भारत में 50 एचपी के अंदर आने वाले टॉप 4 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर

By: Tractor Choice
Published on: 24-Mar-2026
भारत में 50 एचपी के अंदर आने वाले टॉप 4 न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर Image

न्यू हॉलैंड के टॉप 4 ट्रैक्टर्स

न्यू हॉलैंड एक प्रसिद्ध कृषि उपकरण निर्माता कंपनी है। भारतीय किसान इस कंपनी के ट्रैक्टर्स को काफी पसंद करते हैं। ट्रैक्टरचॉइस के इस लेख में आज हम आपको न्यू हॉलैंड के 50 एचपी के अंदर आने वाले टॉप 4 ट्रैक्टर्स के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। न्यू हॉलैंड के टॉप 4 ट्रैक्टर्स की सूची में न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन, न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन, न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ और न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर शामिल हैं।  भारतीय किसानों के बीच इन चारों ट्रैक्टर्स को काफी पसंद किया जाता है। आइए इन ट्रैक्टर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर

New Holland 3630 TX Special Edition

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन 50 एचपी की क्षमता वाला ट्रैक्टर है, जिसमें 3-सिलेंडर और एक शक्तिशाली 2931 सीसी इंजन है, जो 2100 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 46 है, जो सभी कृषि उपकरणों को पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है। इसमें उपलब्ध ड्राई एयर फिल्टर ट्रैक्टर को अंदर से साफ रखता है और धूल मिट्टी के कणों से बचाता है, जिससे ट्रैक्टर की लाइफ काफी बढ़ जाती है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन के फीचर्स

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर में आपको कई अद्भुत फीचर्स दिए गए हैं, जो भारतीय किसानों के लिए काफी उपयुक्त हैं। कंपनी ने इसका निर्माण किसानों की मांग और जरूरत को ध्यान में रखकर किया है। यह हर तरह की भूमि पर कार्य करने के लिए सक्षम है। 

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन इंडिपेंडेंट क्लच लीवर के साथ डबल-क्लच में आता है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में 12 फॉरवर्ड + 3 रिवर्स गियरबॉक्स हैं। इसकी फॉरवर्ड स्पीड 1.83-30.84 किमी प्रति घंटा और रिवर्स स्पीड 2.59-13.82 किमी प्रति घंटा है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में मैकेनिकली एक्चुएटेड तेल में डूबे हुए मल्टी डिस्क ब्रेक सहज नियंत्रण में काफी मददगार हैं।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन स्टीयरिंग टाइप की बात करें तो इसमें स्मूथ पावर स्टीयरिंग है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में आपको खेतों में लंबे समय तक कार्य के लिए 60 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में असिस्ट रैम के साथ 1700/2000 मजबूत पुलिंग कैपेसिटी है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में सेफ्टी और आरामदायक सीट मिलती है, जो ऑपरेटर की ड्राइविंग को स्मूथ बनाती है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन में सभी आरामदायक और सेफ्टी फीचर्स हैं जो ऑपरेटर के तनाव को दूर करती हैं।

न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मॉडल में कम मेंटीनेंस और हाई फ्यूल एफिसिएंसी की क्षमता होती है, जिससे पैसे की बचत होती है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन की कीमत

भारत में न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन की कीमत 8.84 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) उचित और बहुत सस्ती है। सभी छोटे और मध्यम किसान न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर को काफी आसानी से खरीद सकते हैं।

2. न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर

New Holland 3600 TX Super Heritage Edition

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर 47 एचपी और 3 सिलेंडर के साथ आता है। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन इंजन क्षमता कुशल माइलेज प्रदान करती है। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन शक्तिशाली ट्रैक्टरों में से एक है और अच्छा माइलेज प्रदान करता है। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन 2डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में मैदान पर उच्च प्रदर्शन करने की क्षमता है।

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन के फीचर्स

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन सिंगल और डबल क्लच के साथ आता है।

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन में 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स / 8 फॉरवर्ड + 8 रिवर्स गियरबॉक्स हैं।

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज संस्करण मैकेनिकल एक्चुएटेड रियल तेल में डूबे हुए ब्रेक के साथ आता है। 

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन की स्टीयरिंग काफी आसान है। 

