बायोगैस प्लांट एक ऐसा सिस्टम है जहाँ गोबर, जैविक कचरे और फसल अवशेषों से गैस बनाई जाती है। यह गैस खाना बनाने, बिजली बनाने और अन्य कार्यों में उपयोग होती है।
गोबर और जैविक कचरे को एक टैंक (डाइजेस्टर) में डाला जाता है। वहां यह अपघटन प्रक्रिया से मीथेन गैस बनाता है, जिसे पाइप के जरिए रसोई में भेजा जाता है। बचा हुआ पदार्थ खेत के लिए जैविक खाद बन जाता है।
खाना बनाने में उपयोग पर्यावरण के लिए सुरक्षित एलपीजी पर खर्च की बचत खेतों के लिए मुफ्त जैविक खाद गंध और मच्छरों से मुक्ति
वे सभी किसान जिनके पास पशु हैं (गाय, भैंस) और थोड़ा-सा स्थान है, वे अपने घर या खेत पर छोटा बायो गैस प्लांट लगा सकते हैं। यह विशेषकर डेयरी किसानों के लिए लाभकारी है।
बढ़ती LPG कीमतों, प्रदूषण और रासायनिक खाद पर निर्भरता के बीच, बायो गैस एक स्वच्छ, सस्ता और सतत समाधान है – खेती और रसोई दोनों के लिए!