सोनालीका एक प्रसिद्ध भारतीय ट्रैक्टर ब्रांड है। यह भारत में तीसरा सबसे बड़ा ट्रैक्टर निर्माता है और दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में निर्यात करता है।
सोनालीका ट्रैक्टर, विशेष रूप से होशियारपुर, पंजाब में स्थित अपने कारखाने से, कृषि मशीनीकरण की वैश्विक मांग को पूरा करता है।
सोनालीका टाइगर 55 CRDS 4WD एक कस्टमाइज़्ड ट्रैक्टर है, जो शक्तिशाली 4 सिलेंडर 55 HP Cat इंजन से लैस है। टाइगर 55 CRDS 4WD 2000 रेटेड RPM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है।
Tiger DI 55 CRDS 4WD विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के किसानों की समृद्धि के लिए डिज़ाइन किया गया है और कुशल कार्यक्षमता के लिए हैवी ड्यूटी Constantmesh Sideshift प्रकार का 12F+12R गियरबॉक्स ट्रांसमिशन और Double with IPTO क्लच विकल्प के साथ आता है।
पावर स्टीयरिंग विकल्प के साथ इसको किसानों के बेहतर आराम के लिए एर्गोनोमिक सीट के साथ तैयार किया गया है। इसमें 241.3mm - 609.6mm (9.5-24) फ्रंट टायर साइज़ और 429.26mm - 711.2mm(16.9-28) रियर टायर साइज़ होने के कारण, टाइगर 55 CRDS 4WD OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।
Tiger DI 55 CRDS 4WD में 2200 kg की लिफ्ट क्षमता और सर्वोत्तम परिचालन परिणामों के लिए सटीक हाइड्रोलिक्स भी हैं। 3 एम बी प्लाऊ, ऐरो-टिलर, ड्रिलिंग रिग अटैचमेंट, पावर हैरो, रोटावेटर, राउंड बेलर जैसे विभिन्न एप्लीकेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
अत्याधुनिक सोनालीका टाइगर 55 CRDS 4WD एक तकनीकी चमत्कार है जो उत्तर प्रदेश की फसल और मिट्टी की विशिष्ट परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है, जिससे बेहतर उत्पादकता के साथ अधिक आय अर्जित करने में सहायता मिलती है।
ये भी पढ़ें: TIGER DI 65 4WD CRDS ट्रैक्टर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
दुनिया भर के 40 से अधिक देशों में अपना विस्तार कर रहा है, इसलिए उल्लेखनीय पहचान हासिल करने के लिए इसने अपनी बेमिशाल गुणवत्ता की ताकत को बनाए रखा है।
दुनिया में एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड के रूप में स्थापित महिंद्रा को प्रतिष्ठित डेमिंग अवार्ड और प्रतिष्ठित जापानी क्वालिटी मेडल प्राप्त करने का गौरव हांसिल है।
महिंद्रा अर्जुन 605 DI i ट्रैक्टर्स मजबूत और हाई-परफॉर्मेंस वाली मशीनें हैं, जिनमें नई एमबूस्ट (mBoost) टेकनोलॉजी है, जिसमें आपकी खेती को बदलने की क्षमता है।
महिंद्रा के इन ट्रैक्टरों में शक्तिशाली 41.0 kW (55 HP) की इंजन है, चार सिलिंडर हैं, पॉवर स्टीयरिंग है और इनकी हाइड्रॉलिक लिफ्टिंग क्षमता 1800 kg है। यह नया ट्रैक्टर 36.4 kW(48.8 HP) PTO पॉवर वाले अपने कृषि अनुप्रयोगों के लिए भी जाना जाता है।
इस महिंद्रा ट्रैक्टर में सिंगल और ड्युअल ड्राई टाइप क्लच, एक स्मूथ कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन सिस्टम, फास्ट-रेस्पॉन्स हाइड्रॉलिक सिस्टम, 6 वर्षों की वारंटी, 400 घंटे का सर्विस अंतराल, हीट-फ्री सीटिंग एरिया, कम इंधन की खपत और अनेक दूसरे उपयोगी फीचर्स अभी हैं।
यदि आप एक ऐसा अर्जुन ट्रैक्टर चाहते हैं जो शक्तिशाली और सटीक रूप से खेती का काम करे, तो महिंद्रा अर्जुन 605 DI i ट्रैक्टर आपके लिए जरूरी है।
प्रश्न : सोनालिका टाइगर 55 CRDS 4WD ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?
उत्तर : एडवांस्ड टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित टाइगर 55 CRDS 4WD ट्रैक्टर की कीमत 10.35 - 11.80 लाख के आसपास है।
प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI I ट्रैक्टर की बाजार में कितनी कीमत है ?
उत्तर : भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI I ट्रैक्टर की कीमत ₹9,36,250 से ₹9,57,650 रुपए तक है।
प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन 605 DI I ट्रैक्टर की वारंटी कितनी है ?
उत्तर : महिंद्रा अर्जुन 605 DI I ट्रैक्टर 6 वर्षों की वारंटी और 400 घंटे की सर्विस अंतराल तक होती है।