भारतभर में मौसम का रुख काफी बदल रहा है। देश के पूर्वोत्तर, दक्षिण और हिमालयी क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में लू और तापमान बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाएं और गर्म रातों का पूर्वानुमान की चेतावनी दी है।
भारत के अंदर मौसम का रुख एक बार पुनः परिवर्तित होता दिखाई दे रहा है। भारत के विभिन्न इलाकों में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और लू का अलर्ट जारी किया है। विशेषकर पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत, पूर्वी भारत और पश्चिमी हिमालयी इलाकों में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा।
असम और मेघालय में 27 अप्रैल तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 25 अप्रैल को भारी बारिश का अंदेशा है। साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
आने वाले कुछ दिनों से पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तीव्र हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है। असम और मेघालय में 22 से 27 अप्रैल तक भारी बरसात हो सकती है।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 और 25 अप्रैल को भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। असम और मेघालय में आज गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी रफ्तार 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
दक्षिण भारत के राज्यों जैसे कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरल, माहे और तमिलनाडु में भी अगले 7 दिनों तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
26 से 28 अप्रैल के बीच पूर्वी भारत में भी बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त, 24 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से 24 से 26 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
ये भी पढ़ें: इस मानसून में बारिश और अल-नीनो को लेकर आईएमडी की भविष्यवाणी
भारतीय मौसम विभाग की तरफ से लू और गर्म मौसम को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। 22 से 28 अप्रैल तक पूर्वी मध्य प्रदेश, 22 से 27 अप्रैल तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 22 से 26 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और 24 से 28 अप्रैल तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की आशंका है।
बिहार राज्य में 22 से 25 अप्रैल तक, ओडिशा में 22 से 24 अप्रैल तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 और 23 अप्रैल को और गंगीय पश्चिम बंगाल में 23 और 24 अप्रैल को गर्म रातें रहने की चेतावनी दी गई है। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 22 से 26 अप्रैल तक गर्मी और उमस बनी रहेगी। वहीं, झारखंड, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 22 से 25 अप्रैल तक गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
अगर हम तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में आगामी 5 दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
मध्य भारत में अगले 2 दिनों तक तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। गुजरात में भी अगले 3 दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की आशंका है। पूर्वी भारत के तापमान में 3-5 डिग्री का इजाफा होगा, परंतु उसके बाद गिरावट देखने को मिलगी।
मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई उपरोक्त चेतावनी की जानकारी से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। जानकारी का उपयोग कर वह अपनी फसलों की सुरक्षा और बुवाई आदि कर सकते हैं।