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन खेतों पर लंबे समय तक कार्य के लिए 46 लीटर की ईंधन टैंक क्षमता प्रदान करता है।

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज संस्करण में 1800 किलोग्राम मजबूत लिफ्टिंग क्षमता है।

न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर की कीमत

भारतीय बाजार में न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन की कीमत 7.00 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) रुपये है। न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर काफी किफायती होने की वजह से हर किसान के बजट में है।

3. न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ ट्रैक्टर

New Holland 3630 TX Super Plus+

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ में 50 एचपी का पावरफुल इंजन है, जो हर कृषि कार्य में शानदार प्रदर्शन देता है। न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ ट्रैक्टर को ताकत और भरोसेमंद प्रदर्शन के लिए तैयार किया गया है। यह हर तरह के कृषि कार्यों में स्मूद ऑपरेशन और बेहतर ईंधन बचत के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ पावर, माइलेज और ड्यूरेबिलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो खेत में उत्पादकता बढ़ाने में मदद करता है।

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ के फीचर्स

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ में एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो इसके परफॉर्मेंस और कंफर्ट दोनों को बेहतर बनाता है। यह ट्रैक्टर रोजमर्रा की खेती की जरूरतों को कुशलता और भरोसे के साथ पूरा करने के लिए तैयार किया गया है।

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ ट्रैक्टर में पॉवर स्टीयरिंग और 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स ऑप्शन वाला गियरबॉक्स मिलता है।

यह ट्रैक्टर 60 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ आता है, जिससे खेत में बिना रुके लंबे समय तक काम किया जा सकता है।

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ में 1700 / 2000 Kg की दमदार लिफ्टिंग कैपेसिटी है, जो हेवी इम्प्लीमेंट्स को आसानी से संभालने में सक्षम बनाती है।

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ ट्रैक्टर 2WD व्हील ड्राइव वेरिएंट में उपलब्ध है, जो भरोसेमंद और कुशल संचालन देता है।

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ ट्रैक्टर में डबल क्लच विथ इंडिपेंडेंट पीटीओ लेवलर सिस्टम दिया गया है। 

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ ट्रैक्टर में आयल इम्मरसेड मल्टी डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो हर तरह की सड़कों और खेतों पर सुरक्षित और बेहतर नियंत्रण में मदद करते हैं।

न्यू हॉलैंड 3630 टी एक्स सुपर प्लस+ ट्रैक्टर में आयल बाथ टाइप विद प्री-क्लीनर एयर फिल्टर दिया गया है, जो इंजन तक साफ हवा पहुंचाकर इसकी परफॉर्मेंस और लाइफ को बढ़ाता है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन की कीमत

भारतीय बाजार में न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन की कीमत 827200 से ₹ 827200 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) उचित और काफी किफायती है। सभी छोटे और मध्यम किसान न्यू हॉलैंड 3630 की कीमत को आसानी से वहन कर सकते हैं।

4. न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर

New Holland Excel 4710

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर 47 एचपी में आता है, इस ट्रैक्टर में 3-सिलेंडर और 2931 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 2250 इंजन रेटेड आरपीएम जनरेट करता है। एचपी, इंजन और सिलेंडर का बेहतरीन संयोग होने के साथ ही यह कम ईंधन खर्च में अधिक कृषि कार्यों को समय से करने के लिए भी सक्षम है। उत्पादन में सुधार के लिए यह ट्रैक्टर इनोवेटिव और टेक्नीकली एडवांस्ड फीचर्स के साथ 2डब्ल्यूडी और 4डब्ल्यूडी दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है।

इंजन स्पेसिफिकेशन्स के साथ, ट्रैक्टर प्री-क्लीनर फिल्टर ऑयल-बाथ के साथ आता है जो ट्रैक्टर के इंजन सिस्टम में सफाई और फ़िल्टर्ड हवा प्रदान करते हैं। इसके अलावा, ट्रैक्टर की पीटीओ एचपी 43 एचपी है।

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर के फीचर्स

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर में आपको बहुत सारे एडवांस और आधुनिक फीचर्स प्रदान किये गए हैं, जो इस ट्रैक्टर को अधिक लाभकारी और उपयोगी बनाते हैं। चलिए जानते हैं इसके आकर्षक फीचर्स के बारे में जो निम्नलिखित हैं :-

