जॉन डियर कृषि जगत में एक विश्वसनीय ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है, जो ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और अन्य पावरफुल इक्विपमेंट सहित सर्वश्रेष्ठ कृषि मशीनें प्रदान करता है।
जॉन डियर का ग्राहक आधार विश्व के कई सारे देशों में काफी मजबूत स्थिति में है। भारत भी इन देशों में से एक है। जॉन डियर के दमदार इंजन और आधुनिक तकनीकों से लेश ट्रैक्टर किसानों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। इसलिए जॉन डियर कृषि उपकरण निर्माण में एक विश्वसनीय और मशहूर ब्रांड है। ट्रैक्टर चॉइस के इस लेख में आज हम आपको जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर के बारे में जानने के लिए ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख को अंत तक पढ़ें।
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर सबसे ज्यादा बिकने वाला ट्रैक्टर है। खेती को आसान बनाने के लिए यह ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प है, क्योंकि यह 55 हॉर्स पावर पर 2400 आरपीएम जनरेट करता है। साथ ही, जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर को कम ईंधन खपत के साथ खेती की जुताई, बुवाई, कटाई और ढुलाई आदि सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त, यह मॉडल समस्त जरूरी कृषि यंत्रों को उपयोग में लेने के लिए एडवांस तकनीक से लैश है। किफायती कीमत और जबरदस्त माइलेज की वजह से जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर ने किसानों के दिल में खास जगह बनाई है। ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम आपको जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर से जुड़ी हर छोटी से लेकर बड़ी जानकारी आपको प्रदान करेंगे।
दमदार और मजबूत इंजन
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर बेस्ट इन क्लास टेक्नोलॉजी से लैस है। जॉन डियर 5310 3-सिलेंडर इंजन के साथ आता है, जो प्रभावशाली इंजन-रेटेड आरपीएम पर 2400 आरपीएम प्रदान करता है। जॉन डियर 5310 एचपी पावर किसानों को विभिन्न कृषि गतिविधियों में मदद करती है। इसके अलावा, जॉन डियर 5310 का इंजन इम्प्लीमेंट्स को पावर देने के लिए 46.7 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है।
बेहतरीन एयर फिल्टर
साथ ही डुअल-एलिमेंट, ड्राई-टाइप एयर फिल्टर इंजन को धूल और गंदगी से बचाता है। इससे इंजन की आयु बढ़ती है। इसके अतिरिक्त, कूलेंट सिस्टम के साथ एक ओवरफ्लो रिजर्वायर इंजन के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है, जो इस ट्रैक्टर को अन्य कृषि मशीनों से अलग बनाता है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में बेहतर कार्य के लिए 12 वोल्ट, 88 एम्पीयर आवर्स की बैटरी और एक हीट गार्ड के साथ वेट क्लच और डुअल एलीमेंट एयर फिल्टर दिए गए हैं।
हाइड्रोलिक और ब्रेकिंग सिस्टम
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम तक है, जो सभी प्रकार के भारी उपकरणों को आसानी से उठा सकती है। इसके अलावा, स्लिपेज से बचने और वाहन को उचित हैंडलिंग प्रदान करने के लिए तेल में डूबे ब्रेक के साथ 68-लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है। इसके अतिरिक्त, बेहतर कंट्रोल के लिए पावर स्टीयरिंग भी उपलब्ध कराई गई है।
पीटीओ साफ्ट और एचपीसीआर फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम
जॉन डियर 5310 एक आकर्षक फीचर्स के साथ आने वाला शक्तिशाली ट्रैक्टर है। एक प्रभावशाली इंजन और एक इनडिपेंडेंट 6-स्पलाइन पीटीओ शाफ्ट के साथ जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर 55 एचपी में आता है। इसलिए, यह लगभग सभी तरह के कृषि उपकरणों के लिए उपयुक्त है। इसके अलावा, जॉन डियर 5310 किफायती माइलेज के लिए एचपीसीआर फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम से लैस है और इसका डिजाइन आकर्षक है।
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत
जॉन डियर 5310 को भारतीय किसानों के बजट के अनुसार डिजाइन किया गया है। भारत में जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत विभिन्न कारकों के कारण अलग-अलग राज्यों में भिन्न हो सकती है, जिसमें आरटीओ शुल्क और कई अन्य कर शामिल हैं। भारत में जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत 10,48,213 लाख रुपए से शुरू होकर 12,07,637 लाख रुपए तक जाती है। अगर आप इस जॉन डियर ट्रैक्टर को ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए बहुत सारे फाइनेंसिंग विकल्प भी मौजूद हैं।
जॉन डियर 5310 के फायदे और नुकसान
किसान भाइयों, जैसा कि हमने आपको बताया जॉन डियर 5310 एक प्रसिद्ध ट्रैक्टर है, जो अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विश्वसनीयता के कारण विश्वभर में जाना जाता है। लेकिन, हर कोई परफेक्ट नहीं होता तो लाजमी है कि इस ट्रैक्टर में कुछ फायदेमंद फीचर्स हैं तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। चलिए आपको आगे इसका रिव्यू देखते हैं :-
शक्तिशाली इंजन
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में आपको शक्तिशाली इंजन उपलब्ध कराया गया है। जॉन डियर 5310 एक मजबूत इंजन के साथ आता है, जो खेती के विभिन्न कार्यों के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है। खेती के हेवी कार्यों से निपटने के लिए इसे डिजाइन किया गया है। एक ट्रैक्टर में सबसे जरूरी उसका इंजन होता है। अगर इंजन दमदार तो ट्रैक्टर भी दमदार होता है।
