भारत सरकार ने रबी सीजन की 6 फसलों पर MSP बढ़ाकर किसानों को दीवाली गिफ्ट दिया

By: tractorchoice Published on: 16-Oct-2024

किसानों के लिए मोदी कैबिनेट ने दिवाली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है। कैबिनेट ने रबी की 6 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

कैबिनेट की तरफ से गेहूं, सरसों, चना, जौ, मसूर और कुसुम की फसलों पर MSP बढ़ाई गई है। 

भारत सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए रबी की 6 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की घोषणा की है। 

इस फैसले के अंतर्गत भिन्न-भिन्न फसलों के MSP में बढ़ोतरी की गई है, जिससे किसानों को उनकी फसलों की उचित कीमत मिल सकेगी।

केंद्र सरकार के इस फैसले पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान  

केंद्र सरकार ने यह सराहनीय कदम किसानों को उनकी फसलों के उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "रबी फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी की गई है। 

किसानों के कल्याण से संबंधित आज सबसे बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार की सोच साफ है और किसानों के कल्याण पर पूरा ध्यान है। 

रबी विपणन सत्र के लिए एमएसपी को स्वीकृति दे दी गई है। इस प्रक्रिया में उल्लेखनीय वृद्धी हुई है। सबसे बड़ी बात यह है, कि कीमत लागत से पचास प्रतिशत अधिक होनी चाहिए। 

किसानों के उत्थान के लिए रबी फसल को लेकर फैसला लिया गया है। इसके लिए MSP में बढ़ोतरी की गई है।"

ये भी देखें: नमो ड्रोन दीदी योजना से लाभान्वित महिला किसान ने की योजना की तारीफ

भारत सरकार की नई अधिसूचना के मुताबिक 

  • गेहूं का MSP ₹2,425 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹2,275 था। 
  • जौ का MSP ₹1,980 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹1,850 था। 
  • चना का MSP ₹5,650 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,440 था। 
  • मसूर (लेंस) का MSP ₹6,700 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹6,425 था। 
  • सरसों का MSP ₹5,950 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,650 था। 
  • कुसुम (सफ्लॉवर) का MSP ₹5,940 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो पहले ₹5,800 था।

Similar Posts