जीएसटी कटौती: लोकप्रिय ट्रैक्टर अब सस्ते, किसानों को बड़ी राहत

By: tractorchoice Published on: 17-Sep-2025

भारत सरकार ने 22 सितंबर 2025 से ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों पर GST दर को 12% प्रतिशत से घटाकर 5% प्रतिशत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 

इससे किसानों को नए ट्रैक्टर खरीदने के लिए बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही ट्रैक्टर कंपनियों और कृषि उपकरण बनाने वाले मैन्युफैक्चरर्स को भी फायदा मिलेगा। 

GST कम होने के बाद ट्रैक्टरों की कीमतों में सीधा 7% प्रतिशत तक की गिरावट आ रही है। उदाहरण के तौर पर Swaraj 744 XT (50 HP) ट्रैक्टर की कीमत पहले 7.39 से 7.95 लाख के बीच थी, जो अब लगभग 7.00 से 7.55 लाख तक आ सकती है। इसी तरह महिंद्रा व अन्य ट्रैक्टरों में भी 50,000 से 1,00,000 रुपये तक की कमी देखने को मिल रही है। 

ट्रैक्टर मॉडल 

महिंद्रा युवराज 215 NXT

15

3.29 लाख - 3.09 लाख

बचत 20000

सोनालिका DI 745

50

लाख - 6.56 लाख

बचत 44000

स्वराज 744 XT

45

लाख - 6.56 लाख

बचत 44000

जॉन डियर 5310

55

9.5 लाख - 8.9 लाख

बचत 60000

फार्मट्रैक 60 पावरमैक्स

55

8.1 लाख - 7.59 लाख

बचत 51000

महिंद्रा युवो 575 DI

 47

7.6 लाख - 7.13 लाख

बचत 47000

न्यू हॉलैंड 3630 TX

50

9.4 लाख - 8.81 लाख

बचत 59000


छोटे किसानों को सीधा फायदा

नए GST परिवर्तन के बाद छोटे और सीमांत किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदना पहले के मुकाबले में काफी आसान हो जाएगा। ट्रैक्टर और इसके कल-पुर्जों पर लंबे समय से हाई टैक्स के कारण किसानों की लागत बढ़ जाती थी। 

अब एक ही फैसले से न केवल ट्रैक्टर बल्कि टायर, हाइड्रॉलिक पंप और स्पेयर पार्ट्स तक सस्ते हो गये हैं इसका असर उन्हीं किसानों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा, जिनके पास सीमित भूमि है और जो खेती के लिए आधुनिक मशीनरी अपनाना चाहते हैं। 

जीएसटी कट से और क्या-क्या लाभ 

जीएसटी की नवीन दरों के बाद ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों की बिक्री बढ़ने की संभावना है। गेहूं, धान, सब्जी और गन्ना जैसी फसलों की बुवाई में ट्रैक्टरों का उपयोग काफी बढ़ेगा। 

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है, कि वित्त वर्ष 2026 में भारतीय ट्रैक्टर बाजार में 4-7 प्रतिशत का अतिरिक्त वृद्धि देखी जा सकती है, जिससे रोजगार भी बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा। 


प्रश्न : जीएसटी 2.0 में ट्रैक्टर्स पर कितना जीएसटी कम हुआ है ?

उत्तर : भारत सरकार ने 22 सितंबर 2025 से ट्रैक्टर व कृषि उपकरणों पर GST दर को 12% प्रतिशत से घटाकर 5% प्रतिशत करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 

प्रश्न : जीएसटी कट से किसानों को क्या लाभ हुआ ?

उत्तर : अब किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए अधिक कर ना देते हुए कम टैक्स भरना पड़ेगा, जिससे किसानों की क्रय शक्ति बढ़ेगी।    

प्रश्न : जीएसटी में हुए बदलाव से ट्रैक्टर बिक्री पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?

उत्तर : जीएसटी में हुए बदलाव से ट्रैक्टर बिक्री पर काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Similar Posts