योगी सरकार लगातार किसानों को खुश करने के लिए कोई ना कोई किसान कल्याणकारी योजना लागू कर रही है। अब इसी कड़ी में योगी सरकार ने होली के पावन त्योहार पर लाखों किसानों के चेहरों पर रौनक बखैर डाली है। जी हाँ, योगी सरकार ने होली पर किसानों को बहुत बड़ा तोहफा प्रदान किया है। अब उत्तरप्रदेश के किसान आधुनिक कृषि यंत्रों को खरीदने पर भारी सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने होली के शुभ अवसर पर किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली के रंग भरने के उद्देश्य से यह सराहनीय और कल्याणकारी कदम उठाया है।
ऐसे किसान जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, वे किसान 4 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। योगी सरकार की योजना खासतौर पर छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी, जो महंगे कृषि उपकरण खरीदने में सक्षम नहीं होते थे। सब्सिडी मिलने से अब वे भी आधुनिक तकनीक से खेती कर अपनी आमदनी को दोगुना कर पाएंगे।
किन योजनाओं के तहत मिलेगा लाभ ?
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने बहुत सारी प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसान निम्नलिखित योजनाओं के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र प्राप्त कर सकते हैं:-
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) योजना
फार्म मशीनरी बैंक योजना
कस्टम हायरिंग सेंटर
कृषि ड्रोन योजना
फसल अवशेष प्रबंधन योजना (पराली प्रबंधन)
स्ट्रॉ मैनेजमेंट मशीनें
अवशेष निस्तारण उपकरण
त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम (बैच ड्रायर और मेज सेलर)
जानिए किन कृषि यंत्रों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा ?
योगी सरकार की इस योजना के अंतर्गत किसानों को कई आधुनिक कृषि उपकरणों पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा, जिनमें कृषि ड्रोन, सीड ड्रिल (बीज बोने की मशीन), रोटावेटर, रीपर मशीन, पावर वीडर, मल्टीक्रॉप थ्रेशर, स्प्रे मशीन, पंप सेट व ट्रैक्टर से जुड़े अन्य आधुनिक यंत्र भी शामिल हैं।
ऑनलाइन आवेदन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया की जानकारी
कृषि विभाग ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, ताकि किसानों को कार्यालयों के चक्कर ना काटने पड़े। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
सबसे पहले कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर "किसान कॉर्नर" विकल्प पर क्लिक करें।
अब "यंत्र बुकिंग प्रारंभ" या "ऑनलाइन बुकिंग" लिंक पर क्लिक करें।
अपना पंजीकरण करें या पहले से पंजीकृत हैं तो लॉगिन करें।
मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
अपने लिए उपयुक्त कृषि यंत्र का चयन करें और आवेदन सबमिट करें।
आवेदन के बाद आपको बुकिंग टोकन जारी किया जाएगा।
योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज
योगी सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की अनिवार्यता होगी :-
आधार कार्ड (किसान का)
बैंक पासबुक (खाता संख्या और IFSC कोड सहित)
खतौनी/भूमि के दस्तावेज (अपनी जमीन का प्रमाण)
आधार से लिंक मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो
जाति प्रमाण पत्र (यदि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग से हैं तो)
नोट: किसान भाई यह सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेज साफ और सही होने चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है।
चयन के बाद करनी होगी यह जरूरी प्रक्रिया
किसानों का चयन होने के बाद और टोकन कन्फर्म हो जाता है, तो कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी:-
टोकन कन्फर्म होने के 10 दिन के भीतर कृषि यंत्र खरीदना अनिवार्य है।
यंत्र खरीदने के बाद उसकी रसीद और फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
यह जानकारी www.agridarshan.up.gov.in या upyantratraking.in पर अपलोड करें।
समय सीमा का पालन न करने पर अनुदान रद्द भी हो सकता है।
छोटे किसानों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
योगी सरकार का खास ध्यान छोटे और सीमांत किसानों पर है। बतादें, कि पहले महंगे कृषि यंत्र खरीदना ज्यादातर किसानों के लिए संभव नहीं था। परंतु, अब अनुदान और सामूहिक मशीन बैंक की सुविधा से खेती करना बेहद आसान हो रहा है। कस्टम हायरिंग सेंटर के माध्यम से किसान आवश्यकता के अनुसार मशीन किराये पर भी प्राप्त कर सकते हैं। किसानों को इसकी मदद से बड़ी पूंजी निवेश करने की जरूरत नहीं पड़ती और काम भी आसानी से पूरा हो जाता है।
किसान भाई किन बातों का विशेष ध्यान रखें ?
आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरें।
दस्तावेज साफ-सुथरे स्कैन करके अपलोड करें।
अंतिम तिथि के आखिरी दिन का इंतजार न करें, वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है।
आवेदन के बाद टोकन जरूर नोट कर लें।
चयन होने पर तय समय में यंत्र खरीदकर रसीद अपलोड करें।
योगी सरकार ने कितने किसानों को कृषि यंत्र मुहैय्या कराने का कार्य किया है ?
उत्तर प्रदेश के अंदर विगत कुछ वर्षों में कृषि यंत्रीकरण की दिशा में जो काम हुआ है, उसके परिणाम अब स्पष्ट तौर पर नजर आने लगे हैं। कृषि विभाग के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं, कि साल 2017 से लेकर 2025 तक राज्य के किसानों को तकरीबन 3 लाख आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इनमें से 2.31 लाख से अधिक एकल कृषि यंत्र सीधे किसानों तक पहुंचाए गए, जिससे वे खेती में आधुनिक तकनीक का आसानी से उपयोग कर सकें।
ऐसे किसान जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं यानी महंगे यंत्र नहीं खरीद सकते, उनके लिए 8,405 कस्टम हायरिंग सेंटर और 7,351 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए गए हैं। जहां से किराये पर मशीनें लेकर खेती करना काफी ज्यादा आसान हो गया है। जानकारी के लिए बतादें, कि इसी कड़ी में चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 जनवरी 2026 तक ही 7,777 नए कृषि यंत्र किसानों के खेतों तक पहुंच चुके हैं। साथ ही, 51 नए कस्टम हायरिंग सेंटर और 64 फार्म मशीनरी बैंक भी शुरू किए गए हैं, जिससे गांव-गांव तक मशीनों की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीका, जॉन डियर, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्नोत्तरी
प्रश्न: किसान योजना का लाभ लेने के लिए कहाँ आवेदन करें ?
उत्तर: किसान इस योजना के लिए आधिकारिक वेबसाइट: www.agridarshan.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न: योजना का लाभ लेने के लिए अंतिम तिथि क्या है ?
उत्तर: योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से प्रारंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 4 मार्च 2026 (रात 12 बजे तक) तक निर्धारित की गई है।
प्रश्न: योजना के तहत टोकन मिलने के बाद कितने दिन में यंत्र खरीदने की प्रक्रिया शुरू की गई है ?
उत्तर: योजना के तहत यंत्र खरीदने की समय सीमा टोकन कन्फर्म होने के 10 दिन के भीतर है।
प्रश्न: यंत्र खरीदने में असमर्थ किसानों के लिए योगी सरकार ने क्या कार्य किया है ?
उत्तर: जो किसान महंगे यंत्र नहीं खरीद सकते, उनके लिए योगी सरकार ने 8,405 कस्टम हायरिंग सेंटर और 7,351 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए हैं।