किसानों के बीच 50 एचपी के ट्रैक्टर काफी ज्यादा लोकप्रिय होते हैं। चाहे इंजन क्षमता हो या हाइड्रोलिक क्षमता, ये ट्रैक्टर हर तरह से दमदार और भरोसेमंद होते हैं। साथ ही ये सभी ट्रैक्टर आधुनिकता के साथ आते हैं जिससे किसानों काे खेती में सहायता मिलती है और वे आधुनिक किसान बनते हैं। ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम टॉप 4 ट्रैक्टर्स के बारे में जानेंगे।
महिंद्रा का यह मॉडल विश्वसनीय ट्रैक्टर है जो हैवी ड्यूटी कार्यों सहित सभी प्रकार के कृषि कार्यों के लिए बेस्ट है। 47 एचपी का यह ट्रैक्टर 2979 सीसी इंजन क्षमता के साथ आता है और इसमें 4 सिलेंडर जनरेटिंग इंजन रेटेड आरपीएम 2000 है, इसलिए यह खरीदारों के लिए सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन है। 42 HP की इसमें PTO HP है।
आधुनिक फीचर्स के कारण यह शक्तिशाली इंजन ट्रैक्टर भारतीय किसानों की पहली पसंद बना है। इसके मल्टी-डिस्क ब्रेक किसानों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उच्च पकड़ और कम फिसलन प्रदान करते हैं। इस आधुनिक ट्रैक्टर में 1500 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी है और ईंधन टैंक क्षमता 65 लीटर है।
इसका माइलेज किफायती है और यह कम डीजल खपत से खर्च बचाता है। यह ट्रैक्टर कल्टीवेटर, रोटावेटर, हल, बोने की मशीन आदि उपकरणों के लिए सही है। महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की कीमत 7.38 से लेकर 7.77 लाख रुपये है, जो भारतीय किसानों के बजट में है।
जॉन डियर 5050 डी एक 50 HP वाले इस ट्रैक्टर में 3029D इंजन है। इसके इंजन की बात करें तो 3 सिलेंडर और 2900 सीसी की इंजन क्षमता के साथ शानदार आउटपुट देता है। जॉन डियर के इस ट्रैक्टर में 8/12 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर उपलब्ध है। जॉन डियर 5050 डी 1600 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता के साथ 2WD और 4WD वेरिएंट में उपलब्ध है।
यह एडवांस ट्रैक्टर भी 50 एचपी का है जो आकर्षक लुक के साथ आता है। यूरो 50 में 3 सिलेंडर वाला 2761 CC इंजन है, जो 2000 RPM जनरेट करता है और कूलेंट कूल्ड से ठंडा होता है, इसका इंजन 45.6 HP PTO पावर देता है।
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर, तेल में डूबे डिस्क ब्रेक, 5 साल की वारंटी के साथ यह ट्रैक्टर 2000 KG वजन उठाने की क्षमता रखता है। पॉवरट्रैक 50 शानदार डिजाइन के साथ किफायती और अनोखे साइज में आता है। भारत में पॉवर ट्रैक यूरो 50 की कीमत ₹ 8,10,000 से शुरू होकर ₹ 8,40,000 तक जाती है।
स्वराज 855 FE एक 48 HP के साथ 3 सिलेंडर के साथ एक शक्तिशाली RB-33 TR इंजन है, जो 2000 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। इस पावरफुल ट्रैक्टर को अपनी मजबूती और फ्यूल एफिशिएंसी के लिए ITOTY 2024 में ‘इंडियन ट्रैक्टर ऑफ द ईयर’ अवार्ड से सम्मानित किया था। 2WD (व्हील ड्राइव) वाले इस स्वराज 855 एफई में 2000 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता है। 8/12 फॉरवर्ड + 2/3 रिवर्स गियर के साथ इस ट्रैक्टर की स्पीड 540/1000 प्रति घंटे है। 855 FE रोटावेटर, कल्टीवेटर, हल, हैरो आदि को आसानी से उठा सकता है।
प्रश्नोत्तरी
प्रश्न : महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस की इंजन क्षमता और सिलेंडर संख्या क्या है ?
उत्तर : महिंद्रा 575 डीआई एक्सपी प्लस 47 एचपी का यह ट्रैक्टर 2979 सीसी इंजन क्षमता के साथ आता है। इसमें 4 सिलेंडर जनरेटिंग इंजन रेटेड आरपीएम 2000 है।
प्रश्न : जॉन डियर 5050 डी की क्या कीमत है ?
उत्तर : जॉन डियर 5050 डी ट्रैक्टर की कीमत ₹ 8,46,940 से शुरू होकर ₹ 9,22,200 तक जाती है। जॉन डियर 5050 डी ने अपनी अद्भुत परफॉर्मेंस और कम ईंधन खपत से भारतीय किसानों का खेत और दिल दोनों जीता है।
प्रश्न : स्वराज 855 एफई की कितनी कीमत है ?
उत्तर : स्वराज 855 एफई की कीमत भारत में ₹ 8,37,400 से शुरू होकर ₹ 8,90,000 तक जाती है, यह ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों के लिए अनुकूल है।