सोनालिका ट्रैक्टर वर्षों से किसानों के लिए सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि खेती का भरोसेमंद साथी बना हुआ है। हल्की जुताई से लेकर भारी कृषि कार्यों तक, कंपनी के ट्रैक्टर हर परिस्थिति में बेहतर परिणाम देते हैं। दिसंबर 2025 की रिकॉर्ड बिक्री यह साबित करती है, कि साल का अंत कंपनी के लिए बेहद सकारात्मक रहा है। उन्नत तकनीक, मजबूत सर्विस नेटवर्क और किसानों की जरूरतों पर केंद्रित सोच के साथ सोनालिका ट्रैक्टर भारतीय कृषि क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है।
दिसंबर 2025 में सोनालिका ट्रैक्टर ने अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस महीने कंपनी ने कुल 12,392 ट्रैक्टर यूनिट्स बेचीं, जो साल के अंत में कंपनी के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल भारतीय ट्रैक्टर बाजार में सोनालिका की बढ़ती मजबूती को दर्शाती है, बल्कि किसानों के बीच ब्रांड पर लगातार बढ़ते भरोसे को भी साफ तौर पर दिखाती है।
सोनालिका ट्रैक्टर के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमण मित्तल ने इस उपलब्धि पर कहा कि हर ट्रैक्टर की बिक्री किसानों के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि कंपनी किसानों की वास्तविक जरूरतों और फीडबैक को प्राथमिकता देकर ऐसे ट्रैक्टर विकसित करती है, जो भरोसेमंद, टिकाऊ और उच्च प्रदर्शन वाले हों। उनका कहना है कि सोनालिका का उद्देश्य सिर्फ ट्रैक्टर बेचना नहीं, बल्कि किसानों को दीर्घकालिक और व्यावहारिक समाधान देना है। इसी सोच के साथ कंपनी साल 2026 में भी सतत विकास, नवाचार और विश्वसनीयता पर फोकस बनाए रखेगी।
भारतीय ट्रैक्टर बाजार में सोनालिका की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। बीते कुछ वर्षों में कंपनी ने छोटे और बड़े किसानों की जरूरतों के अनुसार कई उन्नत मॉडल पेश किए हैं। बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, मजबूत इंजन क्षमता और आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टरों ने बाजार में कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति को और सशक्त किया है। हर मॉडल को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि वह कठिन परिस्थितियों में भी लंबे समय तक भरोसेमंद प्रदर्शन दे सके।