स्वराज के 50 HP रेंज में टॉप 4 ट्रैक्टर: कीमत, माइलेज और स्पेसिफिकेशन

By: Tractor Choice
Published on: 25-Mar-2026
स्वराज के 50 HP रेंज में टॉप 4 ट्रैक्टर: कीमत, माइलेज और स्पेसिफिकेशन Image

स्वराज ट्रैक्टर्स के लोकप्रिय ट्रैक्टर मॉडल

भारत में खेती के लिए ट्रैक्टर एक बेहद महत्वपूर्ण मशीन है और किसान अपनी जरूरतों के अनुसार सही ट्रैक्टर का चयन करते हैं। यही कारण है, जिसकी वजह से स्वराज ट्रैक्टर ने विभिन्न श्रेणियों में कई भरोसेमंद और शक्तिशाली मॉडल पेश किए हैं। इन मॉडल्स में स्वराज 744 FE, स्वराज 855 FE, स्वराज 855 XM और स्वराज 744 XT प्रमुख हैं। ये सभी ट्रैक्टर अलग-अलग खेती के कामों और बजट को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर

इंजन और परफॉर्मेंस

स्वराज 744 FE एक 47 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 3 सिलेंडर वाला 3307 CC का इंजन दिया गया है। यह इंजन 2000 RPM पर काम करता है, जिससे ट्रैक्टर को स्थिर और शक्तिशाली प्रदर्शन मिलता है। इसका PTO HP 41.8 है, जो कृषि उपकरण चलाने के लिए पर्याप्त है।

swaraj-744-fe

मुख्य फीचर्स

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर का गियरबॉक्स मिलता है, जिससे खेत में काम करना आसान हो जाता है। ब्रेक सिस्टम में ड्राई डिस्क ब्रेक और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक का विकल्प दिया गया है। क्लच भी सिंगल और ड्यूल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

स्टीयरिंग में मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है, जिससे किसान अपनी सुविधा के अनुसार चुनाव कर सकते हैं। इसकी वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है, जो इसे भारी उपकरणों के लिए उपयुक्त बनाती है।

कीमत और वारंटी

स्वराज 744 FE ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.87 लाख से ₹7.37 लाख तक है। स्वराज 744 FE ट्रैक्टर के साथ कंपनी 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी देती है, जो इसे भरोसेमंद बनाती है।

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर

इंजन और क्षमता

स्वराज 855 FE 49.3 HP का ट्रैक्टर है, जिसमें 3478 CC का इंजन दिया गया है। यह भी 2000 RPM पर काम करता है, लेकिन इसमें 205 Nm का टॉर्क मिलता है, जो भारी कामों के लिए बेहद उपयोगी है।

swaraj-855-fe

फीचर्स

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर में भी 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। ब्रेक सिस्टम में ड्राई डिस्क और ऑयल इमर्स्ड ब्रेक का विकल्प दिया गया है। क्लच विकल्प में सिंगल, ड्यूल और IPTO शामिल हैं, जो इसे और भी आधुनिक बनाते हैं। स्टीयरिंग के लिए मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। वजन उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम है, जो बड़े कृषि उपकरणों के लिए आदर्श है।

कीमत

स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.95 लाख से ₹7.47 लाख तक है, जो इसकी पावर और फीचर्स के हिसाब से काफी उचित मानी जाती है।

स्वराज 855 XM ट्रैक्टर

इंजन स्पेसिफिकेशन

स्वराज 855 XM 48 HP का ट्रैक्टर है, जिसमें 3480 CC का इंजन दिया गया है। यह 1800 RPM पर काम करता है, जिससे यह कम ईंधन में बेहतर प्रदर्शन देता है।

swaraj-855-xm

फीचर्स

स्वराज 855 XM ट्रैक्टर मॉडल में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक स्टैंडर्ड रूप से दिए गए हैं, जिससे सुरक्षा और ब्रेकिंग बेहतर होती है। क्लच में ड्यूल क्लच स्टैंडर्ड है और स्टीयरिंग में केवल पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जिससे इसे चलाना आसान हो जाता है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1700 किलोग्राम है।

वारंटी और कीमत

भारतीय बाजार में स्वराज 855 XM की कीमत ₹7.87 लाख से ₹8.17 लाख तक है। स्वराज 855 XM ट्रैक्टर की वारंटी 2000 घंटे या 2 साल की है, जो अन्य मॉडलों से थोड़ी कम है।

