पॉवरट्रैक ट्रैक्टर, एसकॉर्ट्स ग्रुप द्वारा निर्मित भारत में सबसे पुराने और लोकप्रिय ट्रैक्टर ब्रांडों में से एक है। ये ट्रैक्टर 20 से 60 एचपी तक की रेंज में उपलब्ध हैं और विभिन्न कृषि व ढुलाई के कामों के लिए उपयुक्त हैं, जैसे रोटावेटर, हार्वेस्टर, और सीडर के साथ काम करना।
पॉवरट्रैक ट्रैक्टरों में डीजल सेवर टेक्नोलॉजी और पॉवर स्टीयरिंग जैसी कई खास विशेषताएँ हैं और इनका मूल्य लगभग ₹5.35 लाख से ₹10.70 लाख के बीच हो सकता है।
किसानों की खेती को आसान बनाने के लिए पॉवरट्रैक कंपनी ने कई ट्रैक्टर बनाए हैं। पॉवरट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर खेतों पर काफी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
आप भी इस कंपनी से ट्रैक्टर खरीदकर खेती से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। हम इस लेख में आपको इस कंपनी के शीर्ष पांच ट्रैक्टरों के बारे में बताएंगे।
पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 51i एक 60 हॉर्स पावर (HP) का ट्रैक्टर है, जिसमें 3682cc का इंजन, 60 लीटर की फ्यूल टैंक क्षमता और 2000 किलोग्राम की लिफ्टिंग कैपेसिटी है।
इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर के साथ एक कांस्टेंट मेश साइड शिफ्ट गियरबॉक्स, ड्यूल क्लच और 251 Nm का टॉर्क मिलता है। यह ट्रैक्टर 7.78 लाख रुपये से शुरू होकर, एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 51i 3682 सीसी क्षमता वाले इंजन के साथ में आता है, इस ट्रैक्टर में चार सिलेंडर हैं, जो 2200 इंजन रेटेड आरपीएम पैदा करते हैं।
डिजिट्रैक पीपी 51 आई में आठ Forward और दो Back गियर बॉक्स हैं। यह 1800 kg हाइड्रोलिक वजन उठाने की क्षमता के साथ में आता है। इस ट्रैक्टर में ड्यूल टाइप का क्लच है।
पॉवरट्रैक यूरो 439 भारत में एक लोकप्रिय 42 हॉर्सपावर (HP) का ट्रैक्टर है जो अपनी दमदार प्रदर्शन क्षमता और किफायती कीमत के लिए जाना जाता है।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.20 लाख से ₹7.40 लाख* तक होती है। यह ट्रैक्टर रोटावेटर जैसे विभिन्न कृषि उपकरणों के साथ काम करने में सक्षम है और किसान इसे ढुलाई और अन्य खेती के कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं।
पॉवरट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर एक 42 हॉर्सपावर का ट्रैक्टर है और इसमें 2340cc का तीन-सिलेंडर डीजल इंजन होता है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर वाला ट्रांसमिशन यूनिट होता है।
यह 1600 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है, जो इसे विभिन्न खेती के कार्यों के लिए उपयुक्त बनाता है। इसमें मैनुअल और पावर स्टीयरिंग दोनों विकल्प उपलब्ध होते हैं, जिससे ड्राइविंग आसान और आरामदायक हो जाती है।
पॉवरट्रैक यूरो 439 एक शानदार ट्रैक्टर है, जो एक बेहतरीन डिजाइन के साथ आकर्षक ट्रैक्टर है। पॉवर ट्रैक यूरो 439 में आपको डायाफ्राम क्लच मिल जाता है।
साथ ही पॉवर ट्रैक यूरो 439 की गति भी अच्छी है। पॉवरट्रेक यूरो 439 पावर/मैन्युअल स्टीयरिंग में आता है। इस ट्रैक्टर में 50 लीटर की बड़ी ईंधन टैंक क्षमता है, जो खेतों पर लंबे समय तक काम करने के लिए पर्याप्त है।
