भारत में ड्यूज-फार एक प्रसिद्ध जर्मन ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है, जो कि 1864 में जर्मनी के क्लेनबर्ग में स्थापित हुई थी। ड्यूज-फार कंपनी ने 1927 में ड्यूज-फार MTH 222 नामक अपना पहला ट्रैक्टर पेश किया था। ड्यूज-फार ट्रैक्टर उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जाना जाता है। ऐसे में आज हम आपको ड्यूज-फार कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर्स के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। यह अपनी उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं।
ड्यूज-फार कंपनी द्वारा निर्मित ये ट्रैक्टर मॉडल्स उन्नत तकनीक, बेहतरीन शक्ति और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। ये ट्रैक्टर विभिन्न कृषि कार्यों को सुगम और प्रभावी ढंग से पूरा करने में काफी सहयोगी साबित होते हैं। आइए जानते हैं, इन शीर्ष ट्रैक्टर मॉडलों की विशेषताओं और उनके फायदों के बारे में।
ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर में 80 HP का शक्तिशाली इंजन है, जिसमें 4 सिलेंडर और 4000 सीसी इंजन क्षमता है, जो 2200 RPM पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है।
इसमें 68.8 HP की PTO पावर मिलती है और 15 फॉरवर्ड + 15 रिवर्स या 10 फॉरवर्ड + 10 रिवर्स गियर का विकल्प मिलता है। सामने के टायर 7.50 x 16/11.2 x 24 और पीछे के टायर 16.9 x 30 साइज में हैं। इसकी कीमत लगभग 16.38-16.50 लाख रुपये है।
50 HP के इंजन के साथ ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 4WD ट्रैक्टर में 43 HP की PTO पावर है। इसमें 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स और मैकेनिकल स्टीयरिंग है। इसकी भार उठाने की क्षमता 1900 किलोग्राम है। टायर साइज 11.2 x 20 फ्रंट और 14.9 x 28 रियर है। इसकी कीमत 10.76-10.91 लाख रुपये है।
यह 42 HP का ट्रैक्टर है, जिसमें 3 सिलेंडर और 2500 सीसी क्षमता का इंजन है। ड्यूज-फार 3042 E में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स है और यह 1250 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। टायर साइज 6.00 x 16 फ्रंट और 13.6 x 28 रियर है। इसकी कीमत लगभग 6.97-7.12 लाख रुपये है।
55 HP इंजन के साथ ड्यूज-फार एग्रोलक्स 55 4WD ट्रैक्टर आकर्षक डिजाइन में आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स या 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स है और हाइड्रोलिक ऑपरेटेड ऑयल इमर्स्ड सील्ड डिस्क ब्रेक्स हैं। यह 2000 किलोग्राम वजन उठाने में सक्षम है। इसकी कीमत 11.19-11.34 लाख रुपये है।
ड्यूज-फार एग्रोमैक्स 60 ट्रैक्टर में 60 HP इंजन है जो फुली कॉन्सटेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ आता है। इसमें 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियरबॉक्स है और हाइड्रोस्टैटिक ऑयल इमर्स्ड ब्रेक्स हैं। इसकी भार उठाने की क्षमता 2100 किलोग्राम है। टायर साइज 12.4 x 20/7.5 x 16 फ्रंट और 16.9 x 28 रियर है।
इसकी कीमत 8.00-9.10 लाख रुपये है।
ड्यूज-फार कंपनी ने किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले ट्रैक्टरों का निर्माण किया है, जो ताकत, विश्वसनीयता और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं।
प्रश्न: ड्यूज-फार कंपनी की स्थापना कब और कहाँ हुई थी ?
उत्तर: 1864 में जर्मनी के क्लेनबर्ग में
प्रश्न: ड्यूज-फार कंपनी का पहला ट्रैक्टर कौन सा था और वह कब पेश किया गया ?
उत्तर: ड्यूज-फार MTH 222, वर्ष 1927 में
प्रश्न: ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन ट्रैक्टर की इंजन शक्ति कितनी है ?
उत्तर: 80 HP
प्रश्न: ड्यूज-फार एग्रोलक्स 80 प्रोफिलिन में कितने सिलेंडर हैं और इसकी इंजन क्षमता कितनी है ?
उत्तर: 4 सिलेंडर, 4000 सीसी
प्रश्न: ड्यूज-फार एग्रोलक्स 50 4WD ट्रैक्टर की PTO पावर कितनी है ?
उत्तर: 43 HP