इस मानसून में बारिश और अल-नीनो को लेकर आईएमडी की भविष्यवाणी

By: tractorchoice
Published on: 17-Apr-2025
Green valley with mountains and cloudy sky

अभी मई जून का महीना आया भी नहीं लेकिन भारतभर में भीषण गर्मी से जन जीवन काफी प्रभावित होने लगा है। अब ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की तरफ से इस बार मानसून में बारिश को लेकर अच्छी खबर सुनाई है। 

मौसम विभाग ने इस बार मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की भविष्यवाणी करते हुए राहत की खबर सुनाई है।  

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। सिर्फ इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अल नीनो की स्थिति बनने से भी साफ इंकार कर दिया है। 

ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है, कि इस बार देश में मानसून के दौरान काफी अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भी काफी चिंता व्यक्त की है। इसके अंतर्गत बारिश के दिनों की संख्या घट रही है, जबकि अधिक बरसात की घटनाएं बढ़ रही हैं।

बारिश को लेकर पूर्वानुमान

आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को मानसून से संबंधित बेहद जरूरी जानकारी साझा की है। 

मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में चार महीने (जून से सितंबर) के मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है और कुल वर्षा 87 सेंटीमीटर के दीर्घावधि औसत का 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है।’’

यह भी पढ़ें: आगामी 4 दिनों के मौसम की महत्वपूर्ण जानकारी

अल-नीनो को लेकर पूर्वानुमान 

भारतीय मौसम विभाग के प्रमुख ने कहा है, कि "भारतीय उपमहाद्वीप में इस बार मानसून के दौरान अल नीनो जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है। 

बतादें, कि इस बार मानसून के दौरान सामान्य से अधिक बारिश का पूर्वानुमान देश के लिए एक बड़ी राहत है। हालांकि, सामान्य से अधिक बारिश की संभावना का मतलब यह नहीं है कि पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश होगी। 

बीते कई सालों के दौरान जलवायु परिवर्तन की वजह से देश में कहीं बाढ़ तो कहीं सूखे जैसे हालात हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बारिश के दिनों की संख्या कम होती जा रही है, जबकि भारी बारिश की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।"

निष्कर्ष - 

मौसम विभाग की तरफ से इस बार मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। यह जन जीवन के लिए काफी राहत भरी खबर है।