महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps VS मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई का तुलनात्मक विश्लेषण

By: tractorchoice
Published on: 16-Jan-2026
Mahindra Arjun Novo 605 Di-ps vs Massey Ferguson 245 DI

आज हम ढुलाई के लिए सबसे उत्तम दो ट्रैक्टर्स के बारे में बात करने वाले हैं। क्योंकि कई बार किसान या बिजनेसमैन माल ढुलाई के लिए सही ट्रैक्टर के चयन को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। अक्सर उन्हें सीमित बजट में अच्छी लिफ्टिंग कैपेसिटी यानी ज्यादा वजन उठाने की क्षमता वाले ट्रैक्टरों की जरुरत होती है।

भारत में लाखों की संख्या में लोग ईंट भट्टा उद्योग, बजरी, कृषि उत्पाद, मिट्‌टी, बागवानी और माल ढुलाई की जरूरत के लिए दमदार ट्रैक्टर लेना चाहते हैं। इस तरह के दमदार काम करने वाले ट्रैक्टर में अच्छी लिफ्टिंग कैपेसिटी, अच्छी पावर और अच्छी इंजन कैपेसिटी का होना बेहद जरूरी है। माल ढुलाई के काम के लिए बाजार में बहुत सारे ट्रैक्टर मौजूद हैं। लेकिन, आज हम ढुलाई के लिए मशहूर महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps और मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई के बारे में जानेंगे।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps ट्रैक्टर 51 एचपी की दमदार पावर कैटेगरी के साथ आता है। यह ट्रैक्टर कई सारी चीजों में खास है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps ट्रैक्टर की कीमत अधिकांश किसानों के बजट में है। माल ढुलाई के लिए यह ट्रैक्टर महिंद्रा के बेहतरीन ट्रैक्टरों में से एक है। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 2200 किलोग्राम है, जो कि काफी जबरदस्त है।

कल्टीवेटर, हैरो, मल्चर, थ्रेसर जैसे सभी कृषि उपकरणों को उपयोग में लाकर इससे खेती के लगभग सभी काम पूरे किये जा सकते हैं। सुपर आकर्षक डिजाइन और अपने शानदार स्पेसिफिकेशन्स की वजह से किसानों और उद्योगों द्वारा इस ट्रैक्टर को काफी पसंद किया गया है। महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई पीएस किसानों के बजट के अनुकूल है। इसकी कीमत 7 लाख 60 हजार रुपए से शुरू होती है।

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps की क्या विशेषताऐं हैं ?

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps की विशेषताऐं निम्नलिखित हैं :-

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps ट्रैक्टर की सिलेंडर संख्या 4, पावर क्षमता 51 एचपी, पीटीओ पावर क्षमता 44.93 एचपी, ईंधन टैंक क्षमता 66 लीटर, ई - आरपीएम 2100, लिफ्टिंग कैपेसिटी 2200 किलोग्राम, गियर बॉक्स 15 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स, ब्रेक्स मैकेनिकल, तेल में डूबे हुए, इंजन क्षमता 3531 सीसी क्लच टाइप डुअल डायफ्राम क्लच, पावर स्टीयरिंग, वारंटी 2 साल / 2000 घंटे और कीमत 7.60 लाख से 7.85 लाख के बीच है।

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई

मैसी फर्ग्यूसन खेती और माल ढुलाई के मामले में काफी शानदार ट्रैक्टर माना जाता है। ये ट्रैक्टर 50 एचपी पावर श्रेणी में शानदार है। इसकी पीटीओ एचपी 42.5 है। अच्छी इंजन क्षमता और क्लच की वजह से इस ट्रैक्टर पर काम करने में अच्छा नियंत्रण स्थापित होता है। इसके स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी आदि को देखें और इसकी कीमत की तुलना करें तो ये मीडियम बजट में बेहतरीन माल-ढुलाई ट्रैक्टर साबित होगा।

मैसी फर्ग्यूसन 245 DI ट्रैक्टर की कीमत 7 लाख 16 हजार से शुरू है। वहीं इसकी अधिकतम एक्स शोरूम कीमत 7 लाख 73 हजार रुपए तक हो सकती है। किसान इस ट्रैक्टर का उपयोग खेती, माल-ढुलाई आदि के लिए कर सकते हैं। कृषि के तकरीबन सभी उपकरण जैसे हैरो, मलचर, सीडर, थ्रेसर आदि इस ट्रैक्टर से संचालित होते हैं। इस ट्रैक्टर का इस्तेमाल ईंट-भट्टा उद्योगों में भी बड़े पैमाने पर किया जाता है।

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई की क्या विशेषताऐं हैं ?

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई की विशेषताऐं निम्नलिखित हैं:-

मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई में सिलेंडर की संख्या 3 पावर क्षमता 50 एचपी, पीटीओ पावर क्षमता 42.5 एचपी, ईंधन टैंक क्षमता 47 लीटर, व्हील ड्राइव 2डब्ल्यूडी, लिफ्टिंग कैपेसिटी 1700 किलोग्राम, गियर बॉक्स 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स/10 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स, ब्रेक्स सील्ड ड्राई डिस्क ब्रेक, इंजन क्षमता 2700 सीसी, क्लच टाइप डुअल क्लच, स्टीयरिंग टाइप मैकेनिकल / पावर स्टीयरिंग ट्रैक्टर का वजन 1915 किलोग्राम और कीमत 7.16 लाख से 7.73 लाख रुपए के बीच है। 


प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps ट्रैक्टर कितने एचपी की कैटेगरी में आता है ?

उत्तर : महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps ट्रैक्टर 51 एचपी की दमदार पावर कैटेगरी के साथ आता है।

प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 Di-ps ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?

उत्तर : महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-PS की कीमत 7.66 लाख से 7.89 लाख रुपये* की रेंज में रहती है।

प्रश्न : मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई कितने सिलेंडर और एचपी श्रेणी में आता है ?

उत्तर : मैसी फर्ग्यूसन 245 डीआई में सिलेंडर की संख्या 3 और पावर क्षमता 50 एचपी तक होती है।

Similar Posts