खेती-किसानी विश्व अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, विशेषकर विकासशील देशों के लिए कृषि किसी वरदान से कम नहीं। क्योंकि, कृषि रोजगार, आय और खाद्य सुरक्षा का प्रमुख स्रोत है। विश्व स्तर पर बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषि पर निर्भर है। बहुत सारे देशों की अर्थव्यवस्था में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के अनुसार, विश्व की बड़ी जनसंख्या कृषि गतिविधियों से जुड़ी है, जबकि अनेक देशों के कुल निर्यात में कृषि उत्पादों की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है। ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम आपको कृषि का महत्व और विश्व के 10 सबसे बड़े कृषि उत्पादक देशों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।
विकासशील देशों में कृषि केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा और सतत विकास का आधार भी है। हालांकि, कई कृषि प्रधान देश खाद्य आयात पर निर्भर हैं, फिर भी स्थानीय उत्पादन बढ़ाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। तकनीकी उन्नति, बेहतर नीतियां और आधुनिक खेती पद्धतियों ने वैश्विक कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है। विश्व की लगभग 11% भूमि खेती के लिए उपयोग होती है, जबकि लगभग 26% भूमि पशुपालन के लिए आरक्षित है। कृषि उत्पादन के मुख्य प्रकारों में खाद्यान्न, ईंधन, रेशा और औद्योगिक कच्चा माल शामिल हैं। आइए अब विश्व के प्रमुख कृषि उत्पादक देशों का संक्षिप्त परिचय जानें।
1. चीन
चीन विश्व का सबसे बड़ा कृषि उत्पादक देश है। सीमित कृषि योग्य भूमि के बावजूद यह अपनी विशाल जनसंख्या का भरण-पोषण करता है। आधुनिक तकनीकों और नीतिगत सुधारों के कारण देश ने कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की है।
विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक
गेहूं, मक्का, सोयाबीन और बाजरा का प्रमुख उत्पादक
विशाल सिंचाई क्षेत्र
2. संयुक्त राज्य अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका कृषि प्रौद्योगिकी और वैज्ञानिक खेती के क्षेत्र में अग्रणी है।
मक्का, सोयाबीन और गेहूं का विशाल उत्पादन
कृषि उत्पादों का शुद्ध निर्यातक
उन्नत मशीनरी और डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग
3. ब्राजील
ब्राजील कृषि निर्यात में वैश्विक शक्ति है।
गन्ने का विश्व में अग्रणी उत्पादक
कॉफी और सोयाबीन का प्रमुख निर्यातक
संतरे के उत्पादन में अग्रणी
4. भारत
भारत में बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है।
दूध उत्पादन में विश्व में प्रथम
फल, सब्जियां और मसालों का प्रमुख उत्पादक
विश्व का सबसे बड़ा सिंचित क्षेत्र
5. रूस
रूस अनाज उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
गेहूं प्रमुख फसल
विशाल कृषि भूमि
चुकंदर उत्पादन में वृद्धि
6. फ्रांस
फ्रांस यूरोप का प्रमुख कृषि उत्पादक देश है।
तिलहन, अनाज और डेयरी उत्पादन में अग्रणी
शराब और मादक पेय का बड़ा निर्यातक
7. मेक्सिको
मेक्सिको विविध फसलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है।
मक्का, बीन्स और एवोकाडो का प्रमुख उत्पादक
कृषि निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका
8. जापान
जापान में सीमित भूमि के बावजूद सघन कृषि की जाती है।
चावल मुख्य फसल
डेयरी और मांस उपभोग में वृद्धि
खाद्य आत्मनिर्भरता बढ़ाने के प्रयास
9. जर्मनी
जर्मनी यूरोप के प्रमुख कृषि निर्यातकों में शामिल है।
सूअर मांस, आलू और अनाज उत्पादन
जैविक खेती में उल्लेखनीय भागीदारी
10. तुर्की
तुर्की अनुकूल जलवायु के कारण आत्मनिर्भर खाद्य उत्पादक देश है।
गेहूं और चुकंदर प्रमुख
खुबानी, अंजीर और हेज़लनट का बड़ा उत्पादक
कृषि को मुख्य व्यवसाय मानने वाले देश
कुछ देशों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है:-
लाइबेरिया – जीडीपी का लगभग 76.9% कृषि से
सोमालिया – जीडीपी का लगभग 60.2% कृषि से
गिनी-बिसाऊ – जीडीपी का लगभग 55.8% कृषि से
अंततः स्पष्ट है, कि कृषि केवल भोजन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था की मजबूती, रोजगार सृजन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का प्रमुख आधार है। विश्व के कई देशों की आर्थिक संरचना कृषि पर निर्भर करती है, जिससे करोड़ों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। बढ़ती जनसंख्या और बदलती जलवायु परिस्थितियों के बीच आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सतत कृषि पद्धतियां इस क्षेत्र को नई दिशा दे रही हैं। यदि सरकारें और किसान मिलकर नवाचार, संसाधन संरक्षण और उत्पादकता वृद्धि पर ध्यान दें, तो कृषि भविष्य में और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और लाभकारी क्षेत्र बन सकती है।
ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीका, जॉन डियर, स्वराज, महिंद्रा, न्यू हॉलैंड, वीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।