अब पराली जलाने पर देना पड़ेगा लाखों का जुर्माना, इस राज्य सरकार ने उठाया कदम

By: tractorchoice Published on: 23-Oct-2024
अब पराली जलाने पर देना पड़ेगा लाखों का जुर्माना, इस राज्य सरकार ने उठाया कदम   Image

हरियाणा सरकार ने आदेश जारी कर पराली जलाने वाले कृषकों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। प्रदूषण पर प्रतिबंध लगाने के लिए ये शानदार कदम साबित हो सकता है। 

भारत की राजधानी दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्य हरियाणा में धान की कटाई के बाद प्रदूषण की समस्या सामने आती है। क्योंकि, किसान खेतों में कटाई के बाद बचे अवशेष यानि परानी को जला देते हैं। 

पराली जलाने से प्रदूषण में वृद्धि होती है। परंतु, अब इस समस्या से निपटने के लिए हरियाणा सरकार का कृषि विभाग युद्ध स्तर पर पराली प्रबंधन पर कार्य करने में जुटा है। 

कृषि उप निदेशक वजीर सिंह ने इस विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की है। 

पराली जलाने वालों पर लगेगा जुर्माना 

दरअसल, इस सीजन में अब तक हरियाणा के करनाल में पराली जलाने के 68 केस देखे गए हैं। कृषि विभाग ने पराली जलाने वाले किसानों पर 1 लाख 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

वहीं, कृषि विभाग ने 32 ऐसे किसानों की रेड एंट्री की है। अब वह किसान अगले 2 सीजन तक मंडियों में एमएसपी पर अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे। 

ये भी पढ़े: इस राज्य में पराली प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों पर मिल रहा भारी अनुदान

पराली जलाने से रोकने के लिए 500 टीमें मुस्तैद 

जिला प्रशासन की तरफ से करीब 500 टीमें पराली प्रबंधन के लिए लगाई गई हैं, ताकि पराली जलाने के मामलों को रोका जा सके। 

पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बनाई गईं टीमें अलर्ट मोड पर हैं। टीमें अलग-अलग गांवों में जाकर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करते हुए, उन किसानों पर भी नजर रख रही हैं, जो पराली जला रहे हैं। 

लगातार बढ़ रहे पराली जलाने के मामले 

हरियाणा के बहुत सारे जिलों में पराली जलाने के मामले काफी बढ़े हैं। जबकि जिला प्रशासन ऐसे किसानों की पहचान कर उन पर जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई भी कर रहा है। 

अगर करनाल जनपद की बात करें तो सरकारी आंकड़ों के अनुसार दो दिनों में यहां पर पराली जलाने का कोई मामला रिकॉर्ड नहीं हुआ है। लेकिन, अब तक जनपद में पराली जलाने के 68 मामले सामने आए हैं। 

Similar Posts