By: tractorchoice
Published on: 21-Jul-2025
स्वराज ट्रैक्टर, भारत में एक लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांड है, जो 15 एचपी से 75 एचपी तक के ट्रैक्टरों का उत्पादन करता है। यह महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की एक डिवीजन है।
स्वराज 1974 में स्थापित किया गया था, जिसका लक्ष्य आत्मनिर्भर होना और भारत का पहला स्वदेशी ट्रैक्टर बनाना था। स्वराज ट्रैक्टरों में मिनी ट्रैक्टर, हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टर और 4WD ट्रैक्टर शामिल हैं। लेकिन, ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम जानेंगे स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT ट्रैक्टर के बारे में।
स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT के बीच में समानता और अंतर
स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT के बीच में समानता और अंतर निम्नलिखित हैं :-
- स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT दोनों ट्रैक्टर्स में इंजन सिलिंडर की संख्या 3 और एचपी कैटेगरी भी दोनों की 41-50 HP है। इसके साथ साथ इंजन टाइप दोनों का Naturally Aspirated और इंजन रेटेड भी 2000 RPM ही है।
- लेकिन, अगर हम इंजन कैपेसिटी की बात करें तो स्वराज 744 XT की क्षमता 3478 CC और स्वराज 744 FE की क्षमता 3307 CC है। साथ ही, एयर फ़िल्टर दोनों में Wet Type दिया गया है और कूलिंग सिस्टम भी दोनों का Liquid Cooled है।
- स्वराज 744 XT और स्वराज 744 FE दोनों ट्रैक्टर्स डीजल से संचालित होते हैं। स्वराज 744 XT में क्लच Dual/Double होती है जबकि स्वराज FE में क्लच Single/Dual/Double होती है।
- गियर बॉक्स दोनों ट्रैक्टर्स का Sliding Mesh / Partial Constant Mesh होता है। गियर स्पीड की बात करें तो यह 8 Forward + 2 Reverse, 12 F + 3 R होती है।
- इन ट्रैक्टर्स में Oil Immersed Brakes होते हैं। दोनों ट्रैक्टर्स का स्टीयरिंग टाइप Mechanical / Power Steering होता है। फ्यूल कैपेसिटी 56 Liters के आसपास होती है।
- हाइड्रोलिक्स यानी लिफ्टिंग कैपेसिटी की बात करें तो यह 2000 kg के आसपास है। डायमेंशन और वेट की बात करें तो स्वराज 744 XT का कुल वजन 2235 kg और स्वराज 744 FE का कुल वजन 2368 kg हैं।
- स्वराज 744 XT का व्हील बेस 2250 mm और स्वराज 744 FE का व्हील बेस 2135 mm होता है। अगर कुल लंबाई की बात करें तो स्वराज 744 XT 3575 mm और स्वराज 744 FE 3545 mm तक लंबाई होती है।
- स्वराज 744 XT की कुल चौड़ाई 1845 mm और स्वराज 744 FE की कुल चौड़ाई 1810 mm है। एडीशनल फीचर्स की बात करें तो स्वराज 744 XT ट्रैक्टर में Adjustable Front Axle और Mobile Charger जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
- वहीं, स्वराज 744 FE ट्रैक्टर में Sealed Front Axle और IPTO Clutch मौजूद है। स्वराज 744 XT और स्वराज 744 FE दोनों के साथ 6 वर्ष की वारंटी आती है
प्रश्न : स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT कितने एचपी की केटेगरी में आते हैं ?
उत्तर : स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT दोनों ट्रैक्टर्स में इंजन सिलिंडर की संख्या 3 और एचपी कैटेगरी भी दोनों की 41-50 HP है।
प्रश्न : स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT की क्या कीमत है ?
उत्तर : स्वराज 744 FE की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 7.31 लाख रुपये से 7.84 लाख रुपये है, जबकि स्वराज 744 XT की एक्स-शोरूम कीमत 7.39 लाख रुपये से 7.95 लाख रुपये तक है
प्रश्न : स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT की इंजन CC कैपेसिटी में क्या अंतर है ?
उत्तर : स्वराज 744 FE और स्वराज 744 XT ट्रैक्टरों के इंजनों में CC कैपेसिटी का अंतर है। स्वराज 744 FE की इंजन कैपेसिटी 3136 cc है, जबकि स्वराज 744 XT की इंजन कैपेसिटी 3478 cc है।