एस्कॉर्ट्स कुबोटा एक लोकप्रिय ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है। दशकों से यह ब्रांड कृषि क्षेत्र में काम कर रहा है और किसानों को आधुनिक व टिकाऊ कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी अपनी विश्वसनीयता, ईंधन दक्षता और शक्तिशाली इंजन के कारण भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी लोकप्रिय हैं। इसी कड़ी में एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी ने दक्षिण भारत के धान उत्पादक किसानों के लिए बड़ी पेशकश करते हुए एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) ने ‘साउथ स्पेशल’ पावरट्रैक शौर्य ट्रैक्टर सीरीज को किया लॉन्च।
एस्कॉर्ट्स कुबोटा की यह नई रेंज 39 HP से 52 HP श्रेणी में उपलब्ध है और इसमें पांच वैरिएंट शामिल हैं। कंपनी का दावा है, कि यह पहली बार है जब पावरट्रैक ब्रांड ने विशेष रूप से धान और जलभराव वाली जमीन के लिए समर्पित ट्रैक्टर सीरीज पेश की है। जानकारी के लिए बतादें, कि एस्कॉर्ट्स कुबोटा कंपनी की पॉवरट्रैक शौर्य सीरीज विशेष तौर पर तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे धान उत्पादक राज्यों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कंपनी ने दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण धान बाजार में अपनी मौजूदगी को और अधिक मजबूत करने के लिए पावरट्रैक शौर्य ट्रैक्टर सीरीज को लॉन्च किया है।
धान और जलभराव वाले क्षेत्र के लिए सीरीज का लॉन्च
एस्कॉर्ट्स कुबोटा भारत में कुबोटा, फार्मट्रैक और पावरट्रैक जैसे तीन ब्रांड्स के साथ काम करती है। इनमें पावरट्रैक वैल्यू और मास सेगमेंट का प्रमुख ब्रांड है। शौर्य सीरीज के जरिए कंपनी ने फसल-विशेष और क्षेत्र-विशेष समाधान देने की अपनी रणनीति को और स्पष्ट किया है। धान की खेती में जलभराव आम समस्या होती है, जिससे ट्रैक्टर के महत्वपूर्ण हिस्सों में पानी और कीचड़ प्रवेश कर सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए शौर्य सीरीज में महत्वपूर्ण हिस्सों पर कैसेट-टाइप सीलिंग दी गई है, जिससे मशीनरी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बेहतर मोड़ क्षमता और गियरबॉक्स
पावरट्रैक शौर्य सीरीज में 3.1 मीटर का शार्प टर्निंग रेडियस दिया गया है, जो छोटे और मध्यम आकार के खेतों में आसान संचालन में सहायता करता है। धान की खेती में संकरी मेड़ और छोटे प्लॉट आम होते हैं, ऐसे में बेहतर मोड़ क्षमता किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। ट्रैक्टर में फुली कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं।
बेहतरीन वजन उठाने की क्षमता
पावरट्रैक शौर्य ट्रैक्टर सीरीज के अलग अलग वैरिएंट के हिसाब से 1600 किलोग्राम से 2000 किलोग्राम तक की Sensi-1 हाइड्रोलिक लिफ्ट क्षमता उपलब्ध है, जो विभिन्न कृषि उपकरणों के संचालन में मददगार है। डबल क्लच कॉन्फिगरेशन और स्वतंत्र पीटीओ लीवर नियंत्रित इम्प्लीमेंट संचालन को आसान बनाते हैं। इसमें 540/1000 ड्यूल पीटीओ और रिवर्स पीटीओ विकल्प भी दिए गए हैं, जिससे धान की खेती से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां प्रभावी ढंग से की जा सकें।
जलभराव वाली जमीन पर सुरक्षा और आराम को लेकर डिजाइन
कंपनी की तरफ से पावरट्रैक शौर्य ट्रैक्टर सीरीज में परफोरेटेड एलिवेटेड प्लेटफॉर्म, फेंडर चैनल के अंदर सुरक्षित वायरिंग हार्नेस रूटिंग और एंटी-स्लिप पैड के साथ एडजस्टेबल स्लाइडर सीट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। ये फीचर्स लंबे समय तक जलभराव वाले खेतों में काम करते समय सुरक्षा और आराम दोनों सुनिश्चित करते हैं।
कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निखिल नंदा का कहना है, कि दक्षिण भारत कंपनी की विकास यात्रा का अहम केंद्र है और एप्लिकेशन-आधारित उत्पादों के जरिए बाजार में पकड़ मजबूत की जा रही है। डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर अकीरा कातो ने बताया कि शौर्य सीरीज का विकास खेतों की वास्तविक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया गया है।
होल-टाइम डायरेक्टर एवं सीएफओ भारत मदान ने कहा कि यह लॉन्च दक्षिण भारत के धान सेगमेंट में कंपनी की भागीदारी को मजबूत करेगा। ट्रैक्टर बिजनेस डिवीजन के चीफ ऑफिसर नीरज मेहरा के अनुसार, बेहतर सीलिंग सुरक्षा, मोड़ क्षमता और बहुउपयोगी पीटीओ कॉन्फिगरेशन इसे धान उत्पादक किसानों के लिए उपयोगी विकल्प बनाते हैं। पावरट्रैक शौर्य सीरीज दक्षिण भारत में अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी।
ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीका, जॉन डियर, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।