सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर: फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन और कीमत

By: Aman Mudgal
Published on: 08-Mar-2026
सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर: फीचर्स, इंजन स्पेसिफिकेशन और कीमत Image

सोनालीका ब्रांड का परिचय

भारतीय किसानों के बीच भरोसेमंद और किफायती ट्रैक्टरों की जब भी बात होती है, तो सोनालीका का नाम प्रमुख रूप से सामने आता है। कंपनी अपने मजबूत, टिकाऊ और उच्च प्रदर्शन वाले ट्रैक्टरों के लिए जानी जाती है। भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ के साथ सोनालीका निर्यात के मामले में भी अग्रणीय ब्रांड है। सोनालीका ट्रैक्टर शक्ति, तकनीक और किफायती कीमत का संतुलन प्रदान करता है, जिसकी वजह से यह किसानों के बीच काफी लोकप्रिय ब्रांड बन चुका है। सोनालीका ने हाल ही में अपने 30 साल बेमिशाल प्रदर्शन का काफी जोर शोर से जश्न भी मनाया।

सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर के बारे में

सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर को इस तरह डिजाइन किया गया है, कि यह खेतों में जुताई, बुवाई, फसल की कटाई, ट्रॉली खींचने और अन्य कृषि कार्यों को आसानी से कर सके। इसकी मजबूत बॉडी, शक्तिशाली इंजन और बेहतर लिफ्टिंग क्षमता इसको बहुउपयोगी बनाती है। इसके अलावा, इसका रखरखाव भी काफी आसान है, जिससे किसानों का खर्च काफी कम होता है।

सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर के आकर्षक फीचर्स

सोनालीका डीआई 35 का इंजन और प्रदर्शन

किसी भी ट्रैक्टर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा उसका इंजन होता है और सोनालीका DI 35 इस मामले में काफी प्रभावशाली है। इस ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो 39 एचपी की कैटेगरी में आता है। इसका इंजन 2780 सीसी क्षमता का है, जो इसे अधिक ताकत और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर का इंजन 2000 आरपीएम पर काम करता है, जिससे यह खेतों में लगातार और स्थिर प्रदर्शन देता है। साथ ही, इस ट्रैक्टर का पीटीओ (Power Take-Off) एचपी 34 है, जो विभिन्न कृषि उपकरणों को चलाने के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है। पीटीओ की यह क्षमता किसानों को रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य उपकरणों को आसानी से चलाने में मदद करती है।

गियर बॉक्स और ट्रांसमिशन सिस्टम

सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर में मजबूत और भरोसेमंद गियर बॉक्स दिया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर उपलब्ध हैं, जिससे ट्रैक्टर को अलग-अलग परिस्थितियों में आसानी से चलाया जा सकता है। अधिक गियर विकल्प होने से किसान खेतों और सड़कों दोनों जगह ट्रैक्टर की गति को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं। यह गियर सिस्टम ट्रैक्टर को भारी लोड खींचने और कठिन जमीन पर काम करने में सक्षम बनाता है। इसके साथ ही इसका ट्रांसमिशन सिस्टम स्मूद और टिकाऊ है, जिससे लंबे समय तक बिना परेशानी के काम किया जा सकता है।

क्लच और ब्रेक सिस्टम

सुरक्षा के लिहाज से किसी भी ट्रैक्टर में क्लच और ब्रेक सिस्टम का सही होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे ट्रैक्टर की सुरक्षा और नियंत्रण बेहतर होता है। सोनालीका DI 35 में सिंगल क्लच के साथ ड्यूल क्लच का विकल्प भी उपलब्ध है। किसान अपनी जरूरत के अनुसार इनमें से किसी एक को चुन सकते हैं।ड्यूल क्लच का फायदा यह है कि इससे ट्रैक्टर चलाते समय पीटीओ और ट्रांसमिशन को अलग-अलग नियंत्रित किया जा सकता है। इससे कृषि उपकरणों को चलाना ज्यादा आसान हो जाता है। ब्रेक सिस्टम की बात करें तो इस ट्रैक्टर में मल्टी-डिस्क ऑयल इम्मरसेड ब्रेक और ड्राई डिस्क ब्रेक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। ऑयल इम्मरसेड ब्रेक ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ होते हैं क्योंकि इनमें घर्षण कम होता है और गर्म होने की संभावना भी कम रहती है।

