खेती हुई आसान: ये ट्रैक्टर्स हैं खेतों के राजा

By: Tractor Choice
Published on: 13-Apr-2026
खेती हुई आसान: ये ट्रैक्टर्स हैं खेतों के राजा Image

भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय टॉप 5 ट्रैक्टर

भारत में कृषि कार्यों की सफलता काफी हद तक सही ट्रैक्टर के चयन पर निर्भर करती है। खेत का आकार, फसल का प्रकार और बजट इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए किसान ट्रैक्टर खरीदते हैं। आज बाजार में कई कंपनियां उन्नत तकनीक वाले ट्रैक्टर पेश कर रही हैं, जिनमें महिंद्रा एंड महिंद्रा, जॉन डियर, स्वराज ट्रैक्टर्स, सोनालीका इंटरनेशनल और पॉवरट्रेक प्रमुख हैं। ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में हम इन कंपनियों के प्रमुख ट्रैक्टर मॉडलों की तुलना करेंगे।

किसान भाइयों आज हम आपको भारतीय किसानों के बीच लोकप्रिय टॉप 5 ट्रैक्टर हैं, जिनमें महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i ट्रैक्टर, जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर, स्वराज 855 FE ट्रैक्टर, सोनालिका 47 RX सिकंदर ट्रैक्टर और पावरट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

टॉप 5 ट्रैक्टर की सूची

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i ट्रैक्टर

Mahindra Arjun novo 605 DI i

महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i 2WD एक शक्तिशाली और उन्नत ट्रैक्टर है, जो 57 HP की क्षमता के साथ आता है। यह ट्रैक्टर बड़े खेतों और भारी कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसका मजबूत इंजन और बेहतर तकनीक इसे किसानों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। अगर हम इसके इंजन और पावर की बात करें तो इस ट्रैक्टर में 4 सिलेंडर वाला 3531 CC इंजन दिया गया है, जो 2100 RPM पर काम करता है। इसका टॉर्क 213 NM है, जिससे यह भारी लोड को आसानी से संभाल सकता है। फोर्स्ड कूलिंग सिस्टम और ड्राई एयर फिल्टर इसे लंबे समय तक टिकाऊ बनाते हैं। इसमें 15 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर, पावर स्टीयरिंग, 2200 किलोग्राम लिफ्टिंग क्षमता और 6 साल की वारंटी मिलती है। इसकी कीमत लगभग ₹8.8 लाख से ₹9 लाख (एक्स-शोरूम) तक है, जो इसके फीचर्स के हिसाब से उचित है।

जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर

John Deere 5050 D

जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर एक मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो 50 HP की श्रेणी में आता है। यह छोटे और मध्यम किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प है। अगर हम इसकी इंजन और कार्य क्षमता की बात करें तो इसमें 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 2100 RPM पर काम करता है। इसका PTO HP 42.5 है, जिससे यह खेती के कई उपकरणों को आसानी से चला सकता है। वहीं फीचर्स और कीमत को देखे तो इस ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स गियर, ऑयल इम्मरसेड ब्रेक और पावर स्टीयरिंग दिया गया है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। कीमत ₹7.96 लाख से ₹8.67 लाख तक है।

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर

Swaraj 855 FE

स्वराज 855 FE भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह 49.3 HP का ट्रैक्टर है, जो मजबूती और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है। अगर हम इसकी इंजन और तकनीक पर नजर डालें तो इसमें 3 सिलेंडर, 3478 CC इंजन दिया गया है, जो 2000 RPM पर काम करता है। इसका टॉर्क 205 NM है, जो इसे कठिन कार्यों के लिए सक्षम बनाता है। वहीं, फीचर्स और कीमत को देखें तो इस ट्रैक्टर में 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता, ऑयल इम्मरसेड ब्रेक और 6 साल की वारंटी मिलती है। इसकी कीमत ₹7.87 लाख से ₹8.37 लाख तक है।

सोनालिका 47 RX सिकंदर ट्रैक्टर

Sonalika 47 RX Sikander

सोनालिका 47 RX सिकंदर 50 HP का ट्रैक्टर है, जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स देता है। यह छोटे और मध्यम किसानों के लिए उपयुक्त है। अगर हम सोनालिका 47 RX सिकंदर की इंजन और कार्य क्षमता की बात करें तो इसमें 3 सिलेंडर इंजन है, जो 1900 RPM पर काम करता है। इसका PTO HP 40.92 है, जो खेती के सामान्य कार्यों के लिए पर्याप्त है। वहीं यदि हम सोनालिका 47 RX सिकंदर के फीचर्स और कीमत पर ध्यान दें तो सोनालिका 47 RX सिकंदर ट्रैक्टर में 1800 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता और ऑयल इम्मरसेड ब्रेक दिए गए हैं। इसकी कीमत लगभग ₹7 लाख से ₹7.6 लाख तक है, जो इसे बजट फ्रेंडली बनाती है।

पावरट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर

Powertrac 439 Plus

पावरट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर एक 41 एचपी श्रेणी का मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो खेती के विभिन्न कार्यों के लिए उपयुक्त है। इसमें 3 सिलेंडर वाला 2340 सीसी इंजन दिया गया है, जो 2200 आरपीएम पर अच्छा प्रदर्शन करता है। इसका पीटीओ पावर 38.9 एचपी है और टॉर्क 154 एनएम है। ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर दिए गए हैं। मल्टी प्लेट ऑयल इम्मर्स्ड ब्रेक्स और पावर/मैकेनिकल स्टीयरिंग विकल्प उपलब्ध हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1600 किलोग्राम है। 5 साल या 5000 घंटे की वारंटी मिलती है। भारत में इसकी कीमत लगभग 6.30 से 6.44 लाख रुपये है।

निष्कर्ष:-

अगर आप भारी कार्य और बड़े खेतों के लिए ट्रैक्टर चाहते हैं, तो महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i सबसे बेहतर विकल्प है। मध्यम श्रेणी के लिए जॉन डियर 5050 D और स्वराज 855 FE अच्छे विकल्प हैं। वहीं, कम बजट और छोटे खेतों के लिए सोनालिका 47 RX सिकंदर और पावरट्रैक 439 प्लस ट्रैक्टर उपयुक्त हैं। अंततः सही ट्रैक्टर का चयन आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीकाजॉन डियरस्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न: महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i 2WD ट्रैक्टर कितनी एचपी क्षमता के साथ आता है।

उत्तर: महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 DI-i 2WD एक शक्तिशाली और उन्नत ट्रैक्टर है, जो 57 HP की क्षमता के साथ आता है।

प्रश्न: जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर कितनी एचपी क्षमता के साथ आता है ?

उत्तर: जॉन डियर 5050 D ट्रैक्टर एक मजबूत और भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो 50 HP की श्रेणी में आता है।

प्रश्न: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर कितनी एचपी कैटेगरी का ट्रैक्टर है ?

उत्तर: स्वराज 855 FE भारतीय किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह 49.3 HP का ट्रैक्टर है, जो मजबूती और टिकाऊपन के लिए जाना जाता है।

प्रश्न: भारत में स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

उत्तर: भारतीय बाजार में स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की कीमत ₹7.87 लाख से ₹8.37 लाख रुपए तक है।

Similar Posts