किसान साथियों, ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम बात करेंगे ट्रैक्टर निर्माता जगत में प्रसिद्ध ट्रैक्टर ब्रांड मैसी फर्ग्युसन ट्रैक्टर ब्रांड के 75 HP ट्रैक्टर के बारे में।
खेती किसानी में हर छोटे से लेकर बड़े किसान को आज के समय में सबसे महत्वपूर्ण कृषि उपकरण ट्रैक्टर्स की आवश्यकता होती है।
किसानों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए टैफे ने किसानों के लिए एक ताकतवर और आकर्षक ट्रैक्टर बाजार में पेश कर दिया है।
यह ट्रैक्टर तकनीकी तौर पर शानदार होने के साथ-साथ माइलेज क्षमता और कार्यकुशलता में भी काफी निपुड़ है।
अगर आप खेती के लिए एक विश्वसनीय और शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो TAFE 7502 4WD आपके लिए एक सबसे अच्छा रहेगा।
TAFE 7502 4WD ट्रैक्टर तीन सिलेंडर में 75 हॉर्स पावर का Turbocharged इंजन है, जो कि 4000 सीसी क्षमता और 2200 आरपीएम तक जनरेट करता है। इसके Wet Type एयर फिल्टर इसको अधिक कार्यकुशल बनाते हैं।
TAFE 7502 4WD ट्रैक्टर के अंदर आपको 70 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है, जो कि एक बार भरने के बाद लंबे समय तक बिना रुके कृषि कार्य कर सकता है।
TAFE ने इस ट्रैक्टर को फ्यूल एफिशिएंट तकनीक से तैयार किया है, जिससे किसान कम डीजल में अधिक कार्य कर सकते हैं।
TAFE 7502 4WD ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2050 किलोग्राम है, जो इसको भारी उपकरण उठाने और खेत में गहराई से कार्य करने के लिए सक्षम बनाती है।
इस ट्रैक्टर का समकुल वजन 3130 किलोग्राम है, जिससे यह ट्रैक्टर स्थिरता और संतुलन में भी शानदार प्रदर्शन करता है।
ये भी पढ़ें: टैफे 30 डीआई ऑर्चर्ड प्लस (TAFE 30 DI Orchard Plus) ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
TAFE 7502 4WD ट्रैक्टर में आपको हाइड्रोस्टैटिक स्टीयरिंग दी गई है, जिसकी वजह से यह हर तरह की जमीन पर आसानी से चलाया जा सकता है।
इस ट्रैक्टर में आपको 12 फॉरवर्ड + 4 रिवर्स गियरबॉक्स दिए गए हैं, जो हर तरह के खेतों में कृषि कार्य आसान बनाते हैं। डुअल क्लच और कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन इस ट्रैक्टर का नियंत्रण बेहतर बनाता है।
इसके ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। 4 व्हील ड्राइव तकनीक की वजह से ट्रैक्टर की पकड़ और ग्रिप मजबूत होती है। TAFE 7502 4WD ट्रैक्टर में आपको फ्रंट टायर 11.2 x 24 और रियर टायर 18.4 x 30 दिए गए हैं।
भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में TAFE 7502 4WD ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत की बात करें तो यह लगभग 11 लाख से 12 लाख रुपये के बीच है।
दरअसल, ऑन-रोड कीमत राज्य के आरटीओ और रोड टैक्स के आधार पर कम ज्यादा हो सकती है। TAFE कंपनी के इस दमदार ट्रैक्टर के साथ 3 साल की वारंटी भी आती है, जो किसानों को भरोसा प्रदान करती है।
मैसी फर्ग्युसन यानी टैफे कंपनी दशकों से किसानों के लिए हितप्रद आधुनिक ट्रैक्टर्स का निर्माण करती आ रही है। किसानों के लिए टैफे ट्रैक्टर्स की यह नई पेशकश TAFE 7502 4WD ट्रैक्टर काफी अच्छा विकल्प है।
प्रश्न:- टैफे 7502 4WD ट्रैक्टर कितने सिलेंडर इंजन में आता है ?
उत्तर:- टैफे 7502 4WD ट्रैक्टर में 3 सिलेंडर इंजन है
प्रश्न:- टैफे 7502 4WD ट्रैक्टर कितने एचपी में आता है ?
उत्तर:- टैफे 7502 4WD ट्रैक्टर 75 एचपी में आता है।
प्रश्न:- टैफे 7502 4WD ट्रैक्टर की क्या कीमत है ?
उत्तर:- टैफे 7502 4WD ट्रैक्टर की कीमत 11 से 12 लाख के बीच है।