खुशखबरी: योगी सरकार ने पैक्स की नकद ऋण सीमा 15 लाख की

By: tractorchoice Published on: 01-Aug-2025
खुशखबरी: योगी सरकार ने पैक्स की नकद ऋण सीमा 15 लाख की  Image

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी यह है, कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की नकद ऋण सीमा अब 15 लाख रुपये होगी। सहकारिता विभाग के इस प्रस्ताव से किसानों को खाद बीज और कीटनाशक आसानी से मिलेंगे।

वर्तमान में यह सीमा 10 लाख रुपये है और सरकार ब्याज का भार उठाती है। पैक्स अधिक उत्पाद खरीद सकेंगे जिससे किसानों को सुविधा होगी और पैक्स आत्मनिर्भर बनेंगे।

प्रदेश के किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक पर्याप्त मात्रा में आसानी से मिल सके इसके लिए प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की नगद ऋण (कैश क्रेडिट) सीमा बढ़ाकर पंद्रह लाख रुपये की जाएगी।

किसानों को अधिक लाभ होगा 

इस आशय का प्रस्ताव सहकारिता विभाग ने तैयार किया है। जिस पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन लिया जा रहा है। पैक्स की कैश क्रेडिट सीमा बढ़ने का सबसे अधिक लाभ किसानों को होगा।

प्रदेश में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों की कैश क्रेडिट सीमा अभी दस लाख रुपये है। यह धनराशि जिला सहकारी बैंक से पैक्स से मिलती है। धनराशि पर लगने वाले ब्याज का भार प्रदेश सरकार उठाती है जिसकी वजह से पैक्स को यह ऋण ब्याजमुक्त मिल जाता है।

पैक्स की धनराशि का कहां उपयोग होगा 

इस धनराशि से पैक्स खाद, बीज, कीटनाशक आदि की खरीद करके सदस्य किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर मुहैया कराते हैं। इससे किसानों को घर के पास गांव में ही खाद, बीज समय से मिल जाता है।

प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने बताया है कि प्रदेश में इस समय 8134 पैक्स हैं। जिनमें से 6861 पैक्स सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इन पैक्स से किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक उपलब्ध कराया जा रहा है।

पैक्स की क्रेडिट सीमा में इजाफा 

अन्य पैक्स को भी सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पैक्स की कैश क्रेडिट सीमा बढ़ाकर 15 लाख रुपये किए जाने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की सहमति है। जल्द ही प्रस्ताव मुख्यमंत्री से अनुमोदित कराया जाएगा।

कैश क्रेडिट सीमा बढ़ने से पैक्स और अधिक मात्रा में खाद, बीज, कीटनाशक तथा अन्य उत्पाद खरीद कर बेच सकेंगे। इसके जहां किसानों व ग्रामीणों को सहुलियत होगी वहीं पैक्स की कमाई भी बढ़ेगी। पैक्स आत्मनिर्भर बनेंगे।



प्रश्न : पैक्स से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर : प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) को मजबूत करने का तात्पर्य इन सहकारी संस्थानों की क्षमता, दक्षता और प्रभावशीलता को बढ़ाने की प्रक्रिया से है जो किसानों और ग्रामीण कृषि समुदायों को ऋण और वित्तीय सेवाओं के अलावा कई सेवाएँ प्रदान करेंगी।

प्रश्न : PACS का फुल फॉर्म क्या है ? 

उत्तर : PACS का फुल फॉर्म Primary Agricultural Credit Society (प्राथमिक कृषि ऋण समिति) है। 

प्रश्न : पैक्स की धनराशि में सरकार ने कितना इजाफा किया है ?

उत्तर : किसानों को आर्थिक सहयोग के तौर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए पैक्स की सीमा 10 लाख से 15 लाख करदी गई है।

Similar Posts