15 HP में बागवानी के लिए सबसे किफायती स्वराज ट्रैक्टर्स की जानकारी

By: tractorchoice
Published on: 20-Mar-2025
Swaraj 717 mini tractor, featuring a compact design in blue and white

खेती-किसानी में ट्रैक्टर का उपयोग किसानों के लिए काफी महत्वपूर्ण बन गया है। बागवानी से संबंधित छोटे से बड़े कृषि कार्यों को मिनी ट्रैक्टर्स की मदद से किसान कम समय में तेजी से कर सकते हैं।

मुख्य रूप से यदि आप छोटे स्तर पर बागवानी कर रहे हैं, तो मिनी ट्रैक्टर एक बेहतरीन समाधान सिद्ध हो सकता है। 

आज हम आपको एक ऐसे ही मिनी ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे, जो कि नवीन तकनीक और कम बजट में कृषकों को अच्छी सुविधा प्रदान करता है। 

हम बात कर रहे हैं, स्वराज 717 ट्रैक्टर की जो अपनी शक्ति, विश्वसनीयता और किसानों की जेब के अनुरूप मूल्य की वजह से किसानों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। 

अगर आप भी अपने कृषि कार्यों को आसान और प्रभावी बनाना चाहते हैं, तो स्वराज 717 आपके लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है। 

इसकी उच्च प्रदर्शन क्षमता, कम लागत और उपयोग में आसानी इसको भारतीय बाजार के लिए एक दमदार ट्रैक्टर बनाती है। 

स्वराज 717 ट्रैक्टर की आकर्षक विशेषताओं की जानकारी 

  • Swaraj 717 ट्रैक्टर में 863.5 सीसी क्षमता वाला एक-सिलेंडर वॉटर कूल्ड इंजन प्रदान किया गया है, जो 15 हॉर्स पावर (HP) की शक्ति उत्पन्न करता है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर का इंजन 2300 आरपीएम पर कार्य करता है, जो इसको कृषि संबंधित कठिन कार्यों को आसान बनाता है।
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर के अंदर 3-स्टेज ऑयल बैथ टाइप एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन को धूल और मृदा से सुरक्षित रखता है।
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर की कार्यक्षमता बनी रहती है। साथ ही, यह लंबे समय तक चलने में भी सक्षम रहती है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ (PTO) पावर 9 एचपी है, जो इसको कई कृषि यंत्रों को आसानी से चलाने के लिए भरपूर ताकत प्रदान करता है।
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 2.02 से लेकर 25.62 किमी प्रति घंटा तक है और रिवर्स स्पीड 5.45 किमी प्रति घंटा है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर विभिन्न प्रकार के कृषि-कार्यों को करने के लिए उपयुक्त कृषि उपकरण है और इससे कृषि कार्य करना बेहद आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें: कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत में पूरा करने वाला स्वराज का 35 HP रेंज में ट्रैक्टर

स्वराज 717 ट्रैक्टर के आकर्षक फीचर्स की जानकारी 

Swaraj 717 ट्रैक्टर के आकर्षक फीचर्स इसको बाकी मिनी ट्रैक्टरों से हटकर बनाते हैं। आइए जानते हैं, Swaraj 717 ट्रैक्टर से जुड़े कुछ आकर्षक फीचर्स के बारे में।

  • Swaraj 717 ट्रैक्टर सिंगल ड्रॉप आर्म और मेकैनिकल स्टीयरिंग सिस्टम है, जो खेतों में भी आसान ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर में 6 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर वाले गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो अलग-अलग गति पर नियंत्रण हेतु सहयोगी है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर में ड्री डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो टायरों पर मजबूती से पकड़ बनाए रखते हैं और ट्रैक्टर की सुरक्षा में मदद करते हैं।
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर में आपको सिंगल क्लच और स्लाइडिंग मेष टाइप ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है, जो इसको ऑपरेट करना आसान बनाता है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर में लाइव सिंगल स्पीड पावर टेकऑफ भी है, जो स्टैंडर्ड 540 आर/मिनट @ 2053 इंजन आर/मिनट उत्पन्न करता है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव और 5.20 x 14 फ्रंट टायर और 8.00 x 18 रियर टायर इसको खेत में आसानी से चलने लायक बनाता है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 780 किलोग्राम है, जो इसे विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ काम करने के लिए सक्षम बनाता है।
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर में लाइव हाइड्रोलिक्स, ADDC फॉर L-टाइप इम्प्लिमेंट पिन्स और थ्री-पॉइंट लिंकिज सिस्टम है, जो इसे और भी उपयोगी बनाते हैं। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर की कुल वजन क्षमता 850 किलोग्राम है। 
  • Swaraj 717 ट्रैक्टर के आकार की बात करें तो 2435 मिमी लंबाई, 1210 मिमी चौड़ाई और 1490 मिमी व्हीलबेस में आता है।

स्वराज 717 की कीमत के बारे में जानकारी 

भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में Swaraj 717 ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत 3.39 लाख रुपये से लेकर 3.49 लाख रुपये के बीच तय की गई है। 

हालांकि, इस कीमत में राज्य सरकार के रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के अनुसार थोड़ा फर्क हो सकता है। 

साथ ही, स्वराज कंपनी अपने ग्राहकों को 1 वर्ष तक की वारंटी उपलब्ध कराती है, जिससे यह सुनिश्चित होता है, कि ग्राहक ट्रैक्टर की क्वालिटी और प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे।

Similar Posts