कृषकों को कृषि कार्य करने के लिए कृषि यंत्रों या उपकरणों की जरूरत होती है। परंतु, इनमें सबसे प्रभावशाली कृषि मशीन ट्रैक्टर को माना जाता है।
किसान एक ट्रैक्टर के साथ खेती के विभिन्न प्रकार के कठिन कार्यों को सहजता से कर सकते हैं।
इसलिए हर एक किसान को अपने कृषि कार्य कम खर्च और कम समय में पूर्ण करने के लिए एक ट्रैक्टर की जरूरत पड़ती है।
अगर आप खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए न्यू हॉलैंड 3032 एनएक्स / New Holland 3032 NX ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
कंपनी का यह ट्रैक्टर 35 एचपी पावर के साथ 2000 आरपीएम उत्पन्न करने वाले 2365 सीसी इंजन में आता है। चलिए जानते हैं, इसकी खूबियों और फीचर्स के बारे में।
कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर में Oil Bath with Pre Cleaner एयर फिल्टर दिया है, जो खेतों में कार्य करते समय इंजन को धूल-मृदा से सुरक्षित रखता है।
इस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 34 एचपी है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम जनरेट होता है।
कंपनी का यह ट्रैक्टर 33.06 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 13.24 kmph रिवर्स स्पीड के साथ आता है।
न्यू हॉलैंड 3032 एनएक्स ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1500 किलोग्राम तय की गई है। किसान इससे एक बार में ज्यादा फसल की ढुलाई करके समय और लागत की बचत कर सकते हैं।
इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1720 किलोग्राम है और इसे 1930 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े: New Holland Excel Ultima 5510 ट्रैक्टर के बारे में सम्पूर्ण जानकारी
New Holland 3032 NX ट्रैक्टर में Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग उपलब्ध किया गया है।
यह खेतों के साथ-साथ उबड़-खाबड़ मार्गों पर भी आसान ड्राइव प्रदान करता है। न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया गया है।
यह ट्रैक्टर Single क्लच और Constant Mesh AFD टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है। इस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर में आपको 42 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
न्यू हॉलैंड के इस ट्रैक्टर में 6 Spline टाइप पावर टेकऑफ दी गई है, जो 540 आरपीएम उत्पन्न करती है।
इस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर में Mechanical, Real Oil Immersed टाइप ब्रेक्स दिए गए हैं, जो फिसलन भरी सतह में भी टायरों पर दमदार पकड़ बनाए रखते हैं।
न्यू हॉलैंड 3032 एनएक्स ट्रैक्टर में 2 व्हील ड्राइव दिया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 / 13.6 x 28 रियर टायर के साथ आता है।
ये भी पढ़े: न्यू हॉलैंड 5630 टीएक्स प्लस 4WD ट्रैक्टर शक्ति है वादा
भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में न्यू हॉलैंड 3032 एनएक्स / New Holland 3032 NX ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये निर्धारित की गई है।
इस न्यू हॉलैंड 35 एचपी ट्रैक्टर की ऑन रोड़ कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकती है। न्यू हॉलैंड कंपनी अपने इस ट्रैक्टर के साथ 6 वर्ष की वारंटी प्रदान करती है।