स्वराज भारत की अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता कम्पनी है। स्वराज भारत के सबसे बड़े ट्रैक्टर ब्रांड महिंद्रा का सब डिवीजन है। स्वराज हमेशा से किसानों के बीच लोकप्रिय और विश्वसनीय ब्रांड रहा है। स्वराज किसानों की दैनिक जरूरतों और उनके जेब के बजट को ध्यान में रखकर ट्रैक्टर पेश करता है। महिंद्रा के बाद स्वराज ही सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर ब्रांड है। स्वराज की प्रदर्शन क्षमता और किफायती कीमत की वजह से इसकी मार्केट वैल्यू भी भारत में आज काफी अच्छी है। स्वराज ना केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में अब अपनी पहचान बना रहा है। स्वराज भारत से ट्रैक्टर निर्यात करने वाला मशहूर ब्रांड बन चुका है। ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम आपको स्वराज के द्वारा लांच किए गए 843 XT ट्रैक्टर मॉडल के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्वराज (Swaraj) ने अपना नया 843 XT ट्रैक्टर बाजार में पेश किया है। यह ट्रैक्टर खास तौर पर उन किसानों के लिए डिजाइन किया गया है, जो ज्यादा पावर, बेहतर कंट्रोल और कठिन खेत परिस्थितियों में भरोसेमंद प्रदर्शन चाहते हैं। कंपनी का दावा है, कि नया 843 XT पहले के मॉडलों की तुलना में अधिक ताकतवर, आरामदायक और तकनीकी रूप से उन्नत है।
किसी भी ट्रैक्टर में सबसे जरूरी चीज उसका इंजन होता है। इसलिए किसान ट्रैक्टर को खरीदने से पहले ट्रैक्टर की इंजन शक्ति पर ध्यान देते हैं। स्वराज 843 एक्सटी में 45 एचपी का पावरफुल इंजन है, जो हर कृषि कार्य में जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। स्वराज 843 XT ट्रैक्टर में अधिक इंजन हॉर्सपावर दी गई है, जिससे यह भारी कृषि कार्यों को भी आसानी से पूरा कर सकता है। ज्यादा PTO HP की मदद से किसान रोटावेटर, थ्रेशर, हैरो और अन्य कृषि उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं, जिससे खेती की उत्पादकता बढ़ती है।
स्वराज 843 XT ट्रैक्टर में 1800 किलोग्राम की दमदार लिफ्टिंग कैपेसिटी है, मजबूत हाइड्रोलिक क्षमता दी गई है, जिससे भारी इंप्लीमेंट्स को उठाना और चलाना आसान हो जाता है। सुरक्षा और स्थिरता के लिए इसमें बंपर माउंटिंग पैड और बेहतर ब्रेकिंग के लिए ऑयल-इमर्स्ड ब्रेक लगाए गए हैं, जो खेत में काम करते समय बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। आजकल रोड पर बढ़ते वाहनों की वजह से एक ट्रैक्टर में अच्छा ब्रेकिंग सिस्टम होना सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए स्वराज 843 XT ट्रैक्टर में बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम प्रदान किया है।
स्वराज 843 XT में PCM गियर सिस्टम और साइड शिफ्ट गियर का ऑप्शन दिया गया है, जिससे गियर बदलना आसान और स्मूद हो जाता है। इसके साथ IPTO और ईजी हिच सिस्टम दिया गया है, जिससे इंप्लीमेंट्स को जोड़ना और हटाना सरल हो जाता है और किसानों का समय बचता है। स्वराज का मकसद किसानों को कम बजट में अधिक से अधिक आरामदायक सुविधाएं अपने ट्रैक्टर में किसानों के लिए उपलब्ध कराना है। कंपनी का कहना है, कि स्वराज 843 XT ट्रैक्टर में आपको सबसे ज्यादा सहज और सुगम ड्राइविंग अनुभव महसूस होगा।
किसानों को आरामदायक अनुभव देने के लिए इसमें 304.8 मिमी (12 इंच) का बड़ा क्लच दिया गया है, जो स्मूद ऑपरेशन सुनिश्चित करता है। 14.9 साइज के बड़े रियर टायर बेहतर पकड़ और संतुलन प्रदान करते हैं। साथ ही DCV सिस्टम और बेंड-टाइप फ्रंट एक्सल ट्रैक्टर को मजबूत बनाते हैं, जिससे ऊबड़-खाबड़ खेतों में भी संतुलन बना रहता है। स्वराज 843 XT ट्रैक्टर में उपलब्ध बेहतरीन क्लच सिस्टम और DCV सिस्टम इसको कठिन भूमि पर भी आसानी से कार्य करने योग्य बनाता है।
स्वराज 843 XT ट्रैक्टर 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है, ताकि अलग-अलग मिट्टी और फसल परिस्थितियों में काम करने वाले किसानों की जरूरत पूरी की जा सके। 2WD मॉडल सामान्य खेती कार्यों के लिए उपयुक्त है, जबकि 4WD वेरिएंट कठिन और गीली मिट्टी वाले क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन देता है और ज्यादा स्थिरता प्रदान करता है। किसान यदि ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो 2 व्हील ड्राइव का चयन करें और ज्यादा ताकत चाहते हैं तो 4 व्हील ड्राइव विकल्प का चयन कर सकते हैं।
स्वराज भारत की प्रमुख ट्रैक्टर निर्माता कंपनियों में से एक है, जो मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टरों के लिए जानी जाती है। स्वराज 843 XT को पारंपरिक और आधुनिक खेती दोनों जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ज्यादा पावर, उन्नत तकनीक और मजबूत निर्माण इसको आधुनिक किसानों के लिए एक दमदार और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं, जो बेहतर उत्पादकता और लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन देने का वादा करता है।
ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीका, जॉन डियर, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्नोत्तरी
प्रश्न: स्वराज 843 एक्सटी ट्रैक्टर कितने एचपी की इंजन शक्ति के साथ आता है ?
उत्तर: स्वराज 843 एक्सटी में आपको 45 एचपी का शक्तिशाली इंजन दिया गया है, जो हर प्रकार के कृषि कार्य को आसानी से पूरा कर सकता है।
प्रश्न: स्वराज 843 एक्सटी में आपको क्या हाइड्रोलिक्स की क्षमता मिलती है ?
उत्तर: स्वराज 843 एक्सटी ट्रैक्टर में आपको 1800 किलोग्राम की दमदार लिफ्टिंग कैपेसिटी देखने को मिलती है।
प्रश्न: स्वराज 843 एक्सटी ट्रैक्टर में आपको कैसा ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है ?
उत्तर: स्वराज 843 एक्सटी ट्रैक्टर में आपको बेहतरीन ऑयल इम्मर्सड़ ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
प्रश्न: स्वराज 843 एक्सटी ट्रैक्टर में आपको कितने वर्ष की वारंटी मिलती है ?
उत्तर: स्वराज 843 एक्सटी ट्रैक्टर में आपको 6 वर्ष की वारंटी मिलती है।
प्रश्न: स्वराज 843 एक्सटी ट्रैक्टर की बाजार में क्या कीमत है ?
उत्तर: भारतीय बाजार में स्वराज 843 एक्सटी ट्रैक्टर की कीमत लगभग 6.50 लाख रुपए से 8 लाख रुपए तक है।