स्वराज 744 XT ट्रैक्टर

इंजन और पावर

स्वराज 744 XT 50 HP का ट्रैक्टर है, जो इसे इस सूची का सबसे पावरफुल मॉडल बनाता है। इसमें 3478 CC का इंजन है और यह 2000 RPM पर काम करता है। इसका PTO HP 44 है, जो भारी मशीनों के लिए उपयुक्त है।

swaraj-744-xt

प्रमुख फीचर्स

स्वराज 744 XT ट्रैक्टर में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। इसमें ऑयल इमर्स्ड ब्रेक दिए गए हैं, जो बेहतर ब्रेकिंग सुनिश्चित करते हैं। क्लच विकल्प में सिंगल, ड्यूल और IPTO शामिल हैं। स्टीयरिंग के लिए मैकेनिकल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प मिलते हैं। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है।

कीमत और वारंटी

भारतीय वाणिज्यिक वाहन बाजार में स्वराज 744 XT ट्रैक्टर की कीमत 6.95 लाख से 7.47 लाख रूपए के बीच है। इस ट्रैक्टर में आपको 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी दी जाती है, जो इसे लंबी अवधि के लिए सुरक्षित बनाती है।

चारों ट्रैक्टर का तुलनात्मक विश्लेषण

अगर इन चारों मॉडलों की तुलना करें तो हर ट्रैक्टर की अपनी खासियत है, जैसे स्वराज 744 FE किफायती और भरोसेमंद ट्रैक्टर है। स्वराज 855 FE ज्यादा टॉर्क और पावर वाला ट्रैक्टर है। स्वराज 855 XM सबसे ज्यादा पावर और एडवांस फीचर्स वाला ट्रैक्टर है। स्वराज 744 XT सिंपल डिजाइन और बेहतर माइलेज वाला ट्रैक्टर है। स्वराज 744 FE छोटे और मध्यम किसानों के लिए उपयुक्त है, वहीं स्वराज 855 FE और स्वराज 744 XT बड़े खेतों और भारी कामों के लिए बेहतर विकल्प हैं। स्वराज 855 XM उन किसानों के लिए अच्छा है जो कम RPM पर बेहतर माइलेज चाहते हैं।

अगर आपका बजट कम है और काम सामान्य है, तो आपके लिए स्वराज 744 FE अच्छा विकल्प है। वहीं, अगर आपको ज्यादा पावर और टॉर्क चाहिए तो स्वराज 855 FE ट्रैक्टर खरीदना ज्यादा अच्छा रहेगा। अगर आप सिंपल और फ्यूल एफिशिएंट ट्रैक्टर चाहते हैं तो स्वराज 744 XT का कोई तोड़ नहीं है। वहीं, 

अगर आपको हाई परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स चाहिए तो स्वराज 744 XT आपके लिए शानदार विकल्प रहने वाला है।

निष्कर्ष

स्वराज ट्रैक्टर्स के ये सभी ट्रैक्टर भारतीय किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इनकी कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस के आधार पर हर किसान अपने लिए सही विकल्प चुन सकता है। अगर आप एक मजबूत, टिकाऊ और भरोसेमंद ट्रैक्टर की तलाश में हैं, तो ये चारों मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। सही ट्रैक्टर का चयन आपकी खेती को आसान और अधिक उत्पादक बना सकता है।

ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीकाजॉन डियरस्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न: स्वराज 744 FE ट्रैक्टर कितने एचपी का ट्रैक्टर है ?

उत्तर: स्वराज 744 FE एक 47 HP श्रेणी का ट्रैक्टर है, जिसमें 3 सिलेंडर वाला 3307 CC का इंजन दिया गया है।

प्रश्न: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की कीमत कितनी है ?

उत्तर: स्वराज 855 FE ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.95 लाख से ₹7.47 लाख रुपए तक है।

प्रश्न: स्वराज 744 XT ट्रैक्टर कितने एचपी की श्रेणी में आता है ?

उत्तर: स्वराज 744 XT 50 HP का ट्रैक्टर है, जो इसे इस सूची का सबसे पावरफुल मॉडल बनाता है।

प्रश्न: भारत में स्वराज 855 XM ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

उत्तर: भारतीय बाजार में स्वराज 855 XM की कीमत ₹7.87 लाख से ₹8.17 लाख तक है।

Similar Posts