ट्रैक्टर भारतीय कृषि में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला कृषि उपकरण है। किसान एक ट्रैक्टर की मदद से खेती-किसानी के हर छोटे से बड़े काम को कम समय, कम लागत और कम परिश्रम में पूरा कर सकते हैं।
फाड़ा की तरफ से अप्रैल 2025 की सेल्स रिपोर्ट जारी की गई हैं। फाड़ा ने इसमें कुल 60,915 यूनिट्स की बिक्री का खुलासा किया गया है, जबकि अप्रैल 2024 में 56,635 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह अप्रैल 2025 के लिए भारत में ट्रैक्टर की बिक्री में 7.56% प्रतिशत के विकास को दर्शाता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ट्रैक्टर डिवीजन ने अप्रैल 2025 में 14,042 ट्रैक्टरों की बिक्री की है। यह अप्रैल 2024 में 12,656 यूनिट्स की तुलना में ज्यादा है।
यह कंपनी की सेल में 10.95% प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इसके साथ ही कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में भी 0.70% प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के स्वराज डिवीजन ने अप्रैल 2025 में 11,593 यूनिट बेचीं, जो बीते वर्ष की समान तिमाही में 11,037 यूनिट थी।
महिंद्रा ब्रांड की बिक्री में 5.04% प्रतिशत का इजाफा दर्ज हुआ है। लेकिन, इसकी बाजार भागीदारी में 0.46% प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है।
जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ट्रैक्टर डिवीजन ने अप्रैल 2025 में 5,020 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 4,749 यूनिट अधिक है। कंपनी की सेल में 5.71% प्रतिशत की ग्रोथ हुई है, हालांकि इसकी बाजार हिस्सेदारी में 0.15 प्रतिशत की कमी आई है।
ये भी पढ़ें: सभी ट्रैक्टर ब्रांड्स की सिलसिलेवार जनवरी 2025 की सेल्स रिपोर्ट
आयशर ट्रैक्टर्स ने अप्रैल 2025 में 3,664 यूनिट्स की बिक्री की, जो अप्रैल 2024 में 3,882 यूनिट्स से कम है। यह बिक्री में 5.62% प्रतिशत की गिरावट को दर्शाता है। वहीं, इसकी बाजार हिस्सेदारी में भी 0.84% प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
सीएनएच इंडस्ट्रियल (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड ने अप्रैल 2025 में 2,558 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। पिछले साल यही आंकड़ा 2,417 यूनिट्स का था।
यह आंकड़ा बिक्री में 5.83 प्रतिशत का इजाफा दर्ज करता है। हालांकि, इसकी बाजार हिस्सेदारी में 0.07% प्रतिशत की गिरावट आई है।
कुबोटा एग्रीकल्चरल मशीनरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने अप्रैल 2025 में 777 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की 1,078 यूनिट्स से कम है। यह कंपनी की बिक्री में 27.92 प्रतिशत की गिरावट है। वहीं इसकी बाजार हिस्सेदारी में भी 0.62 प्रतिशत की कमी आई है।
अन्य ट्रैक्टर ब्रांडों ने अप्रैल 2025 में 2,286 ट्रैक्टर बेचे हैं, जबकि अप्रैल 2024 में यह संख्या 1,903 थी। यह 20.13% प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसी के साथ उनकी बाजार हिस्सेदारी में भी 0.39% प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
प्रश्न: आयशर ने अप्रैल 2025 में कितने ट्रैक्टर बेचें हैं ?
उत्तर: आयशर ने अप्रैल 2025 में 3,664 यूनिट्स की बिक्री की है।
प्रश्न: कुबोटा ने अप्रैल 2025 में कितने ट्रैक्टर बेचें हैं ?
उत्तर: कुबोटा ने अप्रैल 2025 में 777 यूनिट्स की बिक्री की है।
प्रश्न: महिंद्रा ने अप्रैल 2025 में कितने ट्रैक्टर बेचें हैं ?
उत्तर: महिंद्रा ने अप्रैल 2025 में 14,042 ट्रैक्टरों की बिक्री की है।