15 HP में सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक VS महिंद्रा युवराज 215 NXT की जानकारी

By: tractorchoice
Published on: 06-Aug-2025
15 HP में सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक VS महिंद्रा युवराज 215 NXT की जानकारी

भारतीय कृषि बाजार में मिनी ट्रैक्टर्स की संख्या में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। किसान साथियों को यह विचार करने में काफी समय लगता है, कि उनके लिए 2025 का बेस्ट मिनी ट्रैक्टर कौनसा रहेगा। 

वैसे तो सभी मिनी ट्रैक्टर बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन आज हम जिनके बारे में बात करने जा रहे हैं वो दोनों ट्रैक्टर 2025 के टॉप मिनी ट्रैक्टर हैं। इस वजह से मुकाबला काफी जोरदार है, साथ ही दोनों ब्रांड महिंद्रा और सोनालीका भारत के भरोसेमंद ब्रांड हैं। 

इलेक्ट्रिक VS डीजल

  • सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बैटरी पर चलता है, जिसको होम चार्जिंग पॉइंट पर नियमित रूप से 10 घंटे में आसानी से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी एक फास्ट चार्जिंग विकल्प भी देती है, जिसके साथ टाइगर इलेक्ट्रिक को केवल 4 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। ट्रैक्टर की टॉप स्पीड 24.9 किमी/घंटा है।
  • महिंद्रा युवराज 215 NXT एक एकड़ खेत में लगभग 4 से 5 लीटर डीजल खपत करेगा जिसमें उसको करीब 2 घंटे का समय लगेगा। इस ट्रैक्टर में 19 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता है।
  • सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक डीजल और पेट्रोल इंजन की तुलना में पर्यावरण के अनुकूल और किफायती है क्योंकि चलने की लागत लगभग 75 प्रतिशत कम हो जाती है।

सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक VS महिंद्रा युवराज 215 NXT

  • सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक एक आधुनिक और किफायती ट्रैक्टर है, जो कि 15 एचपी का है। इसमें IP67-रेटेड 25.5 kW नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी है। कंप्लेंट 25.5 किलोवाट प्राकृतिक रूप से कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी द्वारा संचालित है, जिसका मतलब है ये ट्रैक्टर पूरी तरह से धूल से सुरक्षित है। टाइगर इलेक्ट्रिक में जर्मन डिजाइन वाली ई ट्रैक मोटर है जो कम बिजली खर्च करके ज्यादा ताकत देती है। 
  • 15 एचपी के महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर में 1 सिलेंडर, 863.55 सीसी, 15 HP वाटर कूल्ड इंजन लगा है, जो 2300 RPM उत्पन्न करता है और इसमें 11.4 पीटीओ एचपी है। महिंद्रा के इस शक्तिशाली मिनी ट्रैक्टर में आयल बाथ टाइप एयर फिल्टर लगा है। यह ट्रैक्टर छोटे खेतों और हल्के कामों के लिए उपयुक्त है।  
  • सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में 500 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता है। 15 एचपी का यह ट्रैक्टर 2 WD (व्हील ड्राइव) है। सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक 24.93 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलता है। यह 8 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। यह ट्रैक्टर 5000 घंटे/5 साल की वारंटी के साथ आता है।
  • टाइगर इलेक्ट्रिक किसानों के लिए बेहतर आराम का आश्वासन देता है। महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियर उपलब्ध है। इस ट्रैक्टर में सिंगल प्लेट ड्राई क्लच है, यह क्लच बहुत ही स्मूथली चलता है। महिंद्रा युवराज 215 NXT में ड्राई डिस्क ब्रेक हैं जो कम फिसलन प्रदान करते हैं। 
  • ट्रैक्टर में मैकेनिकल स्टीयरिंग भी है, जो आसानी से काम करता है। यह मिनी ट्रैक्टर बाग की खेती के लिए हल्का और सहायक है। इसमें 778 किलोग्राम तक वजन उठाने की क्षमता है। युवराज 215 में सुपर पावर है जो मैदान पर लंबे समय तक काम करने की सुविधा प्रदान करती है।


प्रश्न : सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?

उत्तर : भारत में सोनालीका टाइगर इलेक्ट्रिक की कीमत ₹6.14 लाख से लेकर 6.53 लाख रुपए तक है। 

प्रश्न : महिंद्रा युवराज 215 NXT ट्रैक्टर की क्या कीमत है ? 

उत्तर : भारत में महिंद्रा युवराज 215 एनएक्सटी की कीमत ₹ 3,29,600 से शुरू होकर ₹ 3,50,200 तक है। 

प्रश्न : इलेक्ट्रिक और डीजल ट्रैक्टर में कौन-सा बेहतर ट्रैक्टर है ?

उत्तर : डीजल ट्रैक्टर अधिक शक्तिशाली होते हैं और भारी काम के लिए बेहतर हैं, जबकि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पर्यावरण के अनुकूल और कम रखरखाव लागत वाले होते हैं।

Similar Posts