मल्टीपर्पज ट्रैक्टर
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर एक मल्टीपर्पज यानी बहुउपयोगी ट्रैक्टर है। किसान इसका इस्तेमाल जुताई, बुवाई, रोपण और परिवहन सहित कई कृषि कार्यों के लिए आसानी से कर सकते हैं। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर किसानों की खास आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए एक आदर्श ट्रैक्टर है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर हमेशा से किसानों की पहली पसंद रहा है।
ज्यादा टिकाऊपन
जॉन डियर को टिकाऊ और लंबे समय तक चलने वाले उपकरणों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर भी इस बात को स्पष्ट करता है, कि जॉन डियर मजबूत ट्रैक्टर निर्माण के लिए विश्वसनीयता हांसिल करने वाला ब्रांड है। जॉन डियर का लगभग विश्व के ज्यादातर देशों में अच्छा ग्राहक आधार है।
ड्राइवर के आराम का पूरा ध्यान
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर को चालक की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्मित किया गया है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में बड़ा और अच्छी तरह से डिज़ाइन किया गया केबिन, एर्गोनोमिक कंट्रोल और सटीक दृश्यता मिलती है, जो लंबे समय तक कार्य के दौरान भी थकान का महसूस नहीं होने देती है।
हाइड्रोलिक सिस्टम
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर एक विश्वसनीय हाइड्रोलिक सिस्टम के साथ आता है, जो कई इम्प्लीमेंट्स और अटैचमेंट्स के कुशल संचालन की अनुमति देता है।
बजट से ज्यादा
जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल्स को अन्य ब्रांडों के मुकाबले काफी महंगा माना जाता है। भारतीय किसान के लिए शुरुआत में इतने धनराशि का इंतजाम करना काफी कठिन होता है। बजट से अधिक मूल्य होने पर किसान अन्य विकल्पों की तरफ रुख कर लेता है।
कठिन संचालन
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में सुव्यवस्थित तरीके से काम करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है। यह तकनीक उन ऑपरेटरों के लिए काफी कठिन है, जो अत्याधुनिक ट्रैक्टर के ऑपरेटिंग सिस्टम से परिचित नहीं हैं। इसकी वजह से किसान ट्रैक्टर की अच्छे तरीके से देखभाल और मरम्मत नहीं कर पाता है।
अधिक मेंटेनेंस
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर अपनी अद्भुत प्रदर्शन क्षमता और मजबूती के लिए मशहूर माना जाता हैं। इसके रिनोवेशन और मेंटेनेंस की लागत तुलनात्मक रूप से काफी ज्यादा हो सकती है। असली जॉन डियर कंपोनेंट्स और सर्विसिंग की ज्यादा लागत भी खर्चों को बढ़ाने का कार्य करती है।
तुलनात्मक कम फीचर्स
जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर के फीचर्स की तुलना में कुछ अन्य ट्रैक्टर ब्रांड ज्यादा एडवांस फीचर्स प्रदान करते हैं। इसकी वजह से जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर को खरीदने में किसानों को थोड़ी बहुत हिचकिचाहट होती है।
सहायता सेंटर की कमी
कानूनी रूप से जॉन डियर सर्विस और कंपोनेंट की उपलब्धता डीलरशिप तक सीमित हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में, नजदीकी सहायता सेंटर की कमी होने पर किसानों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
जॉन डियर एक विश्व प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर जुताई, बुआई और कटाई आदि सभी कृषि कार्यों के लिए एक बेहतरीन ट्रैक्टर है। जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में उच्च बैकअप टॉर्क मिलता है। साथ ही, यह ट्रैक्टर असमान भूमि यानी उबड़-खाबड़ खेतों में भी ईंधन की बचत के साथ कुशल प्रदर्शन करता है। यह जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर अपनी फ्यूल एफिसिएंसी यानी अच्छे माइलेज की वजह से कम खर्चे में लंबे समय तक खेती संबंधी विभिन्न कार्यों को आसानी से कर सकता है। इस प्रकार, यह अत्याधुनिक ट्रैक्टर अपनी शक्ति से समझौता किए बिना वर्षों तक आपकी सेवा करता है।
ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीका, जॉन डियर, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्नोत्तरी
प्रश्न: जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर कितने एचपी इंजन में आता है ?
उत्तर: जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर लगभग 55 एचपी इंजन ताकत के साथ आता है।
प्रश्न: जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक क्षमता कितनी है ?
उत्तर: जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग कैपेसिटी 2000 किलोग्राम तक है।
प्रश्न: जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर में आपको कितनी पीटीओ एचपी देखने को मिलती है ?
उत्तर: जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर का इंजन इम्प्लीमेंट्स को पावर देने के लिए 46.7 पीटीओ एचपी का उत्पादन करता है।
प्रश्न: जॉन डियर 5310 की भारतीय बाजार में क्या कीमत है ?
उत्तर: भारतीय बाजार में जॉन डियर 5310 ट्रैक्टर की कीमत 10,48,213 लाख रुपए से शुरू होकर 12,07,637 लाख रुपए तक जाती है।