एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय कृषि उपकरण निर्माता कंपनी है। कंपनी ने अपना ट्रैक्टर आधिकारिक तौर पर 16 जुलाई, 2025 को पूरे भारत में लॉन्च किया है। साथ ही, कुबोटा ने अपने दो लोकप्रिय मॉडल, कुबोटा MU4501 और MU5502 के अपग्रेड का ऐलान भी किया है।
इसके खरीदारों ने अपना रिव्यू दिया है, कि यह ट्रैक्टर समस्त कृषि कार्यों के लिए बेहतरीन ताकत प्रदान करता है और यह आसान गियर शिफ्टिंग के लिए तैयार किया गया है, जिसमें बहुत ही कम दबाव की जरूरत होती है।
भारत के किसानों के बीच 40 से 45 HP ट्रैक्टर हमेशा लोकप्रिय रहते हैं। इसलिए कुबोटा ने अपनी MU सीरीज का 42 HP ट्रैक्टर लॉन्च किया है, जो इसके अन्य ट्रैक्टरों की तुलना में अधिक शक्तिशाली हो सकता है।
कुबोटा कंपनी के ट्रैक्टर अपने एडवांस फीचर्स और हाई परफोर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। कुबोटा एमयू4201 भी बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन करने की शक्ति रखता है।
आपकी जानकारी के लिए बतादें कि इस 42 HP ट्रैक्टर की कीमत अभी तक कंपनी की तरफ से घोषित नहीं की गई है। लेकिन, इसकी कीमत कुबोटा के MU4501 के आसपास हो सकती है।
प्रश्न. कुबोटा ने अपने कौन-से 2 ट्रैक्टर्स के अपग्रेडेशन का ऐलान किया है ?
उत्तर. कुबोटा ने अपने दो लोकप्रिय मॉडल, कुबोटा MU4501 और MU5502 के अपग्रेड का भी ऐलान कर दिया है।
प्रश्न. कुबोटा MU4201 की इंजन पावर कितनी है ?
उत्तर. कुबोटा एमयू4201 42 HP के पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च हुआ है।
प्रश्न. कुबोटा एमयू4201 ट्रैक्टर की बाजार में कितनी कीमत है ?
उत्तर. Kubota MU4501 ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत ₹7.78 - ₹9.01 लाख के आसपास ही कुबोटा MU4201 की कीमत हो सकती है।