ग्रोमैक्स ने लॉन्च किया भारत का पहला सब-50 HP कैबिन ट्रैक्टर, किसानों को मिलेगा आराम और सुरक्षा – ग्रोमैक्स एग्री इक्विपमेंट लिमिटेड (Gromax Agri Equipment Ltd.), जो कि महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और गुजरात सरकार का संयुक्त उपक्रम है, ने भारत का पहला फैक्ट्री-फिटेड कैबिन ट्रैक्टर सब-50 HP सेगमेंट में लॉन्च करके एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
यह ट्रैक्टर उन किसानों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है जो हर मौसम में आरामदायक और सुरक्षित तरीके से खेती करना चाहते हैं।
ट्रैकस्टार कवच सीरीज के अंतर्गत पेश किए गए इस ट्रैक्टर में फैक्ट्री-फिटेड कैबिन दिया गया है, जो धूल, धूप, बारिश और ठंड जैसे मौसम से सुरक्षा प्रदान करता है। इससे किसानों को सालभर कृषि कार्य करने में सहूलियत मिलेगी। कंपनी ने इस मॉडल का नॉन-एसी वेरिएंट सबसे पहले लॉन्च किया है, जबकि एसी वेरिएंट को अगले चरण में पेश किया जाएगा।
ग्रोमैक्स के इन ट्रैक्टरों को कंपनी के शक्तिशाली और ईंधन-कुशल डीजल इंजन और विश्वस्तरीय गियर बॉक्स टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। नतीजतन, ये ट्रैक्टर उच्च प्रदर्शन के साथ-साथ आसान संचालन भी सुनिश्चित करते हैं।
नई रेंज में कुल 8 ट्रैक्टर मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं, जिनमें 2WD और 4WD दोनों विकल्प मौजूद हैं। ये ट्रैक्टर बागवानी, सुपारी (अरेका-नट) की खेती, अंतर-फसली कार्य, धान की रोपाई (पडलिंग) और भारी ढुलाई जैसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त हैं।
ये भी पढ़े: फाड़ा रिपोर्ट: सितंबर 2025 में ट्रैक्टर बिक्री में 3.61% बढ़ोतरी
ग्रोमैक्स ने ट्रैक्टर लॉन्च के साथ ही अपने लोकप्रिय मार्केटिंग अभियान ‘सबसे सही चुनाव’ के तहत दूसरा डिजिटल वीडियो कमर्शियल (DVC) भी जारी किया है। यह अभियान किसानों के लिए ट्रैकस्टार ट्रैक्टरों को एक सटीक, किफायती और भरोसेमंद विकल्प के रूप में स्थापित करता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के प्रेसिडेंट, विजय नाकरा ने इस लॉन्च को लेकर कहा, “ग्रोमैक्स का लक्ष्य किसानों को ऐसे उत्पाद देना है जो उनके बदलते कृषि जरूरतों को पूरा करते हुए, उन्हें सालभर उत्पादकता का लाभ दे सकें। सब-50 HP कैबिन ट्रैक्टर की लॉन्चिंग हमारे लिए गर्व का विषय है, जो प्रदर्शन, मूल्य और सुविधा का संतुलन प्रदान करता है।”
ग्रोमैक्स के ये नए ट्रैक्टर अक्टूबर 2025 से देशभर में उपलब्ध होंगे। खासकर त्योहारों के सीजन में कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के डीलरशिप्स पर इन ट्रैक्टरों की खरीद पर विशेष उपभोक्ता योजनाएं और गारंटीड गिफ्ट भी दिए जाएंगे।
प्रश्न : ग्रोमैक्स ने कितने एचपी में कैबिन ट्रैक्टर लांच किया है ?
उत्तर : ग्रोमैक्स ने भारत का पहला सब-50 HP कैबिन ट्रैक्टर लांच किया है।
प्रश्न : ग्रोमैक्स का यह ट्रैक्टर किन राज्यों में उपलब्ध होगा ?
उत्तर : ग्रोमैक्स का यह ट्रैक्टर कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में खासतौर पर उपलब्ध होगा।
प्रश्न : ग्रोमैक्स ने कितने नये ट्रैक्टर मॉडल्स लांच किए हैं ?
उत्तर : महिंद्रा एंड महिंद्रा के सब-डिवीजन ने नई रेंज में कुल 8 ट्रैक्टर मॉडल्स लॉन्च किए गए हैं, जिनमें 2WD और 4WD दोनों विकल्प मौजूद हैं।