अब मजदूरों की जरूरत पड़े बिना ये 5 मशीनें अकेले ही गेहूं और धान फसल की कटाई कर सकेंगी। खेती किसानों का मुख्य रोजगार है, लेकिन इसमें मेहनत और चुनौतियाँ भी कोई कम नहीं होती हैं।
खासकर जब फसल तैयार हो जाती है, तब कटाई का काम सबसे ज्यादा मुश्किल साबित होता है। मजदूरों की कमी और समय की कमी से किसान काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं।
लेकिन, आज के आधुनिक युग में, कुछ खास कृषि यंत्रों ने किसानों की इस समस्या को काफी हद तक आसान बना दिया है। अब ऐसे आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं, जो मजदूरों की जगह लेकर फसल की कटाई को तेज, सटीक और कम मेहनत वाला बना देते हैं।
आइए जानते हैं, गेहूं और धान की कटाई के लिए पाँच बेहतरीन मशीनों के बारे में, जो किसानों के लिए वरदान की तरह साबित हो रही हैं।
मैन्युअल वर्टिकल कन्वेयर रीपर मशीन को कम खर्च में बड़ा काम करने के लिए इसको खासतौर पर गेहूं और धान की कटाई के लिए बनाया गया है। इसका ढांचा लोहे से निर्मित होता है और इसमें तीन कोणीय ब्लेड, तारनुमा व्हील, कटर बार, बेल्ट, क्लच ब्रेक और हैंडल लगे होते हैं।
किसान इसे पैदल चलाकर ऑपरेट कर सकते हैं और यह फसल को काटकर एक तरफ जमीन पर बराबर तरीके से गिरा देती है। इसकी कार्य क्षमता 0.20 से 0.40 हेक्टेयर प्रति घंटा है और कीमत ₹8,000 से शुरू होती है।
ट्रैक्टर आधारित वर्टिकल कन्वेयर रीपर समय और मेहनत दोनों की बचत करती है। यह मशीन ट्रैक्टर से जुड़कर काम करती है और ट्रैक्टर की ताकत से फसल की कटाई करती है। इसमें कटर बार फसल को काटता है और बेल्ट उसे एक तरफ गिरा देती है। इसको चलाने के लिए कम से कम 25 HP का ट्रैक्टर जरूरी होता है। इसकी कार्य क्षमता 0.3 से 0.4 हेक्टेयर प्रति घंटा तक होती है।
ये भी पढ़ें: ई-रीपर किसानों के लिए किराए पर उपलब्ध किया जा रहा है
स्वचालित रीपर एक आरामदायक और कुशल मशीन है। यह पूरी तरह से ऑटोमैटिक मशीन है, जिसमें किसान आराम से बैठकर काम कर सकता है। इसकी मदद से मेहनत कम लगती है। यह गेहूं, धान, सोयाबीन और तिलहन जैसी फसलों की कटाई के लिए काफी उपयोगी है। इसके बड़े व्हील मशीन को आगे बढ़ाने की ताकत देते हैं। इसकी कार्य क्षमता 0.25 से 0.30 हेक्टेयर प्रति घंटा तक होती है।
स्वचालित रीपर बाइंडर – फसल की कटाई और बंडल एक साथ यह मशीन एक साथ फसल की कटाई और बंडल (गट्ठर) बनाने का काम करती है। यह सुतली से फसल को बांधकर बंडल के रूप में जमीन पर गिरा देती है, जिससे किसानों का काफी समय और परिश्रम बचता है। इसकी कार्य क्षमता 0.4 हेक्टेयर प्रति घंटा है।
कम्बाइन हार्वेस्टर कटाई, गहाई और सफाई सबकुछ एक साथ करता है। यह एक आधुनिक और बहु-कार्य करने वाली मशीन है, जो एक ही समय में फसल की कटाई, गहाई और सफाई करती है। इसमें 2 से 6 मीटर लंबाई वाली कटर बार लगी होती है, जो फसल को काटती है। गेहूं के लिए इसकी कार्य क्षमता 0.8 से 1.0 हेक्टेयर प्रति घंटा है, जबकि धान के लिए यह 0.6 हेक्टेयर प्रति घंटा तक है।
किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों का महत्व की बात करें तो आज के समय में जब मजदूरों की कमी हो रही है और समय की कीमत बढ़ रही है, तब इन आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल किसानों के लिए एक स्मार्ट और किफायती विकल्प बन चुका है।
ये मशीनें न केवल मेहनत को कम करती हैं, बल्कि समय और पैसों दोनों की बचत भी करती हैं। अगर आप भी किसान हैं और कटाई में हो रही परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो ये 5 मशीनें आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
प्रश्न : क्या इन मशीनों से बिना मजदूर के कार्य किया जा सकता है ?
उत्तर : अब मजदूरों की जरूरत पड़े बिना ये 5 मशीनें अकेले ही गेहूं और धान फसल की कटाई कर सकेंगी।
प्रश्न : आधुनिक कृषि यंत्रों का क्या महत्त्व है ?
उत्तर : किसानों के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों के महत्व की बात करें तो आज के समय में जब मजदूरों की कमी हो रही है और समय की कीमत बढ़ रही है। ऐसे में इन आधुनिक कृषि यंत्रों का इस्तेमाल किसानों के लिए एक स्मार्ट और किफायती विकल्प बन चुका है।
प्रश्न : कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन क्या होती है ?
उत्तर : कम्बाइन हार्वेस्टर कटाई, गहाई और सफाई सबकुछ एक साथ करता है। यह एक आधुनिक और बहु-कार्य करने वाली मशीन है, जो एक ही समय में फसल की कटाई, गहाई और सफाई करती है।