फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स ट्रैक्टर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

By: tractorchoice
Published on: 25-Feb-2025
Farmtrac 42 PROMAXX Tractor – High performance & fuel-efficient farming machine

आज के समय में खेती किसानी से जुड़े छोटे से बड़े कार्य आधुनिक कृषि उपकरणों की मदद से पूरे किए जा रहे हैं।

ट्रैक्टर इन सभी कृषि यंत्रों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। ट्रैक्टर की मदद से किसान कम समय और कम ईंधन खपत में अपने कृषि कार्यों को समय से पूरा कर लेते हैं। 

आइए आपको कार्यकुशलता और बेहतरीन प्रदर्शन देने वाले ट्रैक्टरों की एक नवीन श्रृंखला फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स से रूबरू कराते हैं।

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स ट्रैक्टर से जुड़ी कुछ खास जानकारी 

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स ट्रैक्टर की निम्नलिखित खास जानकारी

  • Farmtrac 42 PROMAXX 3 सिलेंडर वाला ट्रैक्टर है, जिसकी इंजन पावर 42 एचपी और इंजन क्षमता 2490 सीसी की है। 
  • Farmtrac 42 PROMAXX ट्रैक्टर में कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन जो कि पूरी तरह से सीलबंद होता है। 
  • Farmtrac 42 PROMAXX ट्रैक्टर में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स होता है। 
  • Farmtrac 42 PROMAXX ट्रैक्टर में आपको ऑइल इमर्सड् ब्रेक और पावर स्टीयरिंग प्रदान की गई है। 
  • Farmtrac 42 PROMAXX में 1800 किलोग्राम तक भार उठाने की क्षमता होती है। 
  • Farmtrac 42 PROMAXX ट्रैक्टर के टैंक की ज्यादा केपेसिटी होने की वजह से यह ज्यादा देर तक कार्य करता है। 
  • Farmtrac 42 PROMAXX एक दमदार ट्रैक्टर होने की वजह से किसानों के 80% फीसद कार्यों को पूरा कर लेता है।
  • Farmtrac 42 PROMAXX ट्रैक्टर के इंजन को ईंधन खपत में कटौती करने के लिए अच्छे माइलेज के लिए तैयार किया है।
  • Farmtrac 42 PROMAXX ट्रैक्टर जुताई से लेकर कटाई और धुलाई तक के विभिन्न कृषि कार्यों को सुविधाजनक बना सकता है।

ये भी पढ़े: फार्मट्रैक एटम 30 ट्रैक्टर के आकर्षक फीचर्स, खूबियां, कीमत और वारंटी

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स ट्रैक्टर की कीमत 

भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स (Farmtrac 42 PROMAXX PRICE) की ऑन रोड कीमत ₹6,50,000 से ₹9,20,000 लाख के बीच में निर्धारित की गई है। 

हालाँकि, देश के अलग अलग राज्यों में इसकी अलग अलग कीमत हो सकती है।   

निष्कर्ष -

फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स ट्रैक्टर कम ईंधन खपत में ज्यादा चलने वाला दमदार ट्रैक्टर है। अपनी शक्ति, प्रदर्शन और कार्य कुशलता की वजह से फार्मट्रैक 42 प्रोमैक्स किसानों के बीच काफी लोकप्रिय ट्रैक्टर है। इसलिए इसको खरीदना किसानों के लिए आय का एक अच्छा विकल्प है।

Similar Posts