महिंद्रा ने सितंबर 2025 सेल्स रिपोर्ट में 50% प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की

By: tractorchoice Published on: 03-Oct-2025

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस (FEB), जो महिंद्रा समूह का एक प्रमुख हिस्सा है। इसने सितंबर 2025 में अपनी ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े घोषित किया है। 

कंपनी ने इस महीने घरेलू बाजार में 64,946 यूनिट ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि सितंबर 2024 में यह संख्या 43,201 यूनिट थी। यानी कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में 50% प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हांसिल की है। 

कुल बिक्री 66,111 यूनिट रही है। यह वृद्धि GST में कटौती, नवरात्रि की शुरुआती मांग, खरीफ सीजन और अच्छे मानसून की वजह से संभव हुई।

महिंद्रा का बिक्री पर क्या कहना है ?

महिंद्रा कंपनी का कहना है, कि इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय कई कारणों को जाता है। इनमें से सबसे महत्वपूर्ण वजह है GST दरों में कमी, जिसने ग्राहकों के लिए ट्रैक्टर खरीदना और ज्यादा सुगम बना दिया है। 

इसके अतिरिक्त, इस बार नवरात्रि का पर्व सितंबर महीने में पड़ा, जिससे त्योहारों की खरीदारी पहले ही शुरू हो गई, जबकि पिछले साल यह अक्टूबर में आया था। खरीफ सीजन की सकारात्मक संभावनाएं, बोए गए क्षेत्र में बढ़ोतरी और सामान्य से अधिक मानसून ने भी ट्रैक्टरों की बिक्री को मजबूती दी है।

कुल बिक्री में भी बड़ी छलांग

सितंबर 2025 में महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 66,111 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में दर्ज 44,256 यूनिट से कहीं अधिक है। यह लगभग 49% प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दर्शाता है। इस दौरान कंपनी का निर्यात प्रदर्शन भी बेहतर रहा और सितंबर महीने में 1,165 ट्रैक्टर यूनिट विदेशों में भेजे गए।

महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट के प्रेसिडेंट ने क्या कहा ?

वीजय नाकरा, प्रेसिडेंट- फार्म इक्विपमेंट बिजनेस, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने बिक्री के आंकड़े साझा करते हुए कहा, “हमने सितंबर 2025 में घरेलू बाजार में 64,946 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 50% अधिक है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए गए GST दरों में कटौती के फैसले का प्रत्यक्ष प्रभाव हमारी बिक्री में देखा गया है। इसके अलावा, नवरात्रि का पर्व इस साल सितंबर में होने से उत्सवों की शुरुआती मांग भी बढ़ी। 

किसानों का खरीफ सीजन को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण, बोए गए क्षेत्र में बढ़ोतरी और सामान्य से अधिक मानसून ने भी हमारे प्रदर्शन को गति दी।”



प्रश्न : महिंद्रा ने सितंबर 2025 में घरेलू बाजार में कितनी बिक्री दर्ज की है ?

उत्तर : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने सितंबर 2025 में 64,946 ट्रैक्टरों की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल से 50% फीसद अधिक है।

प्रश्न : महिंद्रा की सितंबर 2025 में कुल बिक्री कितनी रही है ?

उत्तर : महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने सितंबर 2025 में कुल बिक्री 66,111 यूनिट रही है। यह वृद्धि GST में कटौती, नवरात्रि की शुरुआती मांग, खरीफ सीजन और अच्छे मानसून की वजह से संभव हुई।

प्रश्न : महिंद्रा की भारतीय कृषि क्षेत्र में क्या हिस्सेदारी है ?

उत्तर : महिंद्रा भारतीय कृषि क्षेत्र में सबसे बड़े और अग्रणी खिलाड़ियों में से एक है, जो कृषि मशीनरी और टिकाऊ खेती के लिए समाधान प्रदान करता है। यह 390 से अधिक ट्रैक्टर मॉडल के साथ 1,200 से अधिक डीलरों का एक मजबूत नेटवर्क है।

Similar Posts