वीएसटी एक प्रसिद्द और शानदार ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है। वीएसटी कंपनी हमेशा से किसान की जेब की क्षमता को ध्यान में रखकर बाजार में ट्रैक्टर पेश करती है।
वीएसटी कंपनी की तरफ से फरवरी 2025 का सेल्स डेटा प्रकाशित किया गया, जिसमें ट्रैक्टर और पावर टिलर दोनों सेगमेंटों में अच्छे नतीजे नहीं दिखाई दिए।
वीएसटी कंपनी ने फरवरी 2025 में 3,260 यूनिट्स बेचीं, जो फरवरी 2024 में बेची गई 4,170 यूनिट की तुलना में 21.82% प्रतिशत की कमी को दिखाता है।
फरवरी 2025 में, वीएसटी ने 2952 पावर टिलर बेचे, जो पिछले साल इसी समयावधि में बेची गई 3773 यूनिट से 21.75% प्रतिशत कम है।
विवरण |
फरवरी-2025 (संख्या
में) |
फरवरी-2024 (संख्या
में) |
कमी (%) |
ट्रैक्टर |
308 |
397 |
-22.41% |
पावर टिलर |
2952 |
3773 |
-21.75% |
कुल |
3260 |
4170 |
-21.82% |
साल-दर-साल (YTD) के आंकड़ों के अनुसार, वीएसटी का सेल्स प्रदर्शन लगभग एक समान रहा है। वीएसटी पॉवर टिलर की बिक्री में काफी गिरावट देखने को मिली है।
FY 2025 में अप्रैल से फरवरी तक, वीएसटी कंपनी ने 30,076 यूनिट्स की बिक्री की है, जो 2024 में इसी समयावधि के लिए बेची गई 32,507 यूनिट से 7.47% फीसद कम है।
वहीं, ट्रैक्टर की बिक्री में भी बेहद कम गिरावट देखी गई है। वीएसटी कंपनी ने 2025 में 4,616 यूनिट्स की बिक्री की जो 2024 में इसी दौरान बेची गई 4,626 यूनिट से 0.22% प्रतिशत कम है।
वीएसटी कंपनी ने वर्ष 2025 के लिए कंपनी की कुल पावर टिलर और ट्रैक्टर बिक्री 34,692 यूनिट रही, जो 2024 में बेची गई 37,133 यूनिट्स से 6.57% फीसद कम है।
ये भी पढ़ें: वीएसटी कंपनी ने ट्रैक्टर व पावर टिलर की बिक्री का आँकड़ा जारी किया
विवरण |
साल-दर-साल 2025 |
साल-दर-साल 2024 |
कमी (%) |
पावर टिलर |
30076 |
32507 |
-7.47% |
ट्रैक्टर |
4616 |
4626 |
-0.22% |
कुल |
34692 |
37133 |
-6.57% |
वीएसटी की फरवरी 2025 की सेल्स रिपोर्ट में ट्रैक्टर और पावर टिलर दोनों सेगमेंट में साफ तौर पर गिरावट दर्ज की गई है।
फरवरी 2024 की तुलना में ट्रैक्टर की बिक्री में 22.41% प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट देखी गई, जबकि पावर टिलर की बिक्री में 21.75% प्रतिशत की कमी आई है।
साल-दर-साल, ट्रैक्टर की बिक्री में भी मामूली गिरावट देखी गई है। पावर टिलर की बिक्री में 7.47% प्रतिशत की कमी ने साल के लिए अब तक की कुल बिक्री में 6.57% फीसद की कमी में योगदान दिया है।