भारतीय कृषि बाजार में आयशर 188 4WD की क्या-क्या अद्भुत खूबियाँ हैं ?

By: tractorchoice
Published on: 08-Feb-2026
भारतीय कृषि बाजार में आयशर 188 4WD की क्या-क्या अद्भुत खूबियाँ हैं ? Image

भारतीय कमर्शियल व्हीकल्स बाजार में आयशर कंपनी के ट्रैक्टर किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आयशर ट्रैक्टर अग्रिम तकनीक के साथ आते हैं, जो खेतीबाड़ी के समस्त कठिन कार्यों को सुगम बनाते हैं।

यदि आप भी छोटे खेत अथवा बागवानी के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर की तलाश में है, तो आपके लिए आयशर 188 4WD ट्रैक्टर बेहद अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

यह ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी वाले इंजन के साथ आता है, जिससे कृषि संबंधी कार्य कम तेल खपत में संपन्न किए जा सकते हैं। इस आयशर मिनी ट्रैक्टर में 18 HP पावर जनरेट करने वाला 1290 CC इंजन दिया गया है।

आयशर 188 4WD की क्या-क्या विशेषताएं हैं ?

Eicher 188 4WD ट्रैक्टर में आपको 825 सीसी क्षमता वाला सिंगल सिंलेडर में EICHER AIR COOLED इंजन देखने को मिल जाता है, जो 18 एचपी पावर उत्पन्न करता है। इस मिनी ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ 15.4 एचपी है, जिससे तकरीबन समस्त कृषि उपकरणों को आसानी से संचालित किया जा सकता  है। यह ट्रैक्टर 2400 RPM उत्पन्न करने वाले इंजन के साथ आता है। इसमें आपको काफी उत्तम गुणवत्ता वाला एयर फिल्टर देखने को मिल जाता है, जो इंजन को धूल मृदा से इंजन को सुरक्षित रखता है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में 28 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया है, जिसकी सिंगल रिफ्यूलिंग पर लबें समय तक खेतीबाड़ी के कार्य किए जा सकते हैं।

Eicher 188 4WD ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 700 किलोग्राम निर्धारित की गई है, जिससे एक बार में अधिक फसल की ढुलाई की जा सकती है। इस ट्रैक्टर का समकुल वजन 840 किलोग्राम है। आयशर ने अपने इस कॉम्पैक्ट ट्रैक्टर को 2650 MM लंबाई, 970 MM चौड़ाई और 1315 MM ऊंचाई के साथ 1420 MM व्हीलबेस में तैयार किया है।

आयशर 188 4WD के आकर्षक फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Eicher 188 4WD ट्रैक्टर में आपको Mechanical स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है, जो खेत और उबड़-खाबड़ मार्गों पर भी आरामदायक ड्राइव प्रदान करता है। आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है। इस ट्रैक्टर में Single क्लच और Side shift, Partial constant mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है।

यह Eicher 188 4WD ट्रैक्टर Oil Immersed टाइप ब्रेक्स के साथ आता है, जो टायरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखते हैं। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 21.68 kmph फॉरवर्ड स्पीड रखी है। Eicher 188 4WD ट्रैक्टर फोर व्हील ड्राइव में आता है, इसमें आपको 12.7 cm x 30.48 cm (5.0 x 12) फ्रंट टायर और 20.32 cm x 45.72 cm (8 x 18) रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

आयशर 188 4WD की कितनी कीमत है ?

भारतीय कृषि बाजार में Eicher 188 4WD ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 3.45 लाख से 3.60 लाख रुपये रखी गई है। Eicher 188 4WD ट्रैक्टर का ऑन रोड़ प्राइस सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकता है। कंपनी इस आयशर मिनी ट्रैक्टर के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Similar Posts