गेहूं के लाभ

रबी फसल गेहूं को कोहरे से लाभ होता है। यह फसल के फुटाव में मदद करता है और पैदावार बढ़ाता है।

सरसों और सब्जियों को नुकसान

लंबे समय तक कोहरा रहने से सरसों, धनिया, मेथी, और लहसुन जैसी फसलें चेपा कीट और रतुआ रोग का शिकार हो सकती हैं।

आलू और मटर पर असर

आलू की फसल में झुलसा रोग और मटर में सफेद चूर्ण रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है।

परागण में बाधा

घने कोहरे के कारण मधुमक्खियां सरसों और मटर जैसी फसलों तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे परागण और दाने बनने में कमी आती है।

प्रकाश संश्लेषण में रुकावट

कोहरे के कारण धूप की कमी से फसलों की प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया बाधित होती है। इससे फसलें पीली, कमजोर और रोगग्रस्त हो जाती हैं।