गेहूं की खेती में किसान को खेत तैयार करने से लेकर जुताई, बुवाई, रोटावेटर चलाने और फसल को ट्रॉली से बाजार तक ले जाने जैसे कई काम करने पड़ते हैं। इन सभी कामों के लिए सही पावर वाला ट्रैक्टर चुनना जरूरी है। 50 से 60 HP क्षमता वाले ट्रैक्टर इस तरह के कृषि कार्यों के लिए उपयोगी माने जाते हैं। ट्रैक्टर खरीदते समय केवल इंजन की HP देखना पर्याप्त नहीं होता, बल्कि PTO पावर, गियर की संख्या, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता, ब्रेक और ईंधन की खपत जैसे फीचर्स भी देखना चाहिए। सोनालिका इस पावर रेंज में कई मॉडल उपलब्ध कराती है, जिनमें किसान अपनी जमीन और कृषि उपकरणों के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।
सोनालिका ट्रैक्टरों में किसानों को अलग-अलग जरूरत के अनुसार कई सीरीज और मॉडल देखने को मिलते हैं। कंपनी की सिकंदर और DI सीरीज में अलग-अलग हॉर्स पावर वाले ट्रैक्टर मौजूद हैं। कुछ मॉडल सामान्य खेती के लिए बनाए गए हैं, जबकि कुछ में ज्यादा पावर और बेहतर लिफ्टिंग क्षमता दी गई है। सोनालिका की गोल्ड रेंज में भी ऐसे ट्रैक्टर शामिल हैं, जिनमें गियरबॉक्स, PTO और हाइड्रोलिक जैसे फीचर्स पर ध्यान दिया गया है। गेहूं की खेती में इस्तेमाल होने वाले रोटावेटर, कल्टीवेटर, सीड ड्रिल और ट्रॉली जैसे उपकरणों के साथ ट्रैक्टर का सही मेल होना जरूरी है।

सोनालिका सिकंदर DI 55 III DLX 55 HP क्षमता वाला ट्रैक्टर है। इसमें करीब 45.6 PTO HP पावर बताई गई है, जिससे PTO से चलने वाले कृषि उपकरणों को संचालित करने में मदद मिलती है। इसमें 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर दिए गए हैं। इसकी हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता करीब 2,200 किलोग्राम है। यह 2WD ड्राइव के साथ आता है और इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक तथा पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। खेत की जुताई, रोटावेटर चलाने और ट्रॉली से कृषि उपज ले जाने जैसे कामों के लिए यह किसानों के सामने एक उपयोगी विकल्प हो सकता है।

सोनालिका DI 60 60 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसमें 3,707 CC इंजन दिया गया है और इसकी PTO पावर करीब 51 HP बताई गई है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं, जबकि हाइड्रोलिक लिफ्ट की क्षमता करीब 2,000 किलोग्राम है। यह 2WD ड्राइव और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक के साथ आता है। जरूरत के अनुसार इसमें मैकेनिकल या पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिल सकता है। अधिक इंजन पावर के कारण यह मॉडल उन किसानों के लिए काम का हो सकता है, जो रोटावेटर, जुताई या दूसरे भारी कृषि उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

सोनालिका DI 745 III Gold करीब 50 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है। इसमें लगभग 46.5 PTO HP की क्षमता दी गई है। इसका गियरबॉक्स 16 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर के साथ आता है, जिससे खेत के अलग-अलग कामों के लिए गति का चुनाव किया जा सकता है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता करीब 2,000 किलोग्राम है और इसमें 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है। 2WD ड्राइव वाला यह ट्रैक्टर जुताई, रोटावेटर और थ्रेशर जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मल्टी-स्पीड गियरबॉक्स खेती के दौरान ट्रैक्टर को जरूरत के मुताबिक चलाने में मदद करता है।
55 HP क्षमता वाला ट्रैक्टर है, जिसमें करीब 43.58 PTO HP पावर दी गई है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, 2,000 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और 4-सिलेंडर इंजन मिलता है।
इन ट्रैक्टरों की कीमत मॉडल, वेरिएंट, राज्य और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। जानकारी के मुताबिक सोनालिका DI 60 की कीमत करीब 7.62 लाख से 8.42 लाख रुपये, DI 750 III की करीब 7.16 लाख से 7.69 लाख रुपये और 745 DI III सिकंदर की करीब 6.44 लाख से 6.82 लाख रुपये बताई गई है। वहीं सिकंदर DI 55 III DLX की कीमत करीब 7.60 लाख से 8.60 लाख रुपये और सिकंदर DI 745 III Gold की करीब 6.90 लाख से 7.50 लाख रुपये बताई गई है। किसान को खरीदारी से पहले अपने क्षेत्र के अधिकृत डीलर से मौजूदा कीमत, वेरिएंट और उपलब्ध फीचर्स की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीका, जॉन डियर, स्वराज, महिंद्रा, मैसी फर्ग्यूसन, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।