स्टीयरिंग और ड्राइव सिस्टम

सोनालीका DI 35 में मैकेनिकल स्टीयरिंग के साथ-साथ पावर स्टीयरिंग का विकल्प भी दिया गया है। पावर स्टीयरिंग होने से ट्रैक्टर को मोड़ना और चलाना काफी आसान हो जाता है, खासकर जब ट्रैक्टर भारी लोड खींच रहा हो। इस ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव (2WD) सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम सामान्य खेती के कार्यों के लिए पर्याप्त होता है और ईंधन की खपत को भी कम रखता है। छोटे और मध्यम खेतों के लिए 2WD ट्रैक्टर काफी उपयुक्त माने जाते हैं।

वजन उठाने की क्षमता और एयर फिल्टर

खेती में कई ऐसे कार्य होते हैं जिनमें भारी उपकरणों का उपयोग किया जाता है। इस कारण ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता काफी महत्वपूर्ण होती है। Sonalika DI 35 में 2000 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता दी गई है। यह लिफ्टिंग क्षमता इसे रोटावेटर, कल्टीवेटर, प्लाउ और अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से संभालने में सक्षम बनाती है। अधिक लिफ्टिंग क्षमता होने से किसान कम समय में अधिक काम कर सकते हैं। सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर में दिया गया ऑयल बाथ प्री क्लीनर एयर फिल्टर इंजन को धूल और मिट्टी से बचाने में मदद करता है। खेती के दौरान अक्सर ट्रैक्टर धूल भरे वातावरण में काम करते हैं, इसलिए यह एयर फिल्टर इंजन की लाइफ बढ़ाने में काफी सहायक होता है।

डिजाइन और मजबूती

सोनालीका DI 35 का डिजाइन मजबूत और आकर्षक है। इसका निर्माण इस तरह से किया गया है कि यह लंबे समय तक कठिन परिस्थितियों में भी अच्छी तरह काम कर सके। मजबूत चेसिस और टिकाऊ पार्ट्स इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आदर्श बनाते हैं। इसके अलावा, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी अच्छा है, जिससे ट्रैक्टर असमान और ऊबड़-खाबड़ खेतों में भी आसानी से चल सकता है। इसकी मजबूत बॉडी और संतुलित वजन इसे स्थिरता प्रदान करते हैं।

भारत में सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर की कीमत

भारतीय वाहन बाजार में Sonalika DI 35 ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹5,30,560 से ₹5,62,242 के बीच होती है। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और डीलरों के अनुसार इसकी कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है। ट्रैक्टर की कीमत उसके वेरिएंट, फीचर्स और अतिरिक्त विकल्पों के आधार पर भी बदल सकती है। पावर स्टीयरिंग या ड्यूल क्लच जैसे अतिरिक्त फीचर्स लेने पर कीमत थोड़ी बढ़ सकती है।

सोनालीका डीआई 35 ट्रैक्टर की वारंटी और भरोसा

किसानों के लिए ट्रैक्टर खरीदते समय वारंटी भी एक महत्वपूर्ण पहलू होता है। Sonalika अपने ट्रैक्टरों के साथ भरोसेमंद वारंटी प्रदान करती है। Sonalika DI 35 ट्रैक्टर के साथ 5000 घंटे या 5 वर्ष की वारंटी दी जाती है। यह वारंटी किसानों को मानसिक शांति देती है और यह दर्शाती है कि कंपनी अपने उत्पाद की गुणवत्ता पर भरोसा करती है।

निष्कर्ष:-

सोनालीका DI 35 कई कारणों से किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होता है। इसका शक्तिशाली इंजन, बेहतर पीटीओ क्षमता, मजबूत गियर सिस्टम और 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता इसे बहुउद्देश्यीय ट्रैक्टर बनाते हैं। इसके अलावा, इसकी रखरखाव लागत कम है और यह लंबे समय तक टिकाऊ रहता है। इसकी वारंटी और कंपनी का मजबूत सर्विस नेटवर्क भी किसानों के लिए इसे भरोसेमंद बनाता है। अगर कोई किसान मध्यम एचपी कैटेगरी में मजबूत, टिकाऊ और किफायती ट्रैक्टर की तलाश कर रहा है, तो सोनालीका DI 35 एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीकाजॉन डियरस्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न: सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर कितने एचपी की श्रेणी में आता है ?

उत्तर: सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर 39 एचपी की श्रेणी में आता है।

प्रश्न: सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर कितने पीटीओ एचपी के साथ आता है ?

उत्तर: सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर 34 एचपी पीटीओ (Power Take-Off) के साथ आता है।

प्रश्न: सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर में कितना वजन उठाने की क्षमता होती है ?

उत्तर: सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम तक आसानी से वजन उठा सकता है।

प्रश्न: भारत में सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

उत्तर: भारतीय बाजार में सोनालीका DI 35 ट्रैक्टर की कीमत लगभग ₹5,30,560 से ₹5,62,242 के बीच होती है।

Similar Posts