भारत में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई यंत्रों का उपयोग किया जाता है, जिनमें ट्रैक्टर का नाम सबसे पहले आता है। ट्रैक्टर न केवल खेतों में हल चलाने से लेकर फसल की बुवाई और सिंचाई तक के कामों में उपयोगी है, बल्कि इससे किसानों को अपनी फसल को मंडी तक ले जाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय टॉप 3 ट्रैक्टर्स के बारे में जानेंगे।
महिंद्रा 575 डीआई एक 45 एचपी का ट्रैक्टर है, जो कि 2730 सीसी की ताकत के साथ 4 सिलेंडर इंजन के साथ आता है। इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर आते हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। यह 14.9 x 28 के पिछले टायर और 6.00 x 16 के फ्रंट टायर के साथ आता है। इसकी कीमत लगभग 7.27 - 7.59 लाख रुपये है। यह अपने मजबूत निर्माण, शक्तिशाली इंजन और बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाना जाता है।
सोनालिका टाइगर डीआई 50 एक 52 एचपी का शक्तिशाली ट्रैक्टर है, जिसे सोनालिका ट्रैक्टर निर्माता कंपनी ने बनाया है. यह ट्रैक्टर 2000 आरपीएम पर बेहतरीन प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है. इसमें 2000 किलोग्राम की लिफ्ट क्षमता और एक्सो सेंसिंग हाइड्रोलिक्स हैं. यह ट्रैक्टर हैरो, ढुलाई, और प्लाऊ जैसे कामों के लिए उपयुक्त है।
यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर इंजन और 52 एचपी की कैटेगरी में आता है। इसकी टॉर्क 210 Nm और 12F + 12R गियर स्पीड, शटल टेक के साथ आती है। इसमें सिंगल, डुअल या इंडिपेंडेंट क्लच का विकल्प आता है। यह पावर स्टीयरिंग के साथ कार्य को काफी सुगम बनाता है। इसकी OIB ऑयल इम्मर्स्ड ब्रेक मजबूत पकड़ बनाने में काफी मददगार साबित होती हैं। सोनालिका टाइगर डीआई 50 की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम तक होती है।
यह 50 एचपी का ट्रैक्टर है। इसमें 3 सिलेंडर, 2900 सीसी का इंजन है। इसमें 9 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम तक है। यह 14.9 x 28 के पिछले टायर और 6.00 x 16 के फ्रंट टायर के साथ आता है। इसकी कीमत लगभग 7.90 - 8.30 लाख रुपये है। यह अपनी विश्वसनीयता, बेहतर प्रदर्शन और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव के लिए जाना जाता है।
प्रश्नोत्तरी
प्रश्न : महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर की क्या कीमत हैं ?
उत्तर : महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर की कीमत लगभग 7.27 - 7.59 लाख रुपये है।
प्रश्न : जॉन डियर 5050D ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?
उत्तर : जॉन डियर 5050D ट्रैक्टर की कीमत लगभग 7.90 - 8.30 लाख रुपये के बीच होती है।
प्रश्न : सोनालिका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?
प्रश्न : सोनालिका टाइगर डीआई 50 ट्रैक्टर की कीमत 7.75 लाख* से 8.21 लाख* रुपये के बीच होती है।