Eicher 241 ट्रैक्टर – 25 HP श्रेणी में किसानों की पहली पसंद

By: tractorchoice
Published on: 22-Dec-2025
Eicher 241 ट्रैक्टर – 25 HP श्रेणी में किसानों की पहली पसंद

आज के समय में ट्रैक्टर खेती-किसानी में उपयोग किए जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण कृषि यंत्र है। छोटे और सीमान्त किसानों को भी ट्रैक्टर की आवश्यकता होती है। आजकल हर तरह का किसान अपने निजी कृषि कार्यों को कम खर्च में समय पर पूरा करने के लिए ट्रैक्टर खरीदना पसंद करता है। 

आयशर 241 कृषि कार्यों के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह उच्च उत्पादकता और बेहतर उपयोग के साथ आता है। इस Eicher 241 ट्रैक्टर का उपयोग रोटावेटर, कल्टीवेटर, रिवर्सिबल हल आदि जैसे उपकरणों के लिए किया जाता है। 

EICHER 241 ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच अपनी मजबूती, सरल तकनीक और कम रखरखाव लागत के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो दैनिक कृषि कार्यों के लिए एक भरोसेमंद मशीन चाहते हैं। 

हल्की जुताई, बुवाई, ढुलाई और पंप चलाने जैसे कामों में Eicher 241 बेहतर प्रदर्शन देता है। मजबूत इंजन, आसान ऑपरेशन और किफायती कीमत के कारण यह ट्रैक्टर गांवों में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और खेती के साथ-साथ अन्य ग्रामीण कार्यों में भी किसानों का सच्चा साथी साबित होता है।

आयशर 241 ट्रैक्टर की आकर्षक विशेषताएं 

  • Eicher 241 ट्रैक्टर का 1 सिलेंडर इंजन 25 एचपी की शक्ति के साथ 1557 सी.सी. का होता है, जो कि डीजल ईंधन के माध्यम से चलता है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर की ईंधन के पंप का प्रकार इन - लाइन होता है। इसकी ऊंचाई 2040 मिमी होती है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर का ट्रांसमिशन सेंट्रल शिफ्ट, स्लाइडिंग मेश गियर की संख्या आगे की 5 और 1 रिवर्स गियर प्रदान किया गया है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर की स्पीड की बात करें तो 25.5 किमी प्रति घंटा है। इसमें आपको सिंगल क्लच देखने को मिलता है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर की पावर टेक ऑफ की बात करें तो पीटीओ आरपीएम @ इंजन, आरपीएम 495 @ 1650 आरपीएम है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर की स्टीयरिंग की बात करें तो इसमें मैकेनिकल स्टीयरिंग प्रदान की गई है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता 700 किलोग्राम तक है। इसमें 3 पॉइंट लिंकेज स्वचालित गहराई और ड्राफ्ट नियंत्रण मिलता है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर का कुल वजन 1635 किलोग्राम कुल लंबाई 3150 मिमी कुल चौड़ाई 1625 मिमी और व्हील बेस 1890 मिमी है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर के पहिए का आगे का आकार 6.00 x 16 टायर का पीछे का आकार 12.4 x 28 है। 
  • Eicher 241 ट्रैक्टर में आपको 12V,88Ah एएच बैटरी की दमदार क्षमता मिलती है।
  • Eicher 241 ट्रैक्टर में 35 लीटर तक की ईंधन टैंक क्षमता है, जो मिनी ट्रैक्टर श्रेणी में बिना रुके लंबे समय तक चलने में सक्षम है।

आयशर 241 ट्रैक्टर की कीमत

Eicher 241 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम प्राइस की बात करें तो आयशर 241 ट्रैक्टर की कीमत लगभग 3.83 से 4.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह किसानों की जेब के बजट के अनुरूप तय की गई है। इसके साथ ही आयशर कंपनी अपने इस Eicher 241 ट्रैक्टर के साथ 2 वर्ष की वारंटी मिलती है। 

ट्रैक्टरचॉइस पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। ट्रैक्टरचॉइस ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है। 


Similar Posts