ऐस चेतक डीआई 65 का 4 डब्ल्यूडी वेरियंट लांच

By: tractorchoice
Published on: 28-Mar-2025
Red tractor in a scenic farmland

भारत के अग्रणी ट्रैक्टर व कृषि उपकरण निर्माता कंपनी एक्शन कंस्ट्रशन इक्विपमेंट लिमिटेड ऐस (ACE) ने हाल ही में आयोजित हुए 117 वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि औद्याेगिक प्रदर्शनी, पतंनगर उत्तराखंड में अपने लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल ACE चेतक डीआई 65 के नए 4डब्ल्यूडी वेरियंट को लांन्च किया। 

ऐस चेतक डीआई 65 का 4 डब्ल्यूडी वेरियंट की खासियत

ऐस चेतक डीआई 65 का 4 डब्ल्यूडी की निम्नलिखित विशेषताएं -

  • ऐस चेतक डीआई 65 का 4 डब्ल्यूडी वेरियंट आधुनिक तकनीक व मजबूत डिजाइन में बनाया गया है।
  • यह भारतीय किसानों की विभिन्न आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए सक्षम है। 
  • ऐस चेतक डीआई 65 का 4 डब्ल्यूडी वेरियंट 50 एचपी ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर आते हैं। 
  • इसमें 4088 सीसी का हाई टॉर्क हैवी ड्यूटी इंजन है, जो खेती के भारी से भारी कार्य को भी सुगमता से पूर्ण कर सकता है।
  • ऐस चेतक डीआई 65 का 4 डब्ल्यूडी वेरियंट ट्रैक्टर की 2000 किलोग्राम की वजन उठाने की शक्ति इसे और भी दमदार बना देती है।
  • इसमें पावर स्टीयरिंग व ड्यूल क्चल जैसी विशेषताएं भी हैं, जिससे यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प सिद्ध हो सकता है। 

ACE ट्रैक्टर निर्माण की तीन प्रमुख नीतियां

इस अवसर पर ACE के चीफ जनरल मैनेजर रविंदर सिंह खनेजा ने कहा कि “हम ACE के चेतक डीआई 65 ट्रैक्टर के 4 डब्ल्यूडी संस्करण को लांन्च करके बहुत उत्साहित हैं। यह नया संस्करण किसानों को ज्यादा शक्ति, बेहतर नियंत्रण और उत्पादकता प्रदान करेगा। इसकी मदद से उन्हें अपनी खेती को आधिक कुशल बनाने में सहयोग मिलेगा। 

हम कृषकों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उन्हें सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले ट्रैक्टर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐस ट्रैक्टर के सभी ट्रैक्टरों का निर्माण इन तीन निम्नलिखित प्रमुख नीतियों पर किया जाता है।

  • डीजल की खपत में बचत
  • अधिकतम टॉर्क
  • लागत प्रभावी रखरखाव।

इससे किसानों की लागत कम होगी और मुनाफा अधिक।

ये भी पढ़ें: ACE ट्रैक्टर का इतिहास और कंपनी से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

यह ट्रैक्टर कौन-से कृषि यंत्रों के लिए अच्छा है ? 

ACE चेतक DI 65 ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर का 4088 सीसी का पावरफुल इंजन है। अपनी 50 एचपी पावर के साथ, ACE चेतक DI 65 ट्रैक्टर विभिन्न कृषि गतिविधियों के लिए उपयुक्त है। 

साथ ही, यह सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, लेजर लेवलर, डोजर और लोडर, एमबी प्लाऊ, स्ट्रॉ रीपर आदि जैसे कृषि उपकरणों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए भी उपयुक्त है। कृषि गतिविधियों के अलावा, यह ट्रैक्टर निर्माण और औद्योगिक ढुलाई के लिए भी उपयुक्त है।

ACE –एक्शन कंस्ट्रेक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड से जुड़ी खास बातें 

ACE –एक्शन कंस्ट्रेक्शन इक्विपमेंट लिमिटेड भारत की अग्रणी निर्माण उपकरण, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी निर्माता कंपनी है। ACE  2WD और 4WD वेरियंट में 15 से 90 एचपी तक के ट्रैक्टर पेश करती है। 

अपनी मजबूत बनावट, ईंशन कुशल तकनीक व प्रभावी लागत और रखरखाव के साथ कंपनी द्वारा निर्मित ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय और व्यापक रूप से पसंद किए जाते हैं। 

1995 में फरीदाबाद, हरियाणा में स्थापित यह कंपनी आज अत्याधुनिक उत्पादन सुविधाओं का दावा करती है। यह संयंत्र नवीनतम तकनीक से पूरी तरह सुसज्जित है और इसकी उत्पादन क्षमता सालाना 12,000 निर्माण उपकरण और 9000 ट्रैक्टर है। 

निष्कर्ष -

ऐस कंपनी ट्रैक्टर निर्माता कंपनी में एक जाना पहचाना ब्रांड है। कंपनी का ऐस चेतक डीआई 65 का 4 डब्ल्यूडी वेरियंट ट्रैक्टर किसानों के लिए काफी अच्छा विकल्प है।  

Similar Posts