कुबोटा एमयू 5502 और महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर का तुलनात्मक विश्लेषण

By: tractorchoice
Published on: 17-Jan-2026
कुबोटा एमयू 5502 और महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर का तुलनात्मक विश्लेषण Image

ट्रैक्टर कृषि में उपयोग किए जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण कृषि यंत्र है। इसलिए आज हम 50 एचपी रेंज में आने वाले दो ट्रैक्टर्स कुबोटा एमयू 5502 और महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो कि किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।

कुबोटा एमयू 5502 एक 50 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 2434 सीसी इंजन क्षमता के साथ आता है। कुबोटा एमयू 5502 में 12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर हैं और यह 2WD (2-व्हील ड्राइव) है। यह 65 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता और 1800-2100 किलोग्राम की मजबूत उठाने की क्षमता के साथ आता है।

कुबोटा एमयू 5502 की मुख्य विशेषताएं क्या हैं ?

कुबोटा एमयू 5502 की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं :-

कुबोटा एमयू 5502 इंजन 4 सिलेंडर, 2434 सीसी, 50 एचपी में 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर, सिंक्रोमेश ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसके तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक काफी अच्छी पकड़ बनाते हैं। स्टीयरिंग की बात करें तो यह स्मूथ पावर (हाइड्रोलिक डबल एक्टिंग) और यह 65 लीटर ईंधन टैंक की क्षमता के साथ आता है। कुबोटा एमयू 5502 ट्रैक्टर 2WD (2-व्हील ड्राइव) के साथ आता है।

कुबोटा एमयू 5502 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1800-2100 किलोग्राम होती है। अगर हम इसकी बाकी खूबियों की बात करें तो इसमें डबल क्लच, लिक्विड कूलिंग, ड्राई टाइप डुअल एलिमेंट एयर फिल्टर जैसी खूबियां हैं। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस एक 49.3 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 40 कृषि अनुप्रयोगों को संभाल सकता है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर की विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 49.3 एचपी और 4 सिलेंडर की संख्या के साथ आता है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर का ट्रांसमिशन सिंक्रोमेश, 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 1800 किलोग्राम और तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस की अन्य विशेषताओं की बात करें तो यह 400 घंटे के सेवा अंतराल, 2 साल की वारंटी और डुअल क्लच के साथ आता है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर कौन-से कार्यों के लिए अच्छा होता है ?

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर कल्टीवेटर, रोटावेटर, प्लांटर, हल आदि जैसे उपकरणों के साथ इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। यह गन्ना, गेंहू, चावल आदि फसलों के लिए भी काफी अनुकूल माना जाता है। 


प्रश्न : भारत में महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस की क्या कीमत है ?

उत्तर : महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस की ऑन-रोड कीमत रु. 8.19-8.61 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) रुपये है।

प्रश्न : भारत में कुबोटा एमयू 5502 ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?

उत्तर : भारत में कुबोटा एमयू 5502 ट्रैक्टर की कीमत 11.35 लाख रुपये से 11.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

प्रश्न : कुबोटा एमयू 5502 ट्रैक्टर कितने एचपी की कैटेगरी में आता है ?

उत्तर : कुबोटा एमयू 5502 ट्रैक्टर 50-55 एचपी श्रेणी का ट्रैक्टर है, जो कृषि संबंधित कई कार्य आसानी से कर सकता है।

Similar Posts