सोनालिका DI 750 III और कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर का तुलनात्मक विश्लेषण

By: tractorchoice
Published on: 09-Jan-2026
Sonalika DI 750 III vs Kubota MU5501

सोनालिका भारत में ट्रैक्टरों की जानी मानी कंपनी है। किसानों को सोनालिका के ट्रैक्टर भौ पसंद आते है। सोनालिका कंपनी किसानों की जरूरतों के हिसाब से ट्रैक्टरों का निर्माण करती है। 

आज इस लेख में हम इस कंपनी के ट्रैक्टर के बारे में जानेंगे। सोनालिका DI 750 III ट्रैक्टर बहुत शक्तिशाली ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर 55 hp के इंजन के साथ आता है। 

इस ट्रैक्टर में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स दिए है, जिससे किसानों को खेती के कार्य करने में आसानी होगी आइये अब इस लेख में जानते है इस ट्रैक्टर के इंजन, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में कैसे ये ट्रैक्टर किसानों के लिए अच्छा है।

सोनालिका डीआई 750 III फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

सोनालिका डीआई 750 III ट्रैक्टर के गियर्स की बात करे तो इस ट्रैक्टर में कंपनी ने 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर्स प्रदान किये है। इस ट्रैक्टर में ट्रांसमिशन टाइप कांस्टेंट मेष विथ साइड शिफ्टर दिया गया है। सोनालिका डीआई 750 III ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड ब्रेक और ड्राई डिस्क ब्रेक ऑप्शन में मिलते है। 

इस ट्रैक्टर में आपको मैकेनिकल/ पावर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन में मिलते है।

सोनालिका डीआई 750 III ट्रैक्टर में पीटीओ की पावर 43.58 HP है जो की 540 रेटेड पर कार्य करता है इसी के साथ इस ट्रैक्टर में आपको रिवर्स पोटो भी मिलता है। ट्रैक्टर के ईंधन टैंक की क्षमता 55 लीटर है। इसकी 2000 किलोग्राम वजन उठाने की हाइड्रोलिक क्षमता है और सोनालिका 750 का माइलेज हर क्षेत्र में किफायती है। ट्रैक्टर में कंपनी 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

सोनालिका DI 750 III ट्रैक्टर में कंपनी ने 55 hp का इंजन दिया है, ट्रैक्टर के इंजन में कंपनी ने 4 सिलेंडर दिए है। ये ट्रैक्टर बहुत ही पावर के साथ आता है जिससे आप खेती के कार्य आसानी से कर सकता है। ट्रैक्टर का इंजन 2200  के रेटेड आरपीएम पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है।

कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर

कुबोटा MU5501 एक 55 एचपी का ट्रैक्टर है, जो 2434 सीसी के 4-सिलेंडर इंजन के साथ आता है। यह ट्रैक्टर भारतीय किसानों के बीच अपनी विश्वसनीयता, शक्तिशाली प्रदर्शन और ईंधन दक्षता के लिए लोकप्रिय है।

कुबोटा MU5501 की प्रमुख खूबियां

कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर का इंजन 55 एचपी, 4-सिलेंडर, 2434 सीसी का डीजल इंजन है। इसका एयर फ़िल्टर ड्राई टाइप ड्यूल एलिमेंट एयर फिल्टर। 

कूलिंग की बात करें तो इसमें लिक्विड कूल्ड सिस्टम और बड़ा रेडिएटर और सिंक्रोमेश गियरबॉक्स, 8 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियर है। इसमें आपको हाइड्रोलिक डबल एक्टिंग पावर स्टीयरिंग और 65 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता आती है।

कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर में ऑइल-इरसल डिस्क ब्रेक होते हैं। इसकी लिफ्टिंग कैपेसिटी 1800-2100 किलोग्राम तक होती है। इसकी अन्य विशेषताएं: आरामदायक सीट, 31 किमी प्रति घंटे की फॉरवर्ड स्पीड, 23 किमी प्रति घंटे की रिवर्स स्पीड। इसका उपयोग जुताई, बुवाई, छिड़काव और ढुलाई जैसे विभिन्न कृषि कार्यों के लिए किया जाता है।

कुबोटा MU5501 के क्या फायदे हैं ?

55 एचपी का इंजन विभिन्न कृषि कार्यों को आसानी से करने में सक्षम है। यह ट्रैक्टर किफायती माइलेज और हाई फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है। आरामदायक सीट और शक्तिशाली स्टीयरिंग ऑपरेटर को थकान से मुक्त रखते हैं। कुबोटा ब्रांड के ट्रैक्टर अपनी विश्वसनीयता और स्थायित्व के लिए जाने जाते हैं। बहुमुखी प्रतिभा का धनी होने के साथ यह विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरणों के साथ संगत है।


प्रश्नोत्तरी

प्रश्न : कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?

उत्तर : भारत में कुबोटा MU5501 की कीमत 10.90 लाख से 11.20 लाख रुपये के बीच है। यह कीमत अलग-अलग डीलरों और स्थानों के अनुसार थोड़ी भिन्न हो सकती है।

प्रश्न : सोनालिका DI 750 III ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?

उत्तर : सोनालिका DI 750 III ट्रैक्टर की कीमत भारतीय बाजार में 7.61 लाख से 8.18 लाख रुपये के बीच है। यह कीमत अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है।

प्रश्न : सोनालिका DI 750 III और कुबोटा MU5501 ट्रैक्टर में क्या अंतर है ?

उत्तर : सोनालिका DI 750 III एक 55 एचपी का ट्रैक्टर है, जिसमें 4 सिलेंडर और 3707 सीसी का इंजन है। कुबोटा MU5501 भी एक 55 एचपी का ट्रैक्टर है, लेकिन इसका इंजन 2434 सीसी का है।

Similar Posts