मोंट्रा इलेक्ट्रिक ने अपना नया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर E-27 उत्तर भारत में लॉन्च किया है, जिसे ARAI द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है।
कंपनी के CEO हरीश प्रसाद के अनुसार, यह ट्रैक्टर किसानों को प्रोडक्टिविटी से समझौता किए बिना नवीन तकनीक अपनाने का मौका देता है और खेती की कुल लागत को काफी हद तक कम कर सकता है।
कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर अपनाने से किसान अपनी खेती की लागत लगभग 70% तक घटा सकते हैं और पाँच साल में लगभग 10 लाख रुपये तक की बचत कर पाएंगे।
मोंट्रा E-27 ट्रैक्टर में 27 HP के बराबर पावर देने वाली हाई-एफिशिएंसी PMSM मोटर, 90 Nm टॉर्क और 2WD व 4WD दोनों विकल्प मिलते हैं। यह ट्रैक्टर जुताई, ढुलाई और स्प्रेइंग जैसे सभी कृषि कार्यों में लगातार अच्छा प्रदर्शन देता है।
इसमें 22.37 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो लगभग 4.5 घंटे का रनटाइम देती है और 2.15 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। ARAI सर्टिफिकेशन इसके सुरक्षित और भरोसेमंद होने का प्रमाण है।
इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में 8F+2R गियरबॉक्स, डुअल स्पीड PTO (540/1000 rpm) और 720 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता दी गई है।
यह ट्रैक्टर डीजल मॉडल की तरह ही ताकत प्रदान करता है, लेकिन शोर और वाइब्रेशन बेहद कम होने से ऑपरेटर को अधिक आराम मिलता है। ईंधन की आवश्यकता न होना और कम मेंटेनेंस की वजह से यह डीजल ट्रैक्टर की तुलना में बहुत किफायती साबित होता है।
मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 अब 10 राज्यों में 17 डीलरशिप पर उपलब्ध है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.75 लाख रुपये से शुरू होती है।
कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भारत की खेती को स्वच्छ, किफायती और भविष्य के लिए तैयार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस लॉन्च के साथ मोंट्रा ने इलेक्ट्रिक कमर्शियल गाड़ियों के बाद अब इलेक्ट्रिक खेती उपकरणों के क्षेत्र में भी अपनी उपस्थिति मजबूत कर ली है।
प्रश्न: मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 ट्रैक्टर को किस संस्था द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है ?
E-27 को ARAI द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है।
प्रश्न: मोंट्रा E-27 की मोटर कितनी पावर और टॉर्क प्रदान करती है ?
यह ट्रैक्टर 27 HP के बराबर पावर और 90 Nm टॉर्क देता है।
प्रश्न: मोंट्रा E-27 ट्रैक्टर के गियरबॉक्स में कितने गियर मिलते हैं ?
इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स (8F+2R) गियर मिलते हैं।
प्रश्न: मोंट्रा इलेक्ट्रिक E-27 कितने राज्यों में उपलब्ध है ?
उत्तर: यह 10 राज्यों में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
प्रश्न: मोंट्रा E-27 की एक्स-शोरूम कीमत कितनी है ?
उत्तर: इसकी कीमत 10.75 लाख रुपये से शुरू होती है।