ट्रैक्टर GPS: खेती में तकनीक की ताकत

GPS ट्रैकिंग सिस्टम क्या है?

GPS (Global Positioning System) एक आधुनिक तकनीक है जो ट्रैक्टर की सटीक लोकेशन को रियल टाइम में दिखाती है।

यह सिस्टम कैसे काम करता है?

GPS डिवाइस सेटेलाइट से जुड़ता है और ट्रैक्टर की चाल, रुकावट, लोकेशन और दिशा की जानकारी मोबाइल या कंप्यूटर पर भेजता है।

किसानों के लिए क्यों है फायदेमंद?

इससे किसान ट्रैक्टर की निगरानी कर सकते हैं, ईंधन की बचत होती है और काम की सटीकता बढ़ती है।

GPS से ट्रैक्टर सुरक्षित कैसे रहता है?

अगर ट्रैक्टर चोरी हो जाए तो GPS की मदद से उसकी लोकेशन तुरंत पता चल जाती है और रिकवरी आसान हो जाती है।

क्या है लागत और लगवाने की प्रक्रिया?

GPS डिवाइस ₹3000 से शुरू होती है। इसे ट्रैक्टर में लगवाने के लिए स्थानीय डीलर से संपर्क करें या ऑनलाइन ऑर्डर करें।