ये भी पढ़ें: पॉवरट्रैक कंपनी का EURO 439 ट्रैक्टर खेती का राजा
डिजिट्रैक पीपी 46i ट्रैक्टर बहुत आकर्षक डिजाइन के साथ बहुत शक्तिशाली है। पीपी 46i डिजिट्रैक पावरट्रैक में 50 एचपी क्षमता है। डिजिट्रैक पीपी 46i में आयल इम्मरसेड ब्रेक है।
डिजिट्रैक पीपी 46i बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग प्रकार का स्टीयरिंग है। खेतों में लंबे समय तक काम करने के लिए यह एक बड़ा ईंधन टैंक देता है।
पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 46i 2000 किलोग्राम वजन उठाने की क्षमता है। शक्तिशाली डिजिटल पीपी 46i की कीमत 6.82 से 7.52 लाख रुपये है।
यह ट्रैक्टर 52 एचपी के साथ आता है। पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट की इंजन कैपेसिटी अच्छी माइलेज प्रदान करती है। इसमें 12 Forward + 3 Reverse गियरबॉक्स हैं। इसके साथ ही पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट की फॉरवर्ड स्पीड शानदार है। पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट मल्टी डिस्क आयल इम्मरसेड ब्रेक के साथ आता है।
पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट का स्टीयरिंग टाइप बैलेंस्ड पावर स्टीयरिंग है। पॉवर ट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट में 2000 kg वजन उठाने की मजबूत क्षमता है। पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट की कीमत 8.45-8.75 लाख रुपए तक है।
ये भी पढ़ें: पॉवर ट्रैक यूरो 50 ट्रैक्टर की सम्पूर्ण जानकारी
पॉवरट्रैक यूरो 47 पावरहाउस एक 50 हॉर्स पावर का ट्रैक्टर है, जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत ₹7.10 लाख से शुरू होती है और ₹7.75 लाख तक जाती है। इसमें 3 सिलेंडर, 2761 सीसी का इंजन और 60 लीटर की ईंधन क्षमता है।
यह ट्रैक्टर किसानों के लिए एक वैल्यू फॉर मनी विकल्प है, जिसमें पावर स्टीयरिंग, 2000 किलोग्राम की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग कैपेसिटी और 2WD व्हील ड्राइव जैसी विशेषताएं शामिल हैं।
पॉवरट्रैक यूरो 47 पावरहाउस ट्रैक्टर की लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम और 2WD व्हील ड्राइव और एयर फिल्टर के लिए ऑयल बाथ टाइप का उपयोग होता है।
प्रश्न : पॉवरट्रैक कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर्स कौन-कौन से हैं ?
उत्तर : पॉवरट्रैक कंपनी के टॉप 5 ट्रैक्टर्स में पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 51i, पॉवरट्रैक यूरो 439 ट्रैक्टर, पॉवरट्रैक डिजिट्रैक पीपी 46i, पॉवरट्रैक यूरो 50 नेक्स्ट और पॉवर ट्रैक यूरो 47 पावरहाउस शामिल हैं।
प्रश्न : पॉवरट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर्स कितने एचपी की कैटेगरी में आते हैं ?
उत्तर : पॉवरट्रैक कंपनी के ट्रैक्टर विभिन्न हॉर्सपावर (HP) कैटेगरी में आते हैं, जिनमें मुख्य रूप से 35 HP से लेकर 60 HP तक के ट्रैक्टर उपलब्ध हैं। विभिन्न मॉडलों के आधार पर, यह रेंज 39 HP से शुरू होकर 55 HP या 60 HP तक जा सकती है।
प्रश्न : पॉवरट्रैक ट्रैक्टर्स किसानों के बीच किस वजह से लोकप्रिय हैं ?
उत्तर : पॉवरट्रैक एक जाना-माना ब्रांड है और किसानों के बीच अपने शक्तिशाली इंजन, ईंधन दक्षता और विश्वसनीयता के लिए लोकप्रिय है।