स्वराज 855 एफई: 47 एचपी की श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर

By: Tractor Choice
Published on: 01-May-2026
स्वराज 855 एफई: 47 एचपी की श्रेणी में एक दमदार ट्रैक्टर Image

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर का परिचय

स्वराज 855 FE भारतीय किसानों के बीच एक भरोसेमंद और शक्तिशाली ट्रैक्टर के रूप में जाना जाता है। यह ट्रैक्टर खासतौर पर मध्यम और बड़े खेतों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां मजबूत प्रदर्शन और टिकाऊपन की आवश्यकता होती है। इसकी बनावट मजबूत है और यह कठिन कृषि परिस्थितियों में भी बेहतरीन काम करता है। खेती के विभिन्न कार्यों जैसे जुताई, बुवाई, ढुलाई और फसल प्रबंधन में यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक बहुउपयोगी साथी साबित होता है।

इंजन की क्षमता और प्रदर्शन

स्वराज 855 FE में 49.3 एचपी की ताकतवर इंजन क्षमता दी गई है, जो 3 सिलेंडर के साथ आती है। इसका 3478 सीसी इंजन बेहतर ईंधन दक्षता और मजबूत टॉर्क प्रदान करता है। 

2000 आरपीएम पर काम करने वाला यह इंजन 205 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह भारी कार्यों को भी आसानी से पूरा कर सकता है। इसकी इंजन तकनीक लंबे समय तक टिकाऊ प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।

पीटीओ पावर और उपयोगिता

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में 42.9 एचपी की पीटीओ पावर दी गई है, जो इसे विभिन्न कृषि उपकरणों के संचालन के लिए उपयुक्त बनाती है। 

किसान इस ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर, थ्रेशर, रीपर और स्प्रेयर जैसे उपकरणों का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। 

पीटीओ की मजबूत क्षमता मल्टी-टास्किंग को आसान बनाती है और खेत में काम की गति को बढ़ाती है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।

स्वराज 855 एफई ट्रैक्टर के फीचर्स

  • स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में सिंगल या डुअल क्लच का ऑप्शन मिलता है, जिससे भारी काम करते समय गियर बदलना आसान हो जाता है।
  • स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक लगे हैं जो बेहतर ब्रेकिंग देते हैं और फिसलने से बचाते हैं।
  • स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में मैन्युअल और पावर स्टीयरिंग दोनों ऑप्शन है जो इसे भारतीय किसानों के लिए  एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
  • स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में मल्टी-स्पीड PTO और CRPTO दिए गए हैं, जो 540 और 1000 आरपीएम पर चलते हैं।
  • स्वराज 855 FE ट्रैक्टर अलग-अलग खेती के उपकरणों के साथ मिलकर खेत में शानदार काम करता है और आपकी परफॉर्मेंस को कई गुना बढ़ा देता है।

ट्रांसमिशन और गियर सिस्टम

स्वराज 855 FE में कांस्टेंट मेश/पीसीएम ट्रांसमिशन दिया गया है, जो स्मूथ और आसान गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जिससे ट्रैक्टर विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अनुकूल बनता है।

स्वराज 855 FE फॉरवर्ड स्पीड 3.1 से 30.9 किमी/घंटा और रिवर्स स्पीड 2.6 से 12.9 किमी/घंटा तक है, जो इसे खेत और सड़क दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

ब्रेक और स्टीयरिंग सिस्टम

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में ड्राई डिस्क ब्रेक और आयल इम्मरसेड ब्रेक (ऑप्शनल) का विकल्प दिया गया है। यह ब्रेक सिस्टम सुरक्षित और प्रभावी ब्रेकिंग सुनिश्चित करता है।

साथ ही, इसमें मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) की सुविधा उपलब्ध है, जिससे ड्राइविंग आसान और आरामदायक बनती है। लंबे समय तक काम करते समय यह फीचर चालक की थकान को कम करता है और नियंत्रण को बेहतर बनाता है।

क्लच और कूलिंग सिस्टम

स्वराज 855 FE में सिंगल, ड्यूल और आईपीटीओ क्लच के विकल्प दिए गए हैं, जिससे उपयोगकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। इसका वाटर-कूल्ड सिस्टम इंजन को ठंडा बनाए रखता है और ओवरहीटिंग से बचाता है।

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर के अलावा, 3-स्टेज ऑयल बाथ टाइप एयर फिल्टर इंजन को धूल और गंदगी से बचाता है, जिससे इंजन की लाइफ बढ़ती है और प्रदर्शन बेहतर रहता है।

लिफ्टिंग क्षमता और मजबूती

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है, जो इसे भारी कृषि उपकरणों को उठाने और चलाने के लिए सक्षम बनाती है। मजबूत चेसिस और संतुलित डिजाइन इसे कठिन परिस्थितियों में भी स्थिर रखते हैं।

यह ट्रैक्टर बड़े औजारों के साथ काम करते समय भी संतुलन बनाए रखता है, जिससे किसानों को बेहतर कार्यक्षमता और उत्पादकता मिलती है।

कीमत और वारंटी

भारत में स्वराज 855 FE की कीमत ₹7.87 लाख से शुरू होकर ₹8.37 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। यह कीमत इसके फीचर्स और प्रदर्शन को देखते हुए किफायती मानी जाती है।

स्वराज 855 FE कंपनी इस ट्रैक्टर पर 6000 घंटे या 6 वर्ष की वारंटी देती है, जो किसानों को लंबे समय तक सुरक्षा और भरोसा प्रदान करती है। यह वारंटी इसे निवेश के लिहाज से सुरक्षित और लाभदायक विकल्प बनाती है।

ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीकाजॉन डियरस्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की इंजन क्षमता क्या है ?

उत्तर: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में 49.3 एचपी पावर, 3 सिलेंडर और 3478 सीसी इंजन दिया गया है, जो मजबूत प्रदर्शन और बेहतर ईंधन दक्षता देता है।

प्रश्न: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की पीटीओ पावर कितनी है और इसका उपयोग क्या है?

उत्तर: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में 42.9 एचपी पीटीओ पावर है, जिससे रोटावेटर, थ्रेशर और स्प्रेयर जैसे उपकरण आसानी से चलाए जा सकते हैं।

प्रश्न: स्वराज 855 FE का गियर बॉक्स और ट्रांसमिशन कैसा है ?

उत्तर: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं, जो स्मूथ ड्राइविंग सुनिश्चित करते हैं।

प्रश्न: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता और ब्रेक सिस्टम क्या हैं?

उत्तर: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है और इसमें ड्राई डिस्क या ऑयल इम्मरसेड ब्रेक्स बेहतर नियंत्रण और सुरक्षा प्रदान करते हैं।

प्रश्न: स्वराज 855 FE की कीमत और वारंटी कितनी हैं?

उत्तर: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की कीमत ₹7.87 लाख से ₹8.37 लाख तक है और कंपनी 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी प्रदान करती है।

Similar Posts