Swaraj 733 FE और Swaraj 735 FE तुलना – किसान के लिए बेस्ट विकल्प

By: tractorchoice
Published on: 22-Dec-2025
Swaraj 733 FE और Swaraj 735 FE तुलना – किसान के लिए बेस्ट विकल्प

स्वराज 733 FE VS स्वराज 735 FE

यदि आप ऐसा ट्रैक्टर चाहते हैं जो रोजमर्रा के कृषि कार्यों के साथ-साथ कठिन खेतों में भी भरोसेमंद प्रदर्शन दे, तो स्वराज 733 FE और स्वराज 735 FE दोनों ही अच्छे विकल्प हैं। इन्हें चलाना आसान है और ये लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। दोनों ट्रैक्टर 40 HP इंजन के साथ आते हैं, जो दैनिक खेती के अधिकांश कामों को आसानी से संभाल सकता है।

इन ट्रैक्टरों में काम को आसान बनाने वाली कई उपयोगी खूबियां मिलती हैं। 12-इंच सिंगल क्लच गर्मी को कम करता है और क्लच की उम्र बढ़ाता है, जबकि 1650 किलोग्राम की भार वहन क्षमता भारी कृषि औजारों को उठाने और चलाने में मदद करती है। इसके अलावा, बम्पर माउंटिंग पैड की सुविधा जरूरत पड़ने पर हेवी-ड्यूटी बम्पर लगाने को आसान बनाती है।

स्वराज 733 FE VS स्वराज 735 FE की इंजन क्षमता 

स्वराज 735 FE 2WD में 2734 cc का दमदार इंजन दिया गया है, जो ज्यादा टॉर्क पैदा करता है। इसका मतलब है कि यह ट्रैक्टर सख्त मिट्टी में भी भारी उपकरणों को आसानी से खींच सकता है। 

1800 RPM पर इसका इंजन स्मूथ तरीके से चलता है और ज्यादा गरम नहीं होता, जिससे गहरी जुताई, ढुलाई और 6–7 फीट रोटावेटर जैसे भारी कामों में बेहतर प्रदर्शन मिलता है।

स्वराज 733 FE 2WD में 2592 cc का वाटर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो लगातार काम के दौरान इंजन को ठंडा रखता है और ईंधन दक्षता भी बेहतर देता है। यह ट्रैक्टर सामान्य खेती और कमर्शियल उपयोग के लिए उपयुक्त है, जैसे रोटावेशन, थ्रेशिंग और सीड ड्रिलिंग। जो किसान रोज़ाना के कामों के लिए किफायती और भरोसेमंद मशीन चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

स्वराज 733 FE VS स्वराज 735 FE का गियरबॉक्स 

गियरबॉक्स की बात करें तो 735 FE में स्लाइडिंग मेश या पार्शियल कॉन्स्टेंट मेश (PCM) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है, जिससे भारी काम के दौरान गियर बदलना ज्यादा स्मूथ होता है। 

इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर के साथ सिंगल और डुअल क्लच दोनों का ऑप्शन है। वहीं 733 FE में स्लाइडिंग मेश गियरबॉक्स और सिर्फ सिंगल क्लच मिलता है, जो सामान्य कामों के लिए पर्याप्त है।

स्वराज 733 FE VS स्वराज 735 FE की हाइड्रॉलिक क्षमता

हाइड्रोलिक्स के मामले में दोनों ट्रैक्टर 1650 kg की मजबूत लिफ्टिंग कैपेसिटी देते हैं, जिससे 7 फीट रोटावेटर, MB प्लाउ और ढुलाई जैसे औजार आसानी से चलाए जा सकते हैं। 

आम तौर पर भारी और कठिन कृषि कार्यों के लिए स्वराज 735 FE ज्यादा उपयुक्त है, जबकि सामान्य खेती, संतुलित प्रदर्शन और बेहतर ईंधन बचत के लिए स्वराज 733 FE किसानों की जरूरतों को अच्छी तरह पूरा करता है।

स्वराज 733 FE VS स्वराज 735 FE की कीमत 

स्वराज 733 FE की कीमत

स्वराज 733 FE ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹5.72 लाख से ₹6.14 लाख तक। कुछ स्रोतों में इसे ₹5.72 लाख (एक्स-शो) के करीब बताया गया है। ऑन-रोड (RTO, बीमा आदि) कीमत आम तौर पर इससे ऊपर होती है।

स्वराज 735 FE की कीमत

स्वराज 735 FE ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹6.20 लाख से ₹6.57 लाख रुपए तक है। कई जगह इसे ₹5.95 लाख से ₹6.15 लाख के बीच भी दिखाया गया है। ऑन-रोड कीमत डीलर और राज्य शुल्क के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। 

ट्रैक्टरचॉइस पर आपको सभी प्रकार के ट्रैक्टरों, औजारों और अन्य कृषि उपकरणों से संबंधित सभी नवीनतम जानकारी मिलती है। ट्रैक्टरचॉइस ट्रैक्टर की कीमतों, ट्रैक्टर की तुलना, ट्रैक्टर से संबंधित फोटो, वीडियो, ब्लॉग और अपडेट के बारे में जानकारी के साथ-साथ सहायता भी प्रदान करता है। 

Similar Posts