भारत की नामचीन और अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी सोनालिका ट्रैक्टर ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कंपनी के बांग्लादेशी वितरक एसीआई मोटर्स लिमिटेड (ACI Motors Ltd) ने महज एक ही दिन में 350 ट्रैक्टरों की डिलीवरी कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। यह उपलब्धि मात्र चार घंटे में हासिल की गई, जो कृषि क्षेत्र में एक नई मिसाल बन चुकी है। यह ऐतिहासिक समारोह दिनाजपुर, बांग्लादेश में आयोजित हुआ, जिसका थीम था “Sonalikar Bisshojoy” — यानी सोनालिका की विश्व विजय।
सोनालिकर बिसजॉय थीम पर इस समारोह में हजारों किसानों और डीलरों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन सिर्फ ट्रैक्टर डिलीवरी का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह प्रगति, साझेदारी और उत्पादकता का भी उत्सव था।
सोनालिका की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि भारतीय तकनीक और नवाचार अब वैश्विक मंच पर भी मजबूती से अपनी छाप छोड़ रहे हैं। कंपनी का यह कहना है, कि यह सफलता केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि किसानों के विश्वास, मेहनत और उनकी जरूरतों को समझने की यात्रा का परिणाम है।
ये भी पढ़ें: सोनालिका ट्रैक्टर्स की रिकॉर्ड बिक्री | अक्टूबर 2025 रिपोर्ट
सोनालिका ट्रैक्टर पिछले पांच सालों से लगातार बांग्लादेश का नंबर-1 ट्रैक्टर ब्रांड है। कंपनी का बाजार हिस्सा 50% प्रतिशत से भी ज्यादा है। यह अपने 30 से 75 हॉर्सपावर (HP) के हेवी-ड्यूटी ट्रैक्टर बांग्लादेश को निर्यात करती है। खास बात यह है, कि इन ट्रैक्टरों को वहां की मिट्टी और फसलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर कस्टमाइज किया जाता है। इन ट्रैक्टरों की मजबूती, माइलेज और आधुनिक तकनीक की वजह से यह बांग्लादेशी किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
हर सोनालिका ट्रैक्टर भारत के होशियारपुर (पंजाब) स्थित दुनिया के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किया जाता है। यहां हर दो मिनट में एक नया ट्रैक्टर तैयार किया जाता है। यह संयंत्र ना सिर्फ अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है, बल्कि इसमें गुणवत्ता नियंत्रण के सख्त मानदंडों का पालन किया जाता है। यह वही जगह है, जहां से भारत की मिट्टी की महक अब विश्वभर के खेतों तक पहुंच रही है।
इस उपलब्धि पर अपने विचार साझा करते हुए, डॉ. दीपक मित्तल, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, "सोनालीका की विरासत इस दृढ़ विश्वास से प्रेरित है कि भारत की श्रेष्ठता दुनिया को प्रेरित कर सकती है और इसलिए सोनालीका का प्रत्येक ट्रैक्टर भारत की किफायती इंजीनियरिंग विशेषज्ञता और ब्रांड की अदम्य भावना का प्रतीक है, जो दुनिया भर में लाखों सपनों को ताकत प्रदान करती है। बांग्लादेश के हमारे डिस्ट्रीब्यूटर ए सी आई मोटर्स द्वारा हासिल किया गया यह नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, हमारे सफर में विश्वास रखने वाले हर किसान और हर साथी के प्रति हमारा आभार है। सोनालीका परिवार का प्रत्येक सदस्य आज गर्वित है, और हम दुनिया भर के किसानों को सशक्त बनाने के अपने मिशन पर कायम हैं।"
इस अवसर पर बोलते हुए, श्री गौरव सक्सेना, डायरेक्टर एंड सीईओ - इंटरनेशनल बिज़नेस, आई टी एल, ने कहा, "बांग्लादेश में हमारे डिस्ट्रीब्यूटर ए सी आई मोटर्स लिमिटेड द्वारा हासिल की गई एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी डिलीवरी का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्शाता है कि कैसे विश्वास, ग्राहक-केंद्रितता और उद्देश्य एक साथ मिलकर प्रभावशाली रहते हैं। सोनालीका के लिए, परिवर्तन का अर्थ है प्रत्येक किसान, प्रत्येक पार्टनर और प्रत्येक समुदाय का उत्थान करना, जिनकी हम भारतीय इनोवेशन के साथ सेवा करते हैं। भारतीय धरती से विश्व मंच तक की हमारी यात्रा हमारे मूल्यों और प्रत्येक किसान का सम्मान करने वाले नवाचार के साथ कृषि में परिवर्तन जारी रखने के वादे से प्रेरित है।"
सोनालीका ट्रैक्टर्स ने बांग्लादेश में ए सी आई मोटर्स लिमिटेड के साथ पिछले 18 वर्षों की साझेदारी में हेवी ड्यूटी ट्रैक्टरों द्वारा अपने नेतृत्व को लगातार मजबूत किया है। कंपनी पिछले 5 वर्षों से बांग्लादेश में नंबर 1 ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में मज़बूती से बनी हुई है और उद्योग में 50% से अधिक मार्किट शेयर भी हासिल किया है। सोनालीका बांग्लादेश को 30-75 एच पी की रेंज में अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट करती है, जिन्हें देश के किसानों की फसल और मिट्टी की जरूरतों के अनुसार अनुकूलित किया जाता है। प्रत्येक सोनालीका ट्रैक्टर कंपनी के होशियारपुर, पंजाब में दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाया जाता है| ये प्लांट हाई क्वालिटी स्टैण्डर्ड के साथ 2 मिनट में एक नया हेवी ड्यूटी ट्रैक्टर तैयार करता है।
सोनालिका की यह उपलब्धि सिर्फ कंपनी की नहीं, बल्कि ‘मेक इन इंडिया’ मिशन की वैश्विक सफलता है। इस रिकॉर्ड के साथ भारत ने दुनिया को यह दिखाया है कि जब संकल्प, गुणवत्ता और नवाचार एक साथ चलते हैं, तो सीमाएं मायने नहीं रखतीं।
आज सोनालिका सिर्फ एक ट्रैक्टर ब्रांड नहीं, बल्कि किसानों की उम्मीद और आत्मनिर्भर कृषि का प्रतीक बन चुकी है। बांग्लादेश में बना यह रिकॉर्ड आने वाले समय में कई अन्य देशों के लिए प्रेरणा बनेगा कि भारतीय तकनीक अब सिर्फ प्रतिस्पर्धा नहीं करती — वह नेतृत्व करती है।
प्रश्न : सोनालिका ट्रैक्टर के किस वितरक ने बांग्लादेश में एक ही दिन में 350 ट्रैक्टरों की डिलीवरी की ?
उत्तर: एसीआई मोटर्स लिमिटेड (ACI Motors Ltd)
प्रश्न: सोनालिका ट्रैक्टर द्वारा यह विश्व रिकॉर्ड कितने घंटे में बनाया गया ?
उत्तर: 4 घंटे में
प्रश्न: यह ऐतिहासिक आयोजन किस स्थान पर हुआ था ?
उत्तर: दिनाजपुर
प्रश्न: सोनालिका द्वारा आयोजित इस समारोह की थीम क्या थी ?
उत्तर: Sonalikar Bisshojoy (सोनालिका की विश्व विजय)
प्रश्न: सोनालिका ट्रैक्टर बांग्लादेश में कितने हॉर्सपावर (HP) के ट्रैक्टर निर्यात करती है ?
उत्तर: 30 से 75 HP