महिंद्रा भारतीय किसानों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय ट्रैक्टर निर्माता ब्रांड है। महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपनी ‘महिंद्रा अर्जुन सीरीज’ को लॉन्च हुए 25 साल पूरे होने पर किसानों के लिए एक नया कदम उठाया है। महिंद्रा कंपनी ने घोषणा की है, कि अब अर्जुन सीरीज के सभी ट्रैक्टरों पर 6 साल की मानक वारंटी दी जाएगी।
साल 2000 में तीन हॉर्सपावर वैरिएंट्स के साथ शुरू हुई अर्जुन सीरीज में लगातार सुधार किए गए हैं, ताकि खेती और ढुलाई के काम पूरे किए जा सकें। यह सीरीज उत्सर्जन मानकों TREM III और TREM IV के अनुसार भी है। आज यह सीरीज 2WD और 4WD दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिनकी क्षमता 60 HP तक है।
इन ट्रैक्टरों में mDI और CRDe 4-सिलेंडर इंजन तकनीक का इस्तेमाल होता है। इसमें कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन और ड्यूल क्लच तकनीक दी गई है, जिससे गियर बदलना आसान होता है। ट्रैक्टर अधिक टॉर्क और बैकअप टॉर्क के साथ कम स्पीड पर भी काम कर सकता है। PTO पावर और हाइड्रॉलिक सिस्टम किसानों को खेत तैयार करने, धान की रोपाई, गहरी जुताई, गन्ना ढुलाई और कटाई जैसे काम करने में मदद करता है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस के प्रेसिडेंट वीजय नाकरा ने कहा, “अर्जुन सीरीज़ ने देशभर में 2.5 लाख से ज़्यादा किसानों का भरोसा जीता है। पिछले 25 सालों से यह ट्रैक्टर खेती और ढुलाई दोनों कामों में किसानों के साथ है। पंजाब के गेहूं के खेतों से लेकर महाराष्ट्र के कपास क्षेत्र और तमिलनाडु की धान की खेती तक, अर्जुन सीरीज हर जगह किसानों के काम आ रही है।”
महिंद्रा अर्जुन सीरीज़ में फिलहाल पाँच मॉडल उपलब्ध हैं। ये मॉडल अलग-अलग खेती की ज़रूरतों के लिए बनाए गए हैं, चाहे वे नए किसान हों, बड़े ज़मींदार हों या ढुलाई का काम करने वाले। यह सीरीज देशभर में महिंद्रा के ट्रैक्टर डीलर नेटवर्क से खरीदी जा सकती है। इसके साथ महिंद्रा फाइनेंस से लोन की सुविधा भी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: महिंद्रा अर्जुन नोवो 605 डीआई-एमएस ट्रैक्टर है खेती का राजा
महिंद्रा ट्रैक्टर्स का वितरण देशभर में अपने बड़े डीलर नेटवर्क के माध्यम से होता है, जबकि महिंद्रा फाइनेंस किसानों को आसान फाइनेंस ऑप्शन भी प्रदान करता है। भारत में 1963 से सक्रिय महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भारतीय ट्रैक्टर बाजार में करीब चार दशकों से अग्रणी भूमिका निभाई है और उनका पोर्टफोलियो अब 300 से अधिक मॉडल्स पर फैला हुआ है।
अर्जुन ट्रैक्टर सीरीज की 25वीं वर्षगांठ न केवल महिंद्रा की सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय कृषि मशीनीकरण के विकास और किसानों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए हाई हॉर्सपावर वाले ट्रैक्टरों के अपनाने की बढ़ती प्रवृत्ति को भी दिखाता है। किसानों के लिए यह 25 साल का सफर महिंद्रा अर्जुन ट्रैक्टर के साथ उम्मीदों, भरोसे और तकनीकी प्रगति का साक्षी रहा है, जो आगे भी भारतीय कृषि को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगी।
प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन सीरीज का क्या इतिहास है ?
उत्तर : महिंद्रा अर्जुन सीरीज की शुरुआत साल 2000 में हुई थी और इसने 2025 में अपने 25 साल पूरे किए हैं, जिससे यह भारत के सबसे भरोसेमंद उच्च-हॉर्सपावर ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक बन गई है।
प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन सीरीज के ट्रैक्टर्स की बाजार में क्या कीमत है ?
उत्तर : महिंद्रा अर्जुन सीरीज के ट्रैक्टरों की बाजार कीमत मॉडल के हिसाब से ₹7.5 लाख से ₹13 लाख के बीच हो सकती है।
प्रश्न : महिंद्रा अर्जुन सीरीज कितने एचपी की कैटेगरी में आते हैं ?
उत्तर : महिंद्रा अर्जुन सीरीज के ट्रैक्टर लगभग 48-60 हॉर्सपावर (HP) की कैटेगरी में आते हैं। कुछ मॉडल 49-50 HP के होते हैं, जबकि अन्य 55-60 HP तक की शक्ति प्रदान करते हैं, जैसे अर्जुन अल्ट्रा 1 605 DI जो 57 HP का है और अर्जुन 605 DI भी 60 HP की रेंज में आता है।