भारत की लगभग 70% प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। गांव के ज्यादातर लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती और किसानी ही है। ये यहां के लोगों की आजीविका का अहम स्त्रोत है।
खेती में सबसे ज्यादा उपयोग ट्रैक्टर का होता है। ट्रैक्टर की मदद से किसान कृषि संबंधी छोटे से बड़े कार्य बड़ी आसानी से कर सकते हैं। किसान को फसल पैदा करने में बहुत सारे कार्य करने पड़ते हैं।
साथ ही, इन कार्यों के लिए उसे विभिन्न तरह के कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में आज हम बात करेंगे जॉन डियर के 4 प्रमुख एसी केबिन ट्रैक्टर्स के बारे में।
खेतों में लंबे समय तक काम करना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है, खासतौर पर जब भीषण गर्मी पड़ रही है।
ऐसे में यह काम और भी मुश्किल हो जाता है, जिसका सीधा असर किसानों की सेहत और काम दोनों पर ही देखने को मिलता है।
ऐसे में भारतीय बाजार में कई तरह के AC कैबिन वाले ट्रैक्टर मार्टिक में उपलब्ध है, जो कम खपत में अच्छा प्रदर्शन देते हैं। इन्हीं में से जॉन डियर कंपनी के एसी केबिन ट्रैक्टर किसानों के लिए राहत बनकर सामने आए हैं। ये ट्रैक्टर न सिर्फ ठंडक देते हैं, बल्कि आरामदायक और सुरक्षित केबिन के कारण थकान भी कम होती है और उत्पादकता में इजाफा होता है।
जॉन डियर 5060E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर 60 HP के दमदार इंजन के साथ आता है। इसके AC कैबिन में हीटर और ब्लोअर दोनों शामिल हैं।
इस ट्रैक्टर में धूल से बचाने के लिए सील्ड ग्लास कैबिन मिलता है। जॉन डियर 5060E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर में टॉप शाफ्ट सिंक्रोमेश ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक होते हैं।
यह 2000 किलो तक का वजन आसानी से उठा सकता है। बाजार में इस ट्रैक्टर की कीमत 17.06 लाख से 17.75 लाख रुपए के बीच है।
जॉन डियर का यह दमदार ट्रक्टर 75 HP का पावरफुल इंजन और लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आने वाला यह ट्रैक्टर गर्मियों में सबसे उपयुक्त साबित होता है।
AC कैबिन में 6 वेंट्स, ROPS सुरक्षा और डोम लाइट भी मिलती है। जॉन डियर 5075E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000-2500 किलो तक होती है। इसमें आपको 80 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है और इसकी कीमत 21.90 लाख से 23.79 लाख रुपए के बीच होती है।
ये भी पढ़ें: 75 एचपी में आने वाला जॉन डियर कंपनी का 5075 E- 4WD ट्रैक्टर है सबसे दमदार, जाने सम्पूर्ण जानकारी
यह 65 HP वाला ट्रैक्टर टर्बोचार्ज्ड और डायरेक्ट इंजेक्शन इंजन के साथ आता है। जॉन डियर 5065E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर में म्यूजिक सिस्टम की सुविधा भी दी गई है, जिससे काम करते वक्त मनोरंजन बना रहे। जॉन डियर 5065E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर की कीमत 20.35 लाख से 21.73 लाख रुपए के बीच है।
कम बजट में AC कैबिन ट्रैक्टर की तलाश कर रहे किसानों के लिए यह 2WD वर्जन एक बढ़िया विकल्प है। इसमें एडजस्टेबल सीट, सीट बेल्ट और आर्मरेस्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
जॉन डियर 5060E - 2WD AC कैबिन ट्रैक्टर की बाजार में कीमत की बात करें तो यह 16.53 लाख से 17.17 लाख रुपए के आसपास है।
प्रश्न : जॉन डियर 5060E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?
उत्तर : बाजार में इस जॉन डियर 5060E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर की कीमत 17.06 लाख से 17.75 लाख रुपए के बीच है।
प्रश्न : जॉन डियर 5075E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?
उत्तर : जॉन डियर 5075E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर की कीमत 21.90 लाख से 23.79 लाख रुपए के बीच होती है।
प्रश्न : जॉन डियर 5065E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर की कीमत क्या है ?
उत्तर : जॉन डियर 5065E - 4WD AC कैबिन ट्रैक्टर की कीमत 20.35 लाख से 21.73 लाख रुपए के बीच है।