जानें महिंद्रा 475 डीआई (MAHINDRA 475 Di ) ट्रैक्टर की सम्पूर्ण जानकारी

By: tractorchoice
Published on: 08-Apr-2024

महिंद्रा ट्रैक्टर निर्माता कंपनी इंजन के लम्बे समय तक कार्य करने के लिए किसानों के बीच लोकप्रिय है। इसीलिए ज्यादातर किसानों द्वारा खेती के लिए महिंद्रा कंपनी के ट्रैक्टरों को ही चयनित किया जाता है।  

महिंद्रा 475 डी आई ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 

महिंद्रा 475 डीआई ट्रैक्टर 4 सिलिंडर और 42 एचपी के साथ आता है। इस ट्रैक्टर के इंजन की क्षमता  2730 सीसी है। साथ ही ट्रैक्टर के इंजन का आरपीएम 1900 रेटेड निर्धारित किया गया है। साथ ही ट्रैक्टर की हाइड्रोलिक उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम है। 

महिंद्रा 475 डी आई ट्रैक्टर की विशेषताएँ

  1. यह 2 व्हील ड्राइव ट्रैक्टर है जो की 48 लीटर फ्यूल टैंक की क्षमता के साथ आता है। 
  2. महिंद्रा 475 डी आई ट्रैक्टर परफॉरमेंस के मामले में काफी अच्छा है, यह  ट्रैक्टर 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ आता है। 
  3. ट्रैक्टर में पावर स्टेरिंग भी आते है जो की ट्रैक्टर को विभिन्न कृषि कार्यों में सहायता प्रदान करते है। 
  4. ट्रैक्टर का कुल वजन 1950 कि.ग्रा है, इसके अलावा ट्रैक्टर के पिछले टायर का आकर 13.6 x 28 और सामने ववाले टायर का आकर 6.00 x 16 है। 

ये भी पढ़ें: MAHINDRA NOVO 655 DI – Features Specification and Price

महिंद्रा 475 डी आई ट्रैक्टर की कीमत 

महिंद्रा 475  डी आई ट्रैक्टर की कीमत ट्रैक्टर के फीचर्स और विशेषताओं को देखते हुए निर्धारित की गई है। ट्रैक्टर  की कीमत 5.5 लाख - 6 लाख रुपए के बीच में निर्धारित की गयी है। 

Similar Posts