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर में कांस्टेंट मेश एएफडी डुअल-क्लच है, जो सुचारू संचालन प्रदान करता है। इसके अलावा, ट्रैक्टर में मैनुअल और पावर स्टीयरिंग (ऑप्शनल) हैं, जो आसानी से कंट्रोल करती हैं।

न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर के अंदर आपको तेल में डूबे मल्टी-डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो कम फिसलन और हाई ग्रिप प्रदान करते हैं और चालक को दुर्घटनाओं से बचाते हैं।

न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल में 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स और 8 फॉरवर्ड और 8 रिवर्स और 16 फॉरवर्ड और 4 रिवर्स और 16 फॉरवर्ड और 16 RN सिंक्रो शटल गियरबॉक्स (ऑप्शनल) के साथ बनाया गया है।

न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर एक कैनोपी के साथ आता है जो ऑपरेटर को धूल, गंदगी और धूप से बचाता है। न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर धान के खेतों और छोटे खेतों के लिए उपयुक्त है क्योंकि यह इन क्षेत्रों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करता है।

न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर में इनडिपेंडेंट पीटीओ लीवर है। साथ ही, 62 लीटर का फ्यूल टैंक 4710 न्यू हॉलैंड को लंबे समय तक बिना रुकावट कार्य करने   में मदद करता है।

न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर का डिज़ाइन और लुक हमेशा नए जमाने के किसानों को आकर्षित करते हैं। इस ट्रैक्टर की फॉरवर्ड स्पीड 33.24 किमी/घंटा और रिवर्स स्पीड 10.88 किमी/घंटा है।

न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर का कुल वजन 2010 किलोग्राम है, और व्हीलबेस 2डब्ल्यूडी के लिए 195 एमएम या 4डब्ल्यूडी के लिए 2005 एमएम है।

ट्रैक्टर की ग्राउंड क्लीयरेंस 2डब्ल्यूडी के लिए 425 एमएम और 4डब्ल्यूडी के लिए 370 एमएम है, जो उबड़-खाबड़ खेतों में काम को आसान बनाती है।

न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर मॉडल में ब्रेक के साथ 2960 एमएम का टर्निंग रेडियस है।

न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर की कीमत

भारतीय बाजार में न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर की कीमत  ₹7.43 लाख से शुरू होकर ₹8.74 लाख* (एक्स-शोरूम कीमत) उचित और काफी किफायती है। सभी छोटे और मध्यम किसानों के लिए न्यू हॉलैंड 4710 एक्सेल ट्रैक्टर की कीमत बजट में है।

ट्रैक्टरचॉइस प्लेटफॉर्म किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी सभी जरूरी और ताज़ा जानकारियां उपलब्ध कराता है। यहां ट्रैक्टरों के नए मॉडल, उनकी कीमत, फीचर्स और खेतों में उपयोग से जुड़ी अपडेट नियमित रूप से साझा की जाती हैं। साथ ही सोनालीकाजॉन डियरस्वराजमहिंद्रान्यू हॉलैंडवीएसटी और कुबोटा जैसी प्रमुख ट्रैक्टर कंपनियों की पूरी और विश्वसनीय जानकारी भी ट्रैक्टरचॉइस पर आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

प्रश्नोत्तरी

प्रश्न: न्यू हॉलैंड कौन से देश की कंपनी है ?

उत्तर: न्यू हॉलैंड अमेरिका की प्रसिद्ध ट्रैक्टर निर्माता कंपनी है।

प्रश्न: न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन ट्रैक्टर कितने एचपी का ट्रैक्टर है ?

उत्तर: न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स स्पेशल एडिशन 50 एचपी की क्षमता वाला ट्रैक्टर है।

प्रश्न: न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन कितने एचपी का ट्रैक्टर है ?

उत्तर: न्यू हॉलैंड 3600 टीएक्स सुपर हेरिटेज एडिशन ट्रैक्टर 47 एचपी का दमदार ट्रैक्टर है।

प्रश्न: न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर कितने एचपी का ट्रैक्टर है ?

उत्तर: न्यू हॉलैंड एक्सेल 4710 ट्रैक्टर 47 एचपी की केटेगरी में आता है।

